कौन सी राशि के लिए शुभ रहेगा आज का दैनिक राशिफल?

कौन सी राशि के लिए शुभ रहेगा आज का दैनिक राशिफल?
Daily Horoscope 28 September 2020

मेष

आज आप अपनी अपनी दिनचर्या एकदम सुव्यवस्थित रखें। समय की गति आपके पक्ष में रहेगी।  फिजूलखर्ची से बचें। पारिवारिक वातावरण में आपसी तालमेल व सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं को समझना अति आवश्यक है। आपको मौसमी बीमारियों से सतर्क रहना आवश्यक है।

वृष

सभी गतिविधियों में ध्यान केंद्रित रखना अति आवश्यक है। घर के बड़े बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रह सकती है। स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। मेहमानों के आगमन से आवभगत में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। नौकरी पेशा व्यक्ति किसी भी अपरिचित व्यक्ति के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें।

मिथुन

कड़ी मेहनत व परिश्रम से वह सब कुछ हासिल कर सकते हैं। धन संबंधी निवेश ना करें क्योंकि पैसा वापस मिलना बहुत मुश्किल रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी प्रतियोगी परीक्षा संबंधी पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। मानसिक धैर्य परिवार से प्राप्त होगा।

कर्क

आज का दिन हर्षोल्लास के साथ व्यतीत होगा। अपनी भावनाओं व क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापारिक गतिविधियों पर नजर रखें किसी प्रकार का धोखा हो सकता है। अपने लक्ष्य को छोटे लक्ष्य में बांटें मन का भार हल्का होगा। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। संतान की शिक्षा व कैरियर संबंधी गतिविधियों में भी आप सहयोग दे।

सिंह

कार्य की योजना सफल होगी। नई तकनीक आदि का प्रयोग सफल रहेगा। मेहमानों की आवाजाही भी रह सकती है। किसी पर अत्यधिक भरोसा या विश्वास करना नुकसानदायक हो सकता है। आज का दिन अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

कन्या

आज का दिन आपका जोश से भरा रहेगा। मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा। नौकरी में सहकर्मी आपके विरुद्ध उच्च अधिकारियों के कान भर सकते हैं। ज़रा संभल कर रहे। उधार दिया पैसा वापस ना मिलने से क्लेश भी होगा। आपका आज का दिन आर्थिक बातों में व्यस्त रहेगा।

तुला

अपने व्यवहार तथा मृदुभाषिता द्वारा खराब संबंधों को सुधारने में सफल रहेंगे। आपका मन मौजी स्वभाव दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी हो सकता है। ऑफिस से संबंधित कोई भी नजदीकी यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक

पिछले कुछ समय से चल रही बाधाओं को दूर करने में सफल रहेंगे। पार्टनर का साथ ना मिलने की वजह से मन में कटुता उत्पन्न हो सकती है। साझेदारी करते समय फायदे की स्थितियों पर अवश्य विचार करें। राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों में विशेष योगदान रहेगा।

धनु

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। धर्म कर्म व आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुचि रहेगी।  व्यवसाय घर व दुनियादारी के बीच बेहतरीन संतुलन बनाकर रखेंगे। किसी नजदीकी मित्र की नकारात्मक गतिविधि से आपको आघात या धक्का लग सकता है। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दे। सफलता प्राप्त होगी।

मकर

अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रहेंगे। मन से कटुता को कम करने के लिए विपश्यना या मौन व्रत का पालन करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा परंतु अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखना अति आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में कार्यों के बीच बीच में कुछ रुकावटें आएंगी जिनकी वजह से आर्डर आदि पूरा करने में विलंब रहेगा।

कुम्भ

बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। पारिवारिक जीवन और व्यवहारिक जीवन प्रगति के पथ पर लाने के लिए मदद करेगा। कानूनी काम में भी ना उलझें। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। जीवनसाथी का सहयोग पारिवारिक वातावरण को उचित बनाकर रखेगा।

मीन

अपने कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करने में सक्षम रहेंगे।  आज का दिन ठीक रहेगा। विद्यार्थी गण पढ़ाई के प्रति किसी भी प्रकार का समझौता ना करें। पति पत्नी के आपसी संबंध अच्छे रहेंगे। नौकरी में काम के बोझ की अधिकता रहेगी। थकावट महसूस होगी।

Like and Share our Facebook Page.