किस राशि के सितारों की चाल पक्ष में रहेगी?

किस राशि के सितारों की चाल पक्ष में रहेगी?
daily horoscope 30 november 2020

मेष

आज आपके व्यापारिक कार्य में रुक रुककर प्रगति होगी। आपको आज किसी धार्मिक समारोह में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। प्रेमी जोड़े आज अपने पार्टनर से रिलेशन बना सकते हैं। आज आपको कोई नया प्रेम प्रस्ताव मिलेगा लेकिन आपको थोड़ा संयम रखना होगा। आज आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपको थोड़ा परेशान कर सकता है...और पढ़ें

वृषभ

आज आपका पैसों से जुड़े मामलों पर ध्यान ज्यादा रहेगा। आज आप हर तरह की चुनौतियों के लिए तैयार रहेंगे। आपको नई बातें जानने के लिए उत्सुकता रहेगी। किसी को महत्वपूर्ण मामले में आप एक कारगर राय दे कर उसकी सहायता कर सकते हैं। आपके किसी पुराने नुकसान की आज भरपाई हो सकती है। आज आपको साथ काम करने वालों से सहायता मिलने का योग है... और पढ़ें

मिथुन

अगर आप सामाजिक या राजनीति जीवन से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज व्यापार या अन्य कारन से विदेश यात्रा का योग बन रहा है। आज भाग्य से अधिक आप कर्म पर भरोसा करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज मतभेद होने के संकेत है आज आप स्वयं को शांत रखें। आज घर की सजावट पर आपका खर्चा हो सकता है...और पढ़ें

कर्क

आज आपके मन में दुःख और असंतोष की भावनाएँ उत्पन हो सकती है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल नहीं रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखें। आपको अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहना होगा। आज धन का अधिक खर्च होगा। प्रेम प्रस्ताव देने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपके प्रेम संबंधों में सुधार होगा...और पढ़ें

सिंह

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा और सफलता देने वाला रहेगा, लेकिन कुछ मामलों में आपको थोड़ी परेशानी भी झेलनी होगी। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से आज आपको छुटकारा मिलेगा। आपको आज अपने परिवार की कुछ चिंता करनी पड़ सकती है। आज आपमें आत्मविश्वास, उत्साह सब कुछ है। आज आप प्रेम संबंधों में जल्दबाजी न करें...और पढ़ें

कन्या

आज आपकी आर्थिक स्थिति कुछ खराब रह सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, फलस्वरूप कामों को सही ढंग से करने में आप स्वयं को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। खान-पान पर संयम रखकर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। कामों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के अवसर मजबूत होंगे...और पढ़ें

तुला

आज आप किसी खास काम को लेकर बहुत उत्साही हो सकते हैं। आपको नए अनुभव मिल सकते हैं। पेशेवर लोगों से मुलाकात हो सकती है। जो भविष्य में आपका व्यवसाय बढ़ा सकते हैं। व्यापर में कोई सौदा करना चाहते हैं, तो आपके लिए दिन अच्छा हो सकता है। आज आप दूसरों को अपनी बात आसानी से समझा सकेंगे। करियर को आगे बढ़ाने की कोशिश सफल हो सकती है...और पढ़ें

वृश्चिक

आज उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। आप का हर कार्य आज सफलतापूर्वक संपन्न होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति भी हो सकती है। गृहस्थजीवन में संतान की प्रगति के कारण संतोष का अनुभव होगा। अविवाहितों को आज विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। प्रियजनों के साथ मेल-जोल आपको उत्साहित बनाए रखेगा...और पढ़ें

धनु

आज आपका आत्मविश्वास, एकाग्रता और साथ-साथ स्वार्थ भाव प्रबल रहेगा। लेकिन आज अचानक घटने वाली कोई घटना आपके इस आत्मविश्वास को चुनौती दे सकती है। बहुत संभव है कि यह कोई व्यक्तिगत मामला हो। आप आप अपने प्रेम संबंधों और भावनात्मक संबंधओं के लिए बहुत अधीर रहेंगे। कोई और भी लक्ष्य आपके मन में हो सकता है...और पढ़ें

मकर

आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। लंबी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। पारिवारिक सदस्यों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। क्रोध में आकार पत्नी को भला बुरा कहने से बचें। व्यापार में प्रगति की उम्मीद कर सकते हैं। दाम्पत्य संबंध सामान्य रहेंगे। प्रेमी से मेलजोल आज टाल दें। नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में आज का दिन आपके लिए बहुत शांति और बेफिक्री का रहेगा...और पढ़ें

कुंभ

आज अगर आप किसी योजना पर आप काम कर रहे हैं, तो आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी के लिए कोई छोटा-मोटा गिफ्ट खरीद सकते हैं। निजी परेशानियां सुलझाने में भी सफलता मिलेगी। थोड़ा सोच-विचार और बातचीत करेंगे, तो सब सुलझ सकता है।लोगों से बातचीत करेंगे तो कई नए विचार आपके सामने आ सकते हैं...और पढ़ें

मीन

आज आप जरूरत से ज्यादा मेहनत करेंगे। आज कम्प्यूटर पर ज्यादा काम करना पड़ सकता है। आज आप काम से कुछ छुट्टी लेने के बारे में सोचने के लिए मजबूर होंगे। कामकाज का असर आपकी आंखों पर महसूस होगा। आज आपको उन्नति की कोई खबर मिल सकती है, जो आपको भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए प्रेरित करेंगी। आज प्रेमी के साथ आपका विवाद हो सकता है...और पढ़ें