सोमवार भविष्यफल आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा

सोमवार भविष्यफल आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक है | आज आपके दाम्पत्य जीवन में नोक झोक हो सकती है ,आप अपनी वाणी में मधुरता  बनाये रखे | नए संबंधों से आज आपका भाग्य चमकेगा | व्यापार में भी आज आपको लाभ के कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती होगी | 


वृष राशिफल 
आज आपको अपने द्वारा शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।आज नए अवसर हाथ लगेंगे |  सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने किसी मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है।


मिथुन राशिफल 
आज आपको आपके व्यापार में लाभ मिलेगा | नौकरी कर रहे  लोग  यदि आज किसी छोटे व्यवसाय को करना चाहते हैं, तो वह भी उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भी आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लें | 


कर्क राशिफल 
आज आप अपने आप में ही मस्त नजर आएंगे। यदि आप रोजगार में बदलाव की कुछ योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए समय अनुकूल है। आज आप कोई भी वस्तु खरीदने से पहले उसकी जांच कर ले | अपने कार्य में मन लगाकर ध्यान दे | 


सिंह

आज के दिन आपको कार्य क्षेत्र में विरोधियों की चाल  से बचना होगा |  विदेश में रह रहे किसी परिजन से आज आपको कोई शुभ समाचार  को  सुनने को मिलेंगे | भाई व मित्रों के साथ आज आपको कार्य करने के कुछ नए अवसर मिलेंगे , जिसमें आप कुछ निवेश भी करेंगे और भविष्य में उसका लाभ उठाएंगे।

कन्या राशिफल 

आज आपका दिन काम में व्यस्त रहेगा | आज आपको अपने क्रोध में नियंत्रण रखना होगा व अपनी वाणी की मधुरता को बनाए  रखे । परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है,जिसमें परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे।  आज आपको अचानक से कुछ धन लाभ हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा।


तुला राशिफल 

आज आप अपनी परेसानियों से मुक्त होंगे | आज आप अपने दोस्तों के साथ यात्रा पैर जायेगे | संतान को कार्य क्षेत्र में उन्नति मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि परिवार की कोई समस्या चल रही है, तो आज आप उसका समाधान भी निकालने में सफल रहेंगे।


वृश्चिक राशिफल 

आज आपका दिन आपके व्यापर के लिए सही नहीं है | अगर आप साझेदारी में व्यापार करेंगे तो आपको लाभ मिलेगा | अपने मन में गलत विचारो को आने से रोके | शुभ  समाचार मिलेंगे | 


धनु राशिफल 
आज आपका दिन परोपकार के कार्यो में बीतेगा | आज आपको अपने किसी परिजन की मदद करने के लिए धन का व्यय करना होगा | आज आपको अपने कार्य में लाभ होगा | 


मकर  राशिफल 
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा  रहेगा । यदि आपका कोर्ट कचहरी में कोई मामला लंबे समय से रुका   पड़ा है, तो आपको उसकी ओर ध्यान दे , नहीं तो वह लंबे समय लटक सकता है। नौकरी पेशा  लोगो  को आय के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आज आपके घर अचानक कुछ अतिथियों का आगमन हो सकता है, जिसमे परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज व्यस्तता के कारण भी अपने जीवनसाथी के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।


कुंभ  राशिफल  
आज का दिन  वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति होगी । आर्थिक स्थिति पहले से उत्तम होगी। व्यापार में यदि आज आप कुछ परियोजना शुरू करना चाहते हैं, तो उसमें आपको भाग्य का साथ भी अवश्य मिलेगा। नौकरी पेशा लोगो  को आज उनके मन मुताबिक कार्य मिलेगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। यदि  आप किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें, क्योंकि इसमें आपकी वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।
 

मीन  राशिफल 
आज आप का दिन  संतान से जुड़ी कुछ समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा , जिसके कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें आज उनको जीत मिलेगी |  प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई खास उपलब्धि मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा,  आज आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर भी प्राप्त होगा, लेकिन यदि आपको कोई रोग है, तो उसके कष्ट में आज वृद्धि हो सकती है, इसलिए डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।