खुशियों की सौगात लाएगा आज का राशिफल

खुशियों की सौगात लाएगा आज का राशिफल
daily horoscope 29 july 2021

आज के राशिफल से जानिए  आपके लिए कैसा रहेगा आज का भविष्यफल, कुछ राशियों के लिए  शुभ रहेगा आज का दिन और कुछ के लिए सामान्य

मेष

आज आप भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं। परिवार में झगड़े बढ़ सकते हैं और सहयोगियों के साथ विवाद संभव है। आपको विनम्रता एवं धैर्यशीलता के साथ वरिष्ठों से व्यवहार करना चाहिए। संपत्ति सम्बंधित मामलों में सावधानी से निपटने की आवश्यकता है। 

वृषभ

आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपके काम समय से पूरे होंगे। साथ ही आपको अपनी मेहनत का फल भी अवश्य मिलेगा। आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा।

मिथुन

धन लाभ हो सकता है. ऐसे काम से फायदा होगा जो लंबे समय तक चलेगा।  कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं।  अविवाहित लोगों का विवाह भी तय हो सकता है। आप बुद्धि से अपने काम पूरे करवा सकते हैं।

कर्क

कर्क राशि वाले आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज घरेलू मसले आपके दिमाग़ पर छाए रहेंगे और आपकी ठीक तरह से काम करने की क्षमता को भी ख़राब कर देंगे। धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का प्रयास करें।

सिंह

आज का दिन आप में से कुछ के लिए अति शुभ परिणामदायक हो सकता है। आप लंबित असाइनमेंट को पूरा करने में सक्षम होंगे। सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि संभव है। उद्यमियों के लिए समय शुभ है।

कन्या

आज आप ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा।  किसी सीनियर वकील के साथ इंटरर्नशिप करने का मौका भी आपको मिलेगा।

तुला

सोचे हुए पुराने काम शुरू करें। फायदा हो सकता है। आज आप अच्छा महसूस करेंगे। सामूहिक और सामाजिक काम के लिए दिन अच्छा है। परिवार के ज्यादातर काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे।

वृश्चिक

आज परिवार के प्रति समर्पित भाव रहेगा। अपने दफ्तर में बिल्कुल संतुलित व्यवहार करें।  आपकी इनकम बढ़ने के भी चांस ज्यादा है। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा। मानसिकता को बदलने की बेहत जरूरत है। 

धनु

आज व्यय की अधिकता रहेगी परन्तु आमदनी सीमित रहेगी। मानसिक तनावों को हावी ना होने दें।  विपरीत परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में करने की अपनी अदभुत क्षमता का प्रयोग करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए।  किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कुछ कम रूचि ले सकते हैं। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए।

कुंभ

आज आप मजबूती और धैर्य से काम लेंगे। दिनभर पैसों के बारे में ही सोचते रहेंगे। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से भी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो आपके सामने कुछ और काम आ सकते हैं।

मीन

आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। करियर में बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे। शिक्षा, बिजनेस, नौकरी या महत्वपूर्ण कागजात से जुड़ी यात्रा हो सकती है।