कौन सी राशि के लिए शुभ रहेगा आज का दिन?

कौन सी राशि के लिए शुभ रहेगा आज का दिन?
Daily Horoscope 30 September 2020

मेष

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज का दिन नई शुरुआत के लिए बिलकुल सही है। निर्णयात्मक फैसला आपके लिए काफी महत्वपूरण एवं लाभकारी बदलाव ला सकता है। समय के अनुसार चलने के लिए अपने आप को प्रेरित करने की आवश्यकता है। ऑफिस के काम के दबाव से आपकी नींद प्रभावित हो सकती है।

वृष

वृष राशि वालो के लिए आज का दिन लाभकारी होगा। आपको अपनी पसंद की कंपनियों में एक साक्षात्कार के लिए बुलाया जा सकता है। अपने साथी के साथ अधिक सहानुभूति के साथ होने की जरूरत है। अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। अच्छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं।

मिथुन

अपनी समस्या को सुलझा लेने की कुशलता से सबको अचरज में डाल देंगे। सहकर्मी आपसे प्रभावित होंगें। आपका आत्मविश्वास देकने लायक होगा और आपको एक नया काम मिलेगा। खुश रहें। अपने कार्य क्षेत्र का परिवर्तन कर सकते है या आप के कार्य क्षेत्र से जुडी दिशा का बदलाव हो सकता है।

कर्क

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके किसी करीबी के जीवन में कुछ समस्याएँ चल रही हैं। आपके जीवन की बहुत महत्वपूर्ण दोस्ती या साझेदारी भी प्रभावित होगी। अपनी प्रतिबद्धताओं को रद्द कर दे। अपनी प्रतिज्ञा को नवीनीकृत करेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो सकती है।

सिंह

आज आपका दिन अच्छा रहेगा।  धीरज और सहनशीलता के साथ काम लें।अपने प्रिय के साथ कुछ साहसिक करने की योजना बनाएं। दैनिक आदतों का ध्यान रखें तो बहुत अच्छा स्वास्थ्य बनाये रख सकते हैं। आपके पार्टनर के बीच चल रहे तनाव में कुछ कमी आने की उम्मीद है। लाभ के लिए अच्छी तरह से इस क्षमता का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कन्या

भविष्य के लिए अच्छी नींव बिछाने में बस एक कदम दूर है। चीजों को आसान तरीके से ले और बिना सोचे समझे कुछ भी न करे। अपने काम को करने के लिए दूसरों पर भरोसा न करे। आप अपने पुराने प्रेमी को वापस अपना लेंगे। अपने स्वास्थ्य कार्यक्रम को गंभीरता से लेने का समय है। 

तुला

खुशियाँ मनाने का समय है। अगर किसी से प्यार करते हैं तो उससे शादी के बारे में सोच सकते हैं। नौकरी और कार्य क्षेत्र से काफी संतुष्ट है। क्रोध के कारण आप अपना आपा खो सकते है। किसी सहकर्मी से आप विवाद में फँस सकते है। आप अपने प्रेम सम्बन्ध को आगे बढाना चाहते हैं।

वृश्चिक

सगे सम्बन्धियों से मुलाकात हो सकती है। अपने हास्य क्षमता को जागृत करना होगा ताकि आपका कार्य क्षेत्र में एक अच्छे माहौल का निर्माण हो सके। अपने प्रिय के प्रति अपना व्यवहार बदलने की जरुरत पड़ सकती है। आपके रास्ते में आ रही सभी बाधाओं को दूर करने में सहायक सिद्ध होगी।

धनु

इस समय आपको जीवन में दो ही विकल्प मिलेंगे। आपको अब अपने दिल की सुननी चाहिए। अपने खाली समय में अपने लक्ष्यों की सूची बनाएं। आपका भाग्य सट्टा उद्यम एवं उससे जुडी चीज़ो में आपका साथ देगा। अगर आप किसी दुविधा में हैं तो आज का दिन आपको तर्कशक्ति प्रदान करेगा। समस्या का समाधान निकाल सकेंगे।

मकर

किसी अपरिचित व्यक्ति के दृष्टिकोण से अत्यधिक प्रभावित होंगे। आय में बढ़ोतरी की उम्मीद कर सकते हैं। आपके साथी के व्यक्तित्व के पहलु के बारे में आपको नया जानने को मिलेगा। जिसके बारे में आप अनजान थे। ये आपके रिश्ते को और मजबूती प्रदान करेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी उत्पादों के साथ एक्सपेरिमेंट न करें। आपकी सेहत के लिए अच्छा नही होगा।

कुंभ

व्यवसाय सम्बन्धी परेशानियां हल होंगीं। निजी जीवन से सम्बंधित परेशानियां झेल रहे लोगों को अपनों के लिए समय निकालना चाहिए। आप अच्छी तरह से अपने क्षेत्र में स्थापित हैं। बैचैनी महसूस कर सकते हैं। किसी चीज़ को लेकर आप में असंतोष की भावना आज आपको परेशान कर सकती है। आज आप असहाय महसूस कर रहे हैं।

मीन

आप ऊर्जा से भरपूर हैं।  मेहनत करने के लिए तैयार हैं। आपकी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह ओरों को भी प्रभावित करेगा।  घर पर भी आज आप सामान्य से अधिक जिम्मेदारियां उठाएंगे। इससे आपके करीबियों को ख़ुशी होगी। आपके साथी का दृष्टिकोण और व्यव्हार आपको परेशान कर रहा है। नियमित एक्सरसाइज  करे।