राशिफल आज 28 जुलाई 2022 : इन 5 राशियों का होगा भाग्य उदय, बढ़ेगी आमदनी, पढ़ें दैनिक राशिफल

राशिफल आज 28 जुलाई 2022 : इन 5 राशियों का होगा भाग्य उदय, बढ़ेगी आमदनी, पढ़ें दैनिक राशिफल
daily-horoscope-28-july-2022

ग्रह-नक्षत्रों की गणना और सितारों की स्थिति का प्राक्क्थन करने से ज्ञात होता है कि आज का राशिफल दिन गुरुवार 28 जुलाई 2022 को धन के स्वामी चंद्रमा जो कि मन के भी कारक है, अपनी ही राशि कर्क में रहेंगे। यहां चंद्रमा के साथ सूर्य और बुध भी रहेंगे। ऐसे में कर्क राशि में ग्रहों के राजा, रानी और राजकुमार का त्रिग्रही योग बनेगा। इसके साथ ही आज गुरु वक्रावत यानि वक्री गति की ओर भी अग्रसर होंगे। आज बृहस्पति अपनी दिशा बदलने से पहले कई राशियों के लिए लाभ सर्जित करेंगे। ऐसे में कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी समृद्ध रहने वाला है। जानिए बाकी सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि: महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें

मेष राशि के जातक आज अपने कार्यों को चुस्ती-फुर्ती से बहुत आसानी से पूरा कर पाएंगे, इसमें भाग्य भी आपका साथ देगा। छात्रों को कड़ी मेहनत का फल मिलेगा और परीक्षाओं और प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में किसी सहकर्मी की मदद से कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार कर रहे हैं तो आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। महिलाएं आज घर के कामों और पूजा-पाठ में व्यस्त रहेंगी।

आज आपका भाग्य 75 प्रतिशत तक आपका साथ देगा। नारायण कवच का पाठ करें और पितरों के निमित्त किसी भी जरूरतमंद को अन्न दान करें।

वृषभ राशि: आपको कुछ नई जानकारी मिलेगी
वृष राशि के जातकों को आज काम के दौरान कोई नई जानकारी मिलेगी, जिससे काम आसानी से पूरे होंगे और मेहनत का फल भी मिलेगा। यदि आप अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखेंगे तो आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अपने दम पर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। प्रॉपर्टी का कोई सौदा आपके पक्ष में अंतिम हो सकता है। व्यवसायी वर्ग के लोग आज अपने काम को लेकर अधिक गंभीर दिखाई देंगे और इससे आपको आने वाले समय में अच्छा लाभ मिलेगा। आज आप काम और व्यापार को लेकर कुछ नई योजनाएँ भी बना सकते हैं।

भाग्य 90 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी की पूजा करें और घी का दीपक जलाएं।

मिथुन राशि: सहयोग से कार्यक्षेत्र में लाभ होगा
मिथुन राशि के जातकों को आज अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना चाहिए अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है। अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा और उनकी मदद से क्षेत्र में लाभ होगा। आपके भीतर बोलने की कला सफलता के लिए काफी मददगार साबित होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनेगी लेकिन किसी कारणवश स्थगित भी हो सकती है।

आज भाग्य आपका 80 प्रतिशत तक साथ देगा। केले के पेड़ की पूजा करें।

मैरिज की समस्या को सुलझाने के लिए इस ब्लॉग को पढ़े  >>  Kundli Match Matching for Marriage by Name

कर्क राशि: युवाओं को मिलेगी सफलता
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा और जरूरी काम में भी आप मदद मांग सकते हैं। नई व्यावसायिक योजना पर काम करना शुरू करने के लिए समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र में समझदारी से काम लेंगे तो मुश्किलें धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को सफलता मिलेगी।

आज 75 प्रतिशत तक भाग्य आपका साथ देगा। गणेश जी की पूजा करें।

सिंह राशि:  इस राशि के जातक कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे
सिंह राशि के जातक आज बुद्धि और चतुराई का परिचय देते हुए कार्यक्षेत्र में अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे। वाणी की मधुरता मित्रों और संबंधियों के साथ संबंधों में मधुरता लाएगी। घर में कोई कार्यक्रम हो सकता है। किसी पुराने मित्र या परिचित से अचानक मुलाकात हो सकती है, जिससे आपके चेहरे पर खुशी आएगी।

भाग्य आज 79 प्रतिशत तक आपके साथ रहेगा। भगवान विष्णु जी की पूजा करें।

कन्या राशि: घरेलू कार्यों में भागदौड़ी बनी रहेगी
कन्या राशि के जातकों का आज कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा। घर में मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा और घरेलू कामों में व्यस्तता रहेगी। शिक्षकों और बड़ों के मन में सम्मान और आतिथ्य की भावना रहेगी। आप अपनी वाणी से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। सहकर्मियों के कारण कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है।

आज आपका भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ देगा। सूर्य देव को जल अर्पित करें।

तुला राशि: मेहनत करेंगे तो सफलता मिलेगी
तुला राशि के जातक आज अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी न होने दें। परिवार और दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। छात्रों को मेहनत करने से सफलता मिलेगी। मौजूदा परिस्थितियों के कारण व्यावसायिक गतिविधियां कमजोर हो सकती हैं। आज आपका मन धर्म के कार्यों में लगा रहेगा।

आज भाग्य 95 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

वृश्चिक राशि: एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें
वृश्चिक राशि वालों के कामकाज में आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी नए दोस्त की मदद से आप अपनी योजनाएँ पूरी करेंगे। निवेश के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा लेकिन किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी, लेकिन अचानक ख़र्चे भी आएंगे। आप जिस भी काम को हाथ में लेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी।

भाग्य आज 82 प्रतिशत तक आपका साथ देगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

धनु राशि: मतभेदों को दूर रखें
धनु राशि के जातकों के लिए दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी लेकिन दोपहर बाद किसी बात को लेकर विवाद होने की संभावना है। साझेदारी में अच्छा काम होगा लेकिन अपने मतभेदों को दूर रखें। आपकी सकारात्मक सोच से कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। व्यापारी वर्ग यदि आज मेहनत करेंगे तो विशेष रूप से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

भाग्य आज 90 प्रतिशत तक आपके साथ रहेगा। गणेश जी की पूजा करें।

जानना चाहते है आपकी कुंडली के बारे में तो ये जरूर पढ़े   >>  Free Astrology Consultancy Services

मकर राशि: मदद और मार्गदर्शन करेंगे
मकर राशि के जातकों का अच्छे लोगों से संपर्क होगा, जो भविष्य में सफलता प्राप्त करने में मदद और मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप नई मित्रता बनाएंगे, जो आपके उज्ज्वल भविष्य में सहायक होगी। नौकरीपेशा लोगों के अधिकारी आज आपके काम को देखकर सराहेंगे। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

किस्मत आज 76 फीसदी तक आपके साथ रहेगी। केले के पेड़ की पूजा करें और भगवान विष्णु का ध्यान करें।

कुंभ राशि: मन लगाकर काम करेंगे
कुंभ राशि के जातकों का व्यवहार आज कोमल रहेगा और व्यवहार में बदलाव दूसरों के लिए चर्चा का विषय बनेगा। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। आज काम में मन लगाकर काम करेंगे और किसी की मदद के लिए आगे रहेंगे। मित्रों से किया गया वादा पूरा करना आसान होगा।

भाग्य आज आपके साथ 92 प्रतिशत तक रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि: धन लाभ होगा
मीन राशि वाले जातकों की आज दिन की शुरुआत अच्छी ख़बर से होने वाली है। अपनों से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में आगे रहेंगे। कामकाज में मन लगेगा, जिससे अच्छा धन लाभ होगा। कारोबारियों को फिलहाल बड़े निवेश से बचने की जरूरत है। आज घर के लिए कुछ नई खरीदारी करेंगे।

भाग्य आज 81 प्रतिशत तक आपका साथ देगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।