कौन सी राशि के लिए शुभ रहेगा आज का दिन

कौन सी राशि के लिए शुभ रहेगा आज का दिन
daily horoscope 5 august 2021

आज के राशिफल से जानिए  आपके लिए कैसा रहेगा आज का भविष्यफल, कुछ राशियों के लिए  शुभ रहेगा आज का दिन और कुछ के लिए सामान्य

मेष

आज आप पिता का कोई जरूरी काम पूरा करायेंगे।  आपके पिता को आप पर गर्व होगा। छात्रों के लिये दिन सामान्य रहेगा। आप किसी नये कोर्स के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। बड़े भाई-बहनों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

वृषभ

आज शाम को मंदिर में घी का दीपक अवश्य जलाये जिससे आपके सारे कष्ट दूर हो सके। आपके प्रियजन ख़ुश हैं और आपको शाम के लिए उनके साथ कोई योजना बनानी चाहिए।  धार्मिक स्थलों पर जाना आपके अच्छा रहेगा।

मिथुन

प्रेमियों के लिए समय अनुकूल है। जो लोग प्रेम विवाह की प्रतीक्षा में थे उन्हें भी अब मुंह मांगी मुराद मिलने वाली है। खोई हुई वस्तु के मिलने से ख़ुशी होगी।  परीक्षा-प्रतियोगिता के लिए भी समय थोड़ा कमज़ोर है, सफल होने के लिए अधिक और कठिन परिश्रम करें।

कर्क

करियर में कुछ बदलाव हो सकते हैं। इस दिशा में आज आप प्लानिंग भी शुरू कर दें। आज स्थिति में काफी सुधार भी हो सकता है। आप अपनी कोशिशों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। पैसा खर्चा होगा और ये आपके लिए अच्छा भी रहेगा।

सिंह

आज बच्चों के खास काम में आपके पैसे खर्च होंगे।  आपका दिन सामान्य बना रहेगा। काम के मामले में आपको अनुभवी लोगों से सम्पर्क बढ़ाने की जरूरत है। आपको पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए, इससे आपको काम में सफलता मिलेगी।

कन्या

आज संतान के विषय में आपको चिंता हो सकती है। शेयर-सट्टे में संभलकर चलें। पारिवारिक मोर्चे पर चीज़ें अच्छी रहेंगी और अपनी योजनाओं के लिए आप पूरे सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं।

तुला

आज का दिन आपको उत्कृष्ट परिणाम प्रदान कर सकता है। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको अब और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों संग मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा।

वृश्चिक

जरूरी काम हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ शुरू करेंगे।  सफलता मिल जाएगी। थोड़ा बहुत त्याग भी करना होगा। वृश्चिक राशि वालों के कॉन्टैक्ट्स अपडेट होंगे। कुछ गुप्त सूचनाएं और जानकारियां आपको मिल सकती हैं।

धनु

आज आप कोई नया बिजनेस शुरू सकते हैं। आपको घर के बड़ों से पूरा सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक रूप से पिता आपकी मदद करेंगे।  आज आप बच्चों को कहीं घूमाने ले जा सकते हैं। परिवार में खुशहाली और तालमेल बना रहेगा।

मकर

आज समझौते और धैर्य का मन बना कर चलें। वाणी पर संयम रखें वरना विवाद हो सकता है। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुज़रने वाला है।

कुंभ

आज आप व्यावसायिक रूप से बहुत सफल होंगे और आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी। आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और आपका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ जाएगा। आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का ध्यान समान रूप से आकर्षित करेंगे। 

मीन

बिना प्लानिंग किए भी कोई बड़ा काम जल्दी हो सकता है। आपके रिश्तों में अचानक बड़े बदलाव होने के योग हैं।  मन की बात जताने और रूठे हुए लोगों को मनाने का समय है।  इससे आप अच्छा महसूस करेंगे।  आप में उत्साह भी बहुत रहेगा।