आपकी राशि में कैसी रहेगी आज सितारों की चाल, जानिए आज का राशिफल

आपकी राशि में कैसी रहेगी आज सितारों की चाल, जानिए आज का राशिफल
daily horoscope 5 january 2021

मेष

आज का दिन बहुत खुशनुमा रहेगा। आज आपके सारे कार्य पुरे होने की उम्मीद है। जो लोग नौकरी पेशा में है तो पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। आपका कार्य आज आगे बढ़ेगा। धन लाभ होने की संभावना है।

वृषभ

कोई भी जोखिम भरा कार्य शुरू करे तो उसमे सावधानी बरते। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। किसी रिश्तेदार से विवाद होने की आशंका है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में उलझे रहेंगे। दफ्तर का माहौल ठीक रहेगा। अफसरों से मुलाकात हो सकती है।

मिथुन

आज अचानक आपको लाभ हो सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी कार्य को पूरा करने में कुछ परेशानी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी का मदद मिलेगी। कर्ज देने से बचें।

कर्क

आज आपकी किसी से अनबन हो सकती है। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। पारिवारिक कार्यों से दूसरी जगह जा सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी। छात्रों की समस्या हल होगी। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है।

सिंह

आज सामाजिक कार्य में संलग्न रहेंगे। आपको धन लाभ होगा। किसी मित्र के साथ जरूरी काम के लिए दूसरी जगह जा सकते हैं। व्यवसाय की स्थिति बेहतर रहेगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। बच्चों की जरूरतों का पूरा करने का  प्रयास करेंगे।

कन्या

आज आपके व्यवहार की सभी सराहना करेंगे। दिनभर सकारात्मक रहेंगे। काम ज्यादा नहीं रहेगा। अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी मित्र से शुभ सूचना मिल सकती है। धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे।

तुला

आज अचानक आपको कहीं जाना पड़़ सकता है। आज आपको आर्थिक लाभ होगा। काम अच्छा चलेगा। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। पारिवारिक कार्यों को पूरा कर पाएंगे। आपका काम आगे बढ़ेगा। आप बेहद शांत महसूस करेंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे।

वृश्चिक

आज का दिन आपका बेहद अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपके कार्य पूरे होंगे। अविवाहितों को रिश्ते के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। आज पुराने मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है। यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु

काम में लाभ होगा। जिम्मेदारी समय पर पूरी कर पाएंगे। नए सौदे हो सकते हैं। लेनदेन करते समय सावधान रहें। अपनी निजी बात की चर्चा किसी अपरिचित के सामने न करें। देर रात तक काम करने से बचें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

मकर

आपको धन संबंधी नुकसान संभव है। फील्ड में काम करने वालों को नए अवसर मिलेंगे। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। आपका किसी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। आज कुछ तनाव रहेगा। आज सेहत ठीक नहीं रहेगी।

कुंभ

किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। आपका दिन सामान्य रहेगा। जरूरतमंद की मदद कर पाएंगे। दान आदि के कार्य कर सकते हैं। बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा। समय पर आपके कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

मीन

अगर आप नया काम शुरू करने की सोच रहे है तो ऐसा करने से आपको लाभ होगा। जोखिम ना ले। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवारिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपके स्वभाव में नरमी रहेगी। आज आपका को किसी की बात से ठेस लग सकती है।

Like and Share our Facebook Page.