सुख और समृद्धि प्राप्त करने के लिए होली पर करे राशिनुसार यह ख़ास उपाय

सुख और समृद्धि प्राप्त करने के लिए होली पर करे राशिनुसार यह ख़ास उपाय
daily horoscope 28 march 2021

 हर किसी इंसान को दिलचस्पी होती है यह जानने की, कि उसका दिन कैसा रहेगा। आज आपकी इसी दिलचस्पी और जिज्ञासा को दूर करने के लिए हम लाए है आज का राशिफल। पढ़िए आज का राशिफल और जानिए कौनसी राशि के लिए शुभ रहेगा आज का राशिफल और किसके लिए नहीं। 

मेष

जिन लोगों की राशि मेष है, वे होलिका दहन खैर या खादिर की लकड़ी से करें। ऐसा करने से मानसिक परेशानियों को दूर करने में मदद मिलेगी।

वृषभ

आपकी राशि में अंगारक योग का निर्माण हो रहा है। मंगल और राहु के साथ आने से यह योग बनता है। वृष राशि वाले गूलर की लकड़ी से होलिका दहन करें। कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।

मिथुन

होलिका दहन निर्धारित शुभ मुहूर्त में करें।अपामार्ग और गेंहू की बाली से हालिका दहन करें। धन से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी।

कर्क

जॉब और करियर में शुभ फल प्राप्त करने के लिए कर्क राशि वाले पलाश की लकड़ी से होलिका दहन करें।

सिंह

व्यापार से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए सिंह राशि वाले मदार की लकड़ी से होलिका दहन करें। होलिका दहन के समय पितरों को जरूर याद करें।

कन्या

कार्यक्षेत्र में यदि बाधाओं का सामना करना पड़ा है तो कन्या राशि के जातक अपामार्ग की लकड़ी से होलिका दहन करें। सभी देवी देवताओं का स्मरण भी करें।

तुला

प्रतिद्वंदी यदि परेशानी उत्पन्न कर रहे हैं तो तुला राशि वाले जातक होलिका दहन में गूलर की लकड़ी जलाएं।

वृश्चिक

मानसिक परेशानी और भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए खैर की लकड़ी से हालिका दहन करें, लाभ मिलेगा।

धनु

उच्च पद की प्राप्ति में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए धनु राशि वाले पीपल की लकड़ी से होलिका दहन करें और भगवान विष्णु की पूजा करें।

मकर

शनि और गुरु ग्रह आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। आप पर शनि की साढ़ेसाती भी है। होलिका दहन शमी की लकड़ी से करें। आने वाली परेशानियां दूर होंगी।

कुंभ

कर्ज आदि की समस्या से यदि परेशान हैं तो शमी की लकड़ी से होलिका दहन करें।

मीन

स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनी हुई या किसी अन्य प्रकार की बाधा का सामना करना पड़ रहा है तो पीपल की लकड़ी से होलिका दहन करें। पितरों का आभार व्यक्त करें।