Horoscope Today 29 November 2022: ग्रह गोचर बताते है, इन राशियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा

Horoscope Today 29 November 2022: ग्रह गोचर बताते है, इन राशियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा

Horoscope Today 29 November 2022: ग्रह गोचर बताते है, इन राशियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा

29 नवंबर मंगलवार को चंद्रमा मकर राशि को छोड़कर शाम को कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज का दिन मिथुन और सिंह समेत कई राशियों के लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। बाकी सभी राशियों के लिए देखें अपना आज का राशिफल, कैसा रहने वाला है।

आज चंद्रमा दिन भर मकर राशि में गोचर करेगा और शाम को कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। वहीं आज धनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ऐसे में ग्रह गोचर की स्थिति बताती है कि आज मिथुन राशि के जातकों के लिए भविष्य में लाभ की रूपरेखा बनेगी। सिंह राशि के जातकों का रहेगा भाग्य का साथ, देखिए चंद्रमा आज मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करते हुए किस राशि पर क्या प्रभाव दिखा रहा है।

मेष राशि: कई कार्यों में व्यस्त रहेंगे

मेष राशि के लोग सुबह से ही कई कामों में व्यस्त रहेंगे। आज आपको कहीं से धन मिलने से प्रसन्नता होगी, मुमकिन है आज किसी का दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। धार्मिक भावना भी आज आपके साथ रहेगी, आप किसी धार्मिक संस्थान में जा सकते हैं या किसी तरह का सहयोग कर सकते हैं। सितारों की स्थिति बता रही है कि आज किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति में आपको निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। अपरिचित लोगों से आपको सावधान रहना चाहिए और उनसे सहयोग लेने से बचना चाहिए। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति का आवश्यक सहयोग आपको मिल सकता है।

वृषभ राशि : रुका हुआ कार्य बनेगा

वृषभ राशि के लोग आज किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने पर राहत की सांस लेंगे। आज आपका फोकस काम पर रहेगा, जिससे आप अपने काम में बेहतर कर पाएंगे। लेकिन काम के दबाव के चलते आप पारिवारिक और निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। परिवार के लोग इससे खुश नहीं हो सकते हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में लोग आपकी काबिलियत से प्रभावित होंगे। व्यापार की बात करें तो आज कोई अटका हुआ काम बन जाएगा। वैसे जिनके घर के किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य आज ठीक नहीं है उन्हें इस बात की चिंता रहेगी और उन पर भी थोड़ा ध्यान देना होगा। आज के दिन यह सलाह दी जाती है कि आप जो भी काम करें उसे पूरा करने के बाद भी दूसरे काम पर ध्यान दें, क्योंकि अगर ध्यान भटका तो काम अटक जाएगा।

मिथुन राशि: आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। दूसरों की मदद करने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपके संपर्कों का दायरा भी बढ़ेगा। आज लिए गए निर्णय आपको भविष्य में लाभ दे सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी आपकी आज की योजना फ़ायदेमंद साबित होगी। जमीन जायदाद और वाहन को लेकर किसी तरह की समस्या उत्पन्न हो सकती है, इन मामलों में आपको सावधान रहने की जरूरत है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है, अन्यथा आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है।

कर्क राशि: धन हानि हो सकती है

कर्क राशि के जातक यदि आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में कोई नया सामान खरीद सकते हैं। संतान की सफलता से मन को शांति और खुशी मिलेगी, साथ ही मन का बोझ भी हल्का होगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र से अनबन हो सकती है, इसलिए अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में आज आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है, नहीं तो आपको धन का नुकसान हो सकता है। सितारों की आज की स्थिति बताती है कि आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने की जरूरत है।

सिंह राशि: गलत जगह निवेश करने से बचें

आज सिंह राशि वालों की किसी अजनबी से मुलाकात आपके लिए भाग्य के द्वार खोल सकती है। व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी। साथ ही किसी गलत जगह निवेश करने से बचें। युवा वर्ग राहत की सांस लेंगे क्योंकि उनकी कुछ बड़ी समस्याओं का समाधान होगा। सावधान रहें, आपकी तीखी बातों से कोई निराश हो सकता है। व्यस्तता के कारण आप किसी महत्वपूर्ण समारोह पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे।

कन्या राशि: मेहनत का फल मिलेगा

कन्या राशि के जातक अपने नकारात्मक विचारों को अपने व्यवसाय पर हावी न होने दें, अन्यथा मुश्किल हो सकती है। किसी नजदीकी मित्र या संबंधी के साथ किसी बात को लेकर संदेह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। छात्र फिर से अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे पाएंगे क्योंकि शिक्षा से जुड़ी कोई बाधा दूर होगी। साथ ही प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग आपकी प्रगति में सहायक होगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार उचित फल भी मिलेगा।

अगर आपकी शादी में कोई भी समस्या आ रही हो तो हमारे इस लेख को जरूर पढ़े Love Marriage Astrology

तुला राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

आज तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों की किसी भी बात को नजरअंदाज न करें इससे घर का माहौल खराब हो सकता है। व्यापारिक दृष्टिकोण से समय लाभकारी है। कई दिनों से चल रही व्यस्तता के कारण आप थकान महसूस कर रहे थे। इसलिए आज का दिन शांति और आराम से व्यतीत करें। कोई भी फैसला लेने से पहले उसके बारे में सोचना जरूरी है।

वृश्चिक राशि: धार्मिक लोगों से मुलाकात होगी

आज वृश्चिक राशि के जातकों का पूरा समय किसी काम की योजना बनाने में गुजरेगा। लेकिन ध्यान रहे अति आत्मविश्वास में कोई फैसला न लें, कुछ परिणाम खराब हो सकते हैं। कुछ समय से व्यापार में कुछ बदलाव के योग बन रहे हैं, वह आज पूरे हो जाएंगे। शेयर बाजार और सट्टा जैसी गतिविधियों से दूर रहें, अन्यथा कुछ करीबी ही आपको धोखा दे सकते हैं, जिससे नुकसान होने की संभावना है। धार्मिक गतिविधियों से जुड़े लोगों से मुलाकात आपके नजरिए में आश्चर्यजनक बदलाव लाएगी। साथ ही आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

धनु राशि: बजट का ध्यान रखें

धनु राशि के जातकों की आज बचत से जुड़े मामलों में कुछ कमी आने की संभावना रहेगी। कुछ करीबी लोगों से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा। परिजनों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बनेगा, जो सकारात्मक रहेगा। इस समय ग्रह गोचर आपकी कार्यकुशलता और क्षमता में वृद्धि कर रहा है। वहीं भाग्य भी तरक्की के द्वार खोल रहा है। व्यापार से जुड़ा कोई भी फैसला इस समय न लें। अपने काम में हमेशा अपने पार्टनर की सलाह लें। कभी-कभी अति आत्मविश्वास आपके काम में बाधा बन सकता है।

मकर राशि: उधार लेना पड़ सकता है

मकर राशि वालों का आज का दिन उनके लिए मानसिक रूप से संतोषजनक रहेगा। परिवार में जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको राहत दे सकता है। व्यावसायिक गतिविधियों को पूरा करने के लिए आपको कहीं से उधार लेना पड़ सकता है। जल्दबाजी के बजाय शांति से काम लेने की कोशिश करें। यह भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि किसी विषय पर बहुत अधिक चर्चा करने से कुछ नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं।

कुंभ राशि: विवाद को सुलझाने का प्रयास करें

कुंभ राशि के जातक आप घर और परिवार की जरूरतों का ध्यान रखेंगे। भाइयों के साथ जमीन-जायदाद संबंधी विवाद किसी के हस्तक्षेप से सुलझा लेना चाहिए, अन्यथा विवाद बढ़ सकता है। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और संतुलित सोच आपको अपने कई कार्यों की सही शुरुआत देगी। व्यापारियों के लिए दिन भर भागदौड़ की स्थिति बन सकती है इसलिए अपने गुस्से पर काबू रखें और शांति से बातचीत कर कोई हल निकालें।

मीन राशि: धार्मिक यात्रा के योग

मीन राशि वालों की व्यावसायिक गतिविधियां पहले की तरह चलती रहेंगी। काम का दबाव आज अधिक हो सकता है जिससे आप पारिवारिक जीवन पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे। अपने करीबियों की सलाह लेकर आपको कुछ राहत मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, उनकी सूझबूझ और सलाह से आपको लाभ होगा। रचनात्मक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी और संगीत के प्रति आपका प्रेम बढ़ेगा। किराना का कारोबार करने वालों को आज अच्छी कमाई हो सकती है। किसी समारोह या धार्मिक स्थान की यात्रा की भी संभावना है।