कौन सी राशि के लिए शुभ रहेगा आज का दिन?

कौन सी राशि के लिए शुभ रहेगा आज का दिन?
daily horoscope 29 may 2021

कौनसी राशि के लिए शुभ रहेगा आज का राशिफल और किसके लिए रहेगा सामान्य, जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। इसकी मदद से आप जान पाएगे की आपके लिए क्या ख़ास लाएगा आज का राशिफल 

मेष

जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में में कुछ विवादास्पद घटनाक्रम सामने आ सकते हैं। सावधानी से आचरण करें। इस समय आपको अपनी वाणी पर विशेष संयम रखना होगा। आप सुख—सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे।

वृषभ

आज पूरे दिन आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।  आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं, ऑफिस में आज उन्हें सहकर्मियों से पूरी मदद मिलेगी।  आपको संतान सुख की प्राप्ति भी होगी।

मिथुन

धन लाभ हो सकता है। ऐसे काम से फायदा होगा जो लंबे समय तक चलेगा। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं। अविवाहित लोगों का विवाह भी तय हो सकता है। आप बुद्धि से अपने काम पूरे करवा सकते हैं। आज आप खुद को साबित करके दिखा देंगे।

कर्क

आज पार्टनर या किसी स्वजन के कारण आर्थिक लाभ होगा।  कई दिनों से जिस व्यक्ति को आप ढूंढ रहे थे आज उससे अचानक मुलाकात होने की संभावना है। स्टूडेंट्स को मेहनत के बावजूद कम परिणाम मिलेंगे। कुछ स्टूडेंट्स का मूड खराब भी हो सकता है।

सिंह

धन हानि के कारण परिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। इसलिए आपको हर संभव सतर्कता एव सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र पर सोचविचार कर निर्णय लें। दूसरों पर अत्याधिक भरोसा आपको परेशानी में डाल सकता है।

कन्या

आज कुछ दिनों से घर का कोई पेंडिंग काम पूरा होगा। आप अपने दोस्तों के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करेंगे। धार्मिक-कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। समाज में मान-सम्मान बना रहेगा। हर कोई आपके साथ चलने की कोशिश करेगा।

तुला

सोचे हुए पुराने काम शुरू करें। फायदा हो सकता है। आज आप अच्छा महसूस करेंगे। सामूहिक और सामाजिक काम के लिए दिन अच्छा है। परिवार के ज्यादातर काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं।  दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। धन लाभ हो सकता है।

वृश्चिक

नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति की संभावनाएं हैं। कानूनी मसले हल होंगे। पैसों के लेनदेन के मामले में थोड़ी सी सावधानी बनाए रखनी चाहिए।  तनाव में बढ़ोतरी हो सकती है। आत्मविश्वास में तेजी से कमी आ सकती है। विवाद को लेकर आपको सचेत रहना पड़ सकता है।

धनु

आज आप में से कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय, सोच-विचार के बाद ही लिया जाना चाहिए। प्रतिद्वंद्वी काफी सक्रिय रहेंगें, किन्तु वह आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। आप सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे। 

मकर

आज कार्यक्षेत्र में आपको सबका सहयोग प्राप्त होगा। अगर आपका खुद का कोई बिजनेस है, तो आज आपको किसी भी कस्टमर्स से बात करते समय अपने शब्दों पर ध्यान देना चाहिए। कोई आपके शब्दों का गलत मतलब निकाल सकता है।

कुंभ

आज आप मजबूती और धैर्य से काम लेंगे। दिनभर पैसों के बारे में ही सोचते रहेंगे। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से भी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो आपके सामने कुछ और काम आ सकते हैं। रोजमर्रा के कामकाज ज्यादा ही रहेंगे।

मीन

आपकी धार्मिक और आध्यात्मिक में रुचि बढेगी। स्वभाव आपका विनम्र बना रह सकता है। सकारात्मक विचारों को आपको अपनाना पड़ सकता है। जीवन में बहुत बड़े परिवर्तन आपको देखने को मिल सकते हैं। आप कुछ हद तक विचलित हो सकते हैं।