क्या आपके हित में रहेगा आज का भविष्यफल

क्या आपके हित में रहेगा आज का भविष्यफल
daily horoscope 31 july 2021

आपके भविष्यफल के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन, क्या आज का दिन आपके हित में रहेगा या नहीं। अगर आप भी जानना चाहते है तो पढ़िए आपके आज का भविष्यफल 

मेष

आज काम पूरा होने पर आप रिलैक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिला सकती हैं।

वृषभ

कारोबार में व्यस्तता रहेगी. कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। मेहनत से धन कमा लेंगे। जो काम पिछले कई दिनों से अधूरे पड़े थे, वे निपट सकते हैं।  नए एग्रीमेंट या नए संबंध बनने की संभावना है। समय अच्छा है।  कई क्षेत्रों में आप एक साथ सक्रिय भी रहेंगे।

मिथुन

आज आपका आत्मविश्वास और साहस चरम पर रहेगा। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग कई बैठकों आदि में भाग लेंगे।  आपको सम्मान मिलेगा और कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे।

कर्क

आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके फेवर में हो सकती है। आपके सोचने के तरीके में बदलाव हो सकता है। दोस्तों से समय पर मदद मिल सकती है।

सिंह

आज माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। ऑफिस में माहौल थोड़ा गंभीर रह सकता है। आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी।

कन्या

कारोबार बढ़ेगा। अपने से निचले स्तर के कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। आपकी मुलाकात खास लोगों से हो सकती है। आपको नियमित कामकाज से कुछ समय के लिए छुटकारा मिल सकता है।  आपकी ज्यादातर परेशानियां खत्म होने के योग हैं।

तुला

यदि आप अपना स्वयं का व्यवसाय कर रहे हैं तो साझेदारी में प्रवेश करने का यह एक अच्छा समय है जो भविष्य में लाभकारी होगा। अगर आप नौकरी के लिए परीक्षा या प्रतियोगिता या साक्षात्कार में उपस्थित होते हैं तो आपको सफलता मिलेगी।

वृश्चिक

आज आपके रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। विदेशी संस्थान से छात्रवृत्ति या प्रवेश संबंधी खबर की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिलेगी। सही दिशा में ईमानदारी से उठाए गए क़दम निश्चित तौर पर लाभ देंगे।

धनु

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ मूवी का प्लान बनायेंगे। इससे आपके रिश्तों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे।

मकर

नए सौदे आज न करें तो ही अच्छा है। पैसा भी रुक सकता है। दिन की शुरुआत ठीक नहीं रहेगी।  न चाहते हुए भी पैसा खर्चा हो सकता है। परिवार के लोग आपको किसी कठिन स्थिति में डाल सकते हैं।  आज आप अपनी प्लानिंग गुप्त रखें।

कुंभ

यद्यपि आपकी माँ की स्वास्थ्य-स्थिति आपको चिंतित रखेगी और आपके बच्चे भी अच्छे स्वास्थ्य में नहीं हो सकते हैं। किन्तु भौतिक समृद्धि की स्थिति बहुत फायदेमंद होगी और आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ होगा।

मीन

आज विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है।  किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी। लेन-देन के मामले सुलझने से राहत मिलेगी।