राशि अनुसार जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन?

राशि अनुसार जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन?

मेष

आज कोई अप्रत्याशित और काफी दबाव वाला काम मिलेगा। सबकी प्रशंसा भी मिलेगी। ऐसा हो सकता है कि घर पर अगर आप अपने कार्यक्षेत्र या अपने आर्थिक लक्ष्यों के लिए किसी पारंगत व्यक्ति या अपने निकट जानने वाले व्यक्ति से परामर्श लेते है। तो ये सुझाव आपको काफी लाभ दे सकता है। आपका साथी आपके बारे में गलत सोच सकता है।

वृष

आपके पास पिछले कामों की भरमार रहेगी। आप पिछले कुछ समय से अपनी जिम्मेदारियों से बचना चाह रहें हैं। आज का दिन आपके उन सब कामों के लिए बहुत अच्छा है। आपको अपने कामो को पूरा करने के लिए इच्छाशक्ति अनुशासन और एकाग्रता से काम लेना होगा। जिस काम की आप अच्छी खास योजना बनाये हुए हैं। उसे सफलता में बदलने के लिए अपनी पूरी उर्जा को उसमें लगा दें।

मिथुन

आज आपको अपनी आरामदायक स्थिति से बाहर आकर कुछ गंभीर प्रयास करने हैं। अपने को शांत रखे क्यों की कुछ स्थितियों में आप अपना आपा खो सकते है। कुछ भी क्रोधित तरीके से न बोले की किसी को वो आक्रामक या गलत लगे। अपने पार्टनर के बारे में स्पष्ट होकर सोच पायेंगे।  आप अपनी लव लाइफ के बारे में अच्छा और स्पष्ट निर्णय भी ले पायेंगे।  आपका दिन आज बहुत सफल सिद्ध हो सकता है।

कर्क

शांत रहे। पिछले सप्ताह के व्यस्त कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी। आपके वरिष्ठ अधिकारी आप पर नजर रखे हुए हैं।  अधिक मेहनत करें।  कुछ अनापेक्षित निजी मुद्दे आपके सामने आ सकते हैं।  उनसे आपको आश्चर्य तो जरुर होगा लेकिन आप संतोषजनक तरीके से उन्हें सँभालने में कामयाब होंगे।  कार्यस्थल पर आपका ध्यान भटक सकता है। जो की आपकी उत्पादकता को कम कर सकता हैं।

सिंह

परिवारवालों को करीबी रिश्तेदारों से परेशानी हो सकती है। आज आपके कार्य क्षेत्र में आपके सितारे आपका साथ देंगे। आपके प्यार की सभी भावनाएं व्यर्थ की बाधाओं और गलतफहमियों में उलझकर रह गई हैं। आज का दिन आपके हित में रहेगा। चिंता ना करे।

कन्या

आप काल्पनिक से मूड में हैं।  अलग अलग भूमिकाएं निभाने और कल्पनाओं में आपको बहुत मजा आता है।  आप अपने लिए हर कहीं रोमांस ढूँढ लेते हैं।  आज अपनी भावनाओं के वश में होकर संबंधों या करियर में कुछ असंभव सा हासिल करना चाहेंगे। बड़े फैसले लेने के लिए यह समय ठीक नही है।  एक नई ऊर्जा का संचार आप में हो सकता है।

तुला

आपको काफी आरक्षित और सावधान रहने की जरूरत है।  जो लोग विलासिता के सामान के व्यवसायों में शामिल हैं।  वे लोग आज बहुत लाभ में रहेंगे और साथ ही साथ जो लोग स्वरोजगार में हैं।  वे भी अपनी दरों में बढ़ोतरी कर सकते हैं।  साथ ही साथ मन वांछित राशि की प्राप्ति कर सकते हैं।  उन लोगों पर ध्यान न दें।  जो लोग आपकी सराहना करने में विफल रहते हैं। 

वृश्चिक

आत्मविश्वास और अधिकार जताने की प्रवृति से बचें।  दूसरों पर अपनी राय थोपने की आदत से आज आपको नुक्सान उठाना पड़ सकता है।  ध्यान रखना होगा।  आज एक लघु एवं अच्छे सौदे का अवसर आपको घर की खरीद में मिल सकता है।  इस क्षेत्र में किया गया निवेश अब आपको फल देगा।  अच्छे परिणाम के लिए आप आज अचल संपत्ति में निवेश शुरू कर सकते हैं।

धनु

आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको सकारात्मक कदम उठाने के लिए ही प्रेरित करेगा।  इससे आपको भविष्य में बहुत लाभ मिलेगा।  अगर कोई आपसे उलझने की कोशिश करता भी है तो आप शांति बनाये रखें।  और दृढ़ता से अपनी बात सामने रखें।  आज आपकी धार्मिक तथा रहस्य विज्ञान के कार्यों में रूचि बनेगी। 

मकर

ऑफिस में खूब प्रशंसा मिलेगी।  इन सबके बीच अपनी प्राथमिक आवश्यकता यानी सेहत को न भूलें।  सही खाना खाएं।  अधिकार जताने की प्रवृति को नियंत्रण में रखें।  किसी करीबी से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।  आज का दिन लॉटरी के लिए भी लाभप्रद है।  आज आपका दिन अच्छा रहेगा।  अपनी भावनाएं अपने पार्टनर को बताना न भूलें।

कुंभ

लम्बे समय से उपेक्षित कुछ कामो की योजना बनाने के लिए भी अच्छा दिन है।  आपके कार्य क्षेत्र का भाग्य आपके साथ चल रहा है।  और आपके पास काफी परियोजनायें है।  फिर भी आज एक नया अवसर आपको मिल सकता है।  जो की आपके करियर के लिए काफी अच्छा रह सकता है।  आज आपके संबंधों में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। 

मीन

आज आपका दिन अच्छा रहेगा।  आपको सबकी प्रशंसा भी मिलेगी।  ऐसा हो सकता है कि घर पर अचानक बहुत सारे मेहमान आ जाएँ।  आज का दिन इंजीनियरों और कंप्यूटर में प्रवीण व्यक्तियों के लिए काफी अच्छा रहेगा।  आपको दूसरी नौकरी का प्रस्ताव भी मिल सकता है।  या उसी नौकरी में स्थान परिवर्तन के संकेत भी आपको मिल सकते है।