जानिए कैसा रहेगा आज आपका राशिफल?

जानिए कैसा रहेगा आज आपका राशिफल?
daily horoscope 29 march 2021

मेष

मेष राशि को राजकाज में प्रसिद्धि मिलेगी।  आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। परिवार में असंतोष रहेगा। सरकारी लाभ की उम्मीद रख सकते हैं। रिश्तेदार या पुराने मित्र की सहायता से आपको कारोबार में तरक्की मिलेगी। 

वृषभ

आज व्यावसायिक सन्दर्भ में कुछ परेशानियां रह सकती हैं।  किन्तु आमदनी में बढोत्तरी संभव है। वैवाहिक जीवन सुखद एवं अनुकूल रहेगा।  पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।  संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी।

मिथुन

आज रुके हुए काम समय से पूरे होंगे। इस राशि के जो लोग होटल के बिजनेस से जुड़े हुए हैं, उन्हें अचानक से मुनाफा मिल सकता है।  आज आप बच्चों के साथ अधिक समय बितायेंगे। आपको नौकरी के लिए जल्द ही कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है।

कर्क

करियर में जो कदम उठाएंगे, उनका असर लंबे समय तक आप पर रहेगा। आप सामाजिक दायरे में सक्रिय रहेंगे। सभी से मिलकर बातें करेंगे।  प्रेम संबंध भी शुरू हो सकता है।  कुछ काम आप दूसरों पर छोड़ दें। 

सिंह

आज आपका मूड रोमांटिक रहेगा। आप अपने जीवन में धर्म के महत्व को जानना चाहेंगे। इस राह पर चलने से आपको खुशी व शांति मिलेगी।  मनोरंजन एवं ऐशो-आराम के साधनों पर जरूरत से ज़्यादा खर्च न करें।

कन्या

शिक्षण से जुड़े जातकों की अच्छी प्रगति संभव है। रुचि के विषयों में आपका ज्ञान बढ़ेगा।  आपके छात्र शिक्षा क्षेत्र में चमकेंगे और नवीन तरीकों से समस्याओं को सुलझाने में आपकी सहायता करेंगे।  अपनी विशेष प्रतिभा के लिए आप पहचान हासिल करेंगे।

तुला

आज जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, उसमें थोड़ी रुकावट आ सकती है। आप किसी मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। आज पैसों में हेर-फेर हो सकता है। उधार लेन-देन से पहले आपको अच्छी तरह से सोच लेना चाहिए।

वृश्चिक

दिनभर आप बिजी रहेंगे।  जल्दी ही आपके सामने अच्छे मौके आ सकते हैं। बिजनेस या शिक्षा के कारणों से यात्रा का कार्यक्रम भी जल्दी बन सकता है।  सहयोग और दोस्ती से ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं।

धनु

कई दिनों से चली आ रही परेशानी का हल आज मिल सकता है। पारिवारिक मामलों को लेकर आपकी माँ की सलाह मददगार साबित होगी। आपको अपने बजट से सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी विशेष व्यक्ति से सहयोग मिलेगा।

मकर

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी वाला हो सकता है।  नौकरी पेशा जातकों के लिए यह समय मुश्किलों से भरा रह सकता है। आर्थिक पक्ष में गिरावट संभव है। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है।

कुंभ

आज आपको कोई शुभ सूचना मिलेगी। आपको बिजनेस के क्षेत्र में बड़े-बड़े लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी तरक्की सुनिश्चित है। जीवनसाथी का भी पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में भी आपको तरक्की मिलेगी।

मीन

लोग आपको मदद के साथ सलाह भी देंगे।  सारी परिस्थिति आप अपने दम पर संभाल लेंगे।  जिस काम पर आप पिछले कुछ समय से मेहनत करते आ रहे हैं, आपको उसका फायदा भी होगा। दूसरों की मदद करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।