कौन सी राशि के लिए शुभ रहेगा शुक्रवार राशिफल

कौन सी राशि के लिए शुभ रहेगा शुक्रवार राशिफल
daily horoscope 30 july 2021

कुछ राशियों के लिए आज का दिन निवेश के लिए अच्छा रहेगा।  आज के लेख में जानिए कोनसी राशि के लिए निवेश करना अच्छा रहेगा और किसके लिए नहीं। जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल 

मेष

आज घर पर मित्र के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मिठास आयेगी।  आज आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं।  इसमें आपको सफलता भी मिलेगी।

वृषभ

किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है, अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें।

मिथुन

सितारों की स्थिति आपके लिए खास हो सकती है. आज आप सक्रिय रहेंगे। ऑफिस में नया काम या नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।  कुछ नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं। लव पार्टनर की मदद से धन लाभ के योग हैं।

कर्क

आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। अगर आप ख़रीदारी पर जाएँ तो ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से अचानक आया कोई संदेश पूरे परिवार के लिए रोमांचक रहेगा।

सिंह

आज पारिवार की खुशियों में वृद्धि हो सकती है। आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। आपको अपने गुस्से को कंट्रोल में रखना चाहिए।  नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक हो सकती है। आज नये कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है।

कन्या

आप एक नई एसोसिएशन या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। आप व्यावसायिक परियोजनाओं के प्रति उत्साही और आश्वस्त हैं। अत: आप भविष्य में पूर्ण सफलता प्राप्त कर पाएंगे।  वित्तीय उपक्रमों और निवेशों की लाभ की ध्वनि आपको प्रसन्नचित रखेगी।

तुला

कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में समय पर सहयोग नहीं मिलने से परेशानी हो सकती है। कुछ लोग आपके काम का विरोध भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप कुछ नया और ज्यादा करने की सोच सकते हैं।

वृश्चिक

आज आपके रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। विदेशी संस्थान से छात्रवृत्ति या प्रवेश संबंधी खबर की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिलेगी। सही दिशा में ईमानदारी से उठाए गए क़दम निश्चित तौर पर लाभ देंगे।

धनु

आज कारोबार में अचानक से आपको फायदा होगा। ऑफिस में सहकर्मी आज आपकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। पैसे कमाने के नए विचार आपके मन में आयेंगे। आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। रोजमर्रा के काम बिना रूकावट के पूरे होंगे।

मकर

लंबे समय से देखने वाले सपने अब पूरे हो सकते हैं। आपके पिछले प्रयास अब फल देंगे।  व्यवसायी व्यवसाय के एक नए क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं। आर्थिक रूप से समय शुभ है। लाभ का संकेत है, किन्तु  खर्च भी बढ़ जाएगा। 

कुंभ

करियर के लिए कुंभ राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है। ऑफिस में साथ वाले लोगों से मदद मिल सकती है। कुछ अच्छे और बड़े बदलाव होने की संभावना बन रही है। ऑफिस और बिजनेस में अनुभवी लोगों से सलाह मिल सकती है।

मीन

आज विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।  परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।  विवाद न करें। मित्रों की सलाह महत्वपूर्ण साबित होगी।