आज का राशिफल 30 अगस्त 2022: ग्रहों और नक्षत्रों का शुभ संयोग, देखिए हरतालिका तीज पर कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल 30 अगस्त 2022: ग्रहों और नक्षत्रों का शुभ संयोग, देखिए हरतालिका तीज पर कैसा रहेगा आपका आज का दिन
daily horoscope 30august 2022

आज का राशिफल 30 अगस्त 2022: ग्रहों और नक्षत्रों का शुभ संयोग, देखिए हरतालिका तीज पर कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज हरतालिका तीज है और महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। देखिए आज ज्योतिष के अनुसार किन राशियों का भाग्य साथ दे रहा है। किस राशि के जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और जो धन के मामले में लाभ में रहेंगे। 30 अगस्त 2022 मंगलवार को चंद्रमा का संचार कन्या राशि में दिन-रात रहेगा। इस राशि में बुध भी चंद्रमा के साथ रहेगा। वहीं आज हस्त नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। ऐसे में हरतालिका तीज और कलंक चतुर्थी के दिन ग्रह नक्षत्रों का बहुत ही शुभ संयोग होता है। इससे मिथुन राशि के लोगों को शुभ संयोग की प्राप्ति होगी। देखिए, मेष से लेकर मीन तक आज का राशिफल।

मेष राशि: आजीविका के क्षेत्र में नए प्रयास होंगे फलदायी

मेष राशि के जाताकों को आज पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। आजीविका के क्षेत्र में नए प्रयास फलदायी होंगे। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों से पर्याप्त सम्मान और सहयोग मिलेगा। शाम को कुछ विवाद हो सकता है, समझदारी से काम लें।

भाग्य आज 60 प्रतिशत तक आपके साथ रहने वाला है। अपने माता-पिता का आशीर्वाद लें।

वृष राशि: आज आपको शुभ समाचार मिल सकता है

वृष राशि वालों को आज कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी। ऑफिस हो या घर, आज आपको हर जगह अपने पार्टनर का साथ मिलेगा। दिन के दूसरे भाग में आपको अपने बच्चों की ओर से आशाजनक समाचार मिल सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ काम शाम तक पूरा होने की संभावना है।

आज आपका भाग्य 85 प्रतिशत तक आपका साथ देगा। आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि: आज ससुराल पक्ष से पर्याप्त राशि मिल सकती है

आज मिथुन राशि के जातकों के विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। सत्तारूढ़ दल या प्रभावशाली लोगों के साथ निकटता और जुड़ाव भी फायदेमंद हो सकता है। ससुराल पक्ष से पर्याप्त राशि मिल सकती है। देर शाम तक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।

आज 82 प्रतिशत तक भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। मंगलवार का व्रत रखें और हनुमानजी की पूजा आराधना करें।

कर्क राशि: राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन संतोष और शांति का दिन है। आज जहां राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे वहीं शासन और सत्ता से जुड़ने का भी लाभ मिल सकता है। किसी नए सौदे से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है।

भाग्य आज 72 प्रतिशत तक आपका साथ देगा। आज आपको गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद लेंना चाहिए।

सिंह राशि: आज आपके स्वास्थ्य और सुख में बाधा आ सकती है

आज सिंह राशि के जातकों के स्वास्थ्य और सुख में बाधा आ सकती है। दिन के दूसरे भाग में कोई प्रतिकूल समाचार सुनने के बाद अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज किसी से विवाद हो सकता है, संयम से काम लें। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।

भाग्य आज आपके साथ 92 प्रतिशत तक रहेगा। आज हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं।

अगर आपकी शादी में कोई रूकावट आ रहे है तो आज ही हमारे कुंडली विशषज्ञ से संपर्क करें  Kundli Match For Marriage

कन्या राशि: कीमती सामान खोने का खतरा रहेगा

आज कन्या राशि के जातकों को कोई कीमती चीज खोने या चोरी होने का खतरा रहेगा, चीजों को लेकर सावधान रहें। संतान की शिक्षा में सफलता या किसी प्रतियोगिता में मनचाही सफलता के समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ काम शाम के समय पूरा हो सकता है। रात के समय किसी धार्मिक कार्य में भाग लेने का सौभाग्य भी आपको मिल सकता है।

किस्मत आज 84 फीसदी तक आपके साथ है। आज हनुमान चालीसा का पाठ करें और चोला चढ़ाएं।

तुला राशि: आज आपके रिश्ते बेहतर होंगे

तुला राशि के जातक आज संतान से जुड़े मामलों को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। जिन लोगों का पारिवारिक जीवन तनाव में चल रहा है, वे आज कम रहेंगे और रिश्ते बेहतर रहेंगे। रिश्तेदारों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतनी चाहिए, नहीं तो संबंध बिगड़ सकते हैं।

भाग्य आज 85 प्रतिशत तक आपका साथ देगा। आज बजरंग बाण का पाठ करें।

वृश्चिक राशि: आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी

वृश्चिक राशि के लोग आज आजीविका के क्षेत्र में प्रगति कर सकते हैं। इसके अलावा आज मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। संतान की जिम्मेदारी पूरी हो सकती है। यात्रा की स्थिति सुखद और लाभकारी रहेगी। लेकिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

भाग्य आज 95 प्रतिशत तक आपका साथ देगा। आप मंगलवार का व्रत रखें और सुंदरकांड का पाठ करें।

धनु राषि: आय के नए स्रोत मिलेंगे

आज धनु राशि के जातकों को आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। कोमल वाणी आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा प्रतियोगिता में विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है। आज आप दिन भर काम में व्यस्त रहेंगे। विरोधी आपको बार-बार परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन अपने आप ही हार जाएंगे। आंखों की समस्या से सावधान रहें और डॉक्टर से सलाह लें।

भाग्य आज 72 प्रतिशत तक आपके साथ रहने वाला है। आज हनुमानजी को चोला चढ़ाएं।

मकर राशि: आज आपके माता-पिता के साथ समय अच्छा बीतेगा

मकर राशि के लोगों को आज कोई आंतरिक परेशानी हो सकती है। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि आप बिना देर किए डॉक्टर को दिखाएं। माता-पिता के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। आज दोस्तों और सहकर्मियों की सलाह से निवेश से जुड़े किसी काम में आपकी रुचि बढ़ेगी।

आज आपका भाग्य 85 प्रतिशत तक रहेगा। हनुमानजी के सामने 5 चमेली के तेल के दीपक जलाएं।

कुंभ राशि: यश में वृद्धि होगी

आज कुंभ राशि के जातकों को रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है। संतान की ओर से संतोषजनक खुशखबरी मिलने की भी संभावना है। दोपहर के समय कानूनी विवाद या किसी मामले में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्च और प्रसिद्धि में वृद्धि होगी।

आज भाग्य 95 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। आज आप चींटियों को आटा खिलाएं और पीपल की पूजा करें।

मीन राशि: हाथ में पर्याप्त धन होने से प्रसन्नता मिलेगी

आज मीन राशि के जातकों के आस-पास सुखद वातावरण रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के सुख में वृद्धि होगी। कई दिनों से चल रहे कुछ बड़े लेन-देन सुलझ सकते हैं। हाथ में पर्याप्त पैसा होने का आनंद मिलेगा। विरोधियों की पराजय होगी।

भाग्य आज 92 प्रतिशत तक आपका साथ देगा। आज के दिन हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।