Horoscope Today 29 December 2022: मिथुन राशि में चंद्रमा का संचार, इन 6 राशियों में बने लाभ के योग

Horoscope Today 29 December 2022: मिथुन राशि में चंद्रमा का संचार, इन 6 राशियों में बने लाभ के योग

Horoscope Today 29 December 2022: मिथुन राशि में चंद्रमा का संचार, इन 6 राशियों में बने लाभ के योग

आज का राशिफल: 29 दिसंबर गुरुवार को चंद्रमा का संचार मिथुन राशि में दिन रात रहेगा। राशि चक्र की तीसरी राशि में चंद्रमा का गोचर करना सिंह और मकर राशि वालों के लिए भी शुभ रहेगा। अन्य राशियों के लिए भी कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे...

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि-

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ विघ्न आने के योग हैं, सावधान रहें और अपने काम पर पूरा फोकस रखें। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसायिक स्थल पर किसी अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के कार्य सफल रहेंगे, लेकिन अभी पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे को समझने का समय है। 

वृषभ राशि-

रोजगार के क्षेत्र में योग्यता बढ़ने से सफलता मिलेगी और आय में वृद्धि की संभावनाएं रहेंगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय अच्छा है, नए सौदे प्राप्त होंगे। साथ ही व्यवसायिक स्थान पर कुछ कड़े फैसले लेना आपके लिए अच्छा रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनीतिक लोग सहयोग करेंगे और उनके सहयोग से अधूरे कार्य पूरे होंगे। सेहत का ध्यान रखें और वाणी पर संयम रखें। विरोधी आपके काम से परास्त होंगे। 

मिथुन राशि-

विद्यार्थी भविष्य की रणनीति बनाने में सफल रहेंगे, उन्हें हर तरह का सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और संपत्ति में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से लाभ होगा और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में उपहार मिलेंगे और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी काम के पूरे होने से आपके स्वभाव और वर्चस्व में वृद्धि होगी। अपनों के साथ संबंध मधुर होंगे। 

कर्क राशि-

आपके नेतृत्व में किए जा रहे कार्य सफल होंगे और आपके व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और धन, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विवादों से दूर रहना ही उचित होगा। निराशा से दूर रहें तो बेहतर होगा। भाइयों का सहयोग मिलता रहेगा। विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा की दिशा में किया गया परिश्रम सार्थक होगा। आर्थिक रूप से अच्छा समय कर्जों से मुक्ति दिलाएगा और किसी विशेषज्ञ की सलाह से निवेश में भी लाभ मिलने के योग हैं।

सिंह राशि-

विदेश से व्यापार करने वालों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और आपके प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी कार्य में एकाग्रता बनाए रखें, सफलता मिलेगी। संपत्ति संबंधी विवादों के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दैनिक रोजगार की दिशा में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से उपहार व सम्मान मिलेगा। दूसरों का सहयोग लेने में सफल रहेंगे। मित्रों और प्रियजनों के साथ यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। 

शेयर बाजार के ज्योतिषीय पहलू को बेहतर ढंग से समझने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

Nifty prediction

कन्या राशि-

व्यापार से जुड़े जातकों को नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेने के साथ-साथ मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी मित्र की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा। परिवार के साथ संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा करेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अनावश्यक खर्च का सामना करना पड़ सकता है। बाहर के खान-पान में संयम रखें। आजीविका में सफलता मिलेगी। कठिन निर्णयों में भाई का मार्गदर्शन सहायक रहेगा। छात्रों को सहपाठियों का सहयोग मिलेगा। 

तुला राशि-

कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सम्मान मिलेगा और व्यवसाय करने वाले नए लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी अजनबी से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा तथा पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। शाम को आपकी जेब में कुछ पैसे आ सकते हैं, जिसकी मदद से आप अपने रुके हुए काम पूरे कर सकते हैं। 

वृश्चिक राशि-

माता-पिता का स्नेह मिलेगा और विद्यार्थी उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा लेकिन सेहत का ध्यान रखें। कार्यों की पूर्ति के लिए शासन सत्ता का सहयोग बना रहेगा। अपने अटके हुए कर्ज की वसूली के लिए आज का दिन अच्छा है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। व्यापार में वृद्धि के लिए पिता का सहयोग सहायक रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान होगा। किसी कीमती वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। 

धनु राशि-

आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। पार्टनरशिप में बन रहे कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं और सफलता प्राप्त करने के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. आर्थिक दिशा में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन किसी भी तरह का निवेश करने से बचें। वाणी में सौम्यता समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ाएगी। ससुराल पक्ष से लाभ होगा, लेकिन बाहर के खाने से परहेज करें, नहीं तो सेहत बिगड़ सकती है। परिवार के किसी छोटे सदस्य के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और प्रेम जीवन में ख़ुशियों के कारण रहेंगे। 

मकर राशि-

छात्रों को मनचाहा परिणाम पाने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नई योजना पर काम करने में समय लगेगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी लेकिन काम का बोझ भी बढ़ेगा। व्यवसायिक योजना को बल मिलेगा। मित्रों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे और विरोधी परास्त होंगे। संध्या का समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा। 

कुंभ राशि-

भाई-बहनों से संबंधों में सुधार आएगा और संतान के भविष्य से संबंधित शुभ समाचार मिलने की संभावना है। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने काम पर ध्यान दें और किसी भी तरह के झगड़े और विवाद से बचें। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। जीवनसाथी की सलाह से व्यवसायिक योजना को मजबूती मिलेगी लेकिन कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।  

मीन राशि-

छात्रों को भविष्य की नींव मजबूत करने के लिए नई संभावनाएं मिलेंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलेगी और छोटी व्यापारिक यात्राएं लाभकारी सिद्ध होंगी। रोजगार के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे, राजनीतिक सहयोग भी इसमें मिलेगा. अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और किसी भी प्रकार के संक्रमण से दूरी बनाकर रखें, स्वास्थ्य नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।