आपकी राशि में ग्रहों का बदलाव लाएगा कुछ खास, जानिए राशिफल

आपकी राशि में ग्रहों का बदलाव लाएगा कुछ खास, जानिए राशिफल
daily horoscope 28 july 2021

हर रोज ग्रहों की चाल बदलती है जिसके कारण हर दिन हमारे लिए कुछ नया लेकर आता है। कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छा और कुछ राशियों के लिए खराब। जानिए कौनसी राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा और किसके लिए सामान्य जानिए आपका आज का राशिफल। 

मेष

आज का दिन मिश्रित परिणामदायक रहेगा। आमदनी ठीक रहेगी, लेकिन बढ़ते खर्चों पर विराम लगाने में आप सफल नहीं हो पाएंगे। दिन-प्रतिदिन के कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। एक बड़े उद्यम में शामिल होने से पहले पर्याप्त पूछताछ करें। काम के लिए लंबी दूरी की यात्रा लाभदायक होगी। 
 

वृषभ

आज आपकी ऊर्जा का स्तर बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के करियर में बदलाव आने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। आप अपने काम में सफल भी होंगे। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। शाम को उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। 
 

मिथुन

मिथुन राशि के छात्रों को आज अधिक परिश्रम करना होगा।  काम करने की ताकत और बातचीत बेहतर रहेगी। नए विचार दिमाग में आएंगे।  प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा।  राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए समय पहले से अच्छा हो सकता है। यदि कोई गुमराह हो रहा है, तो आप उस पर नजर रख सकते हैं। 
 

कर्क

आज का दिन नई योजनाओं और उपक्रमों के लिए बहुत अच्छा है। अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इए आज का दिन शुभ है, भाग्य आपका पक्ष लेगा और आपके रुके हुए कार्य प्रगति करेंगे। आर्थिक रूप से आप अच्छा करेंगे और कुछ अतिरिक्त प्रयासों के साथ एक पुराना दिया गया ऋण भी वापिस प्राप्त कर सकते हैं। 
 

सिंह

आज स्टूडेंट्स को मेहनत का बेहतर परिणाम हासिल हो पाएगा। आपको अपने काम पर पूरा फोकस रखना चाहिए। ऑफिस के किसी काम में आपको अधिक समय लग सकता है।  कारोबार में आपको धन लाभ हो सकते हैं.किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है। 

कन्या

आज आपको अपनी पुरानी दोस्ती वापस मिल सकती है लेकिन इसके लिए पहला कदम आपको ही बढ़ाना होगा। जिस पहचान और पुरस्कार की उम्मीद आप कर रहे थे, वह बाद के लिए टल सकती है और आपको हताशा का सामना करना पड सकता है। सरकारी क्षेत्र के अटके कार्य फिर से चल पड़ेंगे। 
 

तुला

पारिवारिक यात्राएं आनंद से भरी होंगी। अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए आज अच्छा दिन है। पारिवारिक आय में सुधार होगा और बच्चे शैक्षणिक मोर्चे पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। परिवार में कुछ सुखद घटनाएं घट सकती हैं। संपत्ति के पक्ष में कानूनी मुद्दे कुछ गति प्राप्त कर सकते हैं। 
 

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आ सकता है। ऑफिस के कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। जीवनसाथी के साथ लंबी बातचीत हो सकती है। आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपके कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं.आपका सामाजिक दायरा अचानक  बहुत बढ़ जायेगा। 
 

धनु

तरोताजा होने के लिए आज आप अच्छी तरह से आराम करें।  अपने वर्तमान संगठन में अधिक ज्ञान प्राप्त करने का प्रयास करना सबसे अच्छा होगा। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौक़े मिलेंगे।  घर और काम पर दबाव आपको गुस्सैल और बेचैन बना सकता है। 

मकर

आपकी व्यावसायिक योग्यता विकसित होगी।  माता-पिता से संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आप भौतिक सुखों पर व्यय कर सकते हैं। आपकी भाषा शैली काफ़ी प्रभावशाली रहेगी। आप काफी प्रसिद्ध रहेंगे। परिवार के सदस्यों का आपके प्रति बहुत अच्छा बर्ताव रहेगा। इस अवधि में आर्थिक रूप से संपन्न रहेंगे। 
 

कुंभ

आज आपका दिन शानदार रहेगा। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह काम आज पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। लवमेट के लिए भी आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारियों से आपको मदद मिलेगी। 
 

मीन

आज आलस, थकान और ऊबन आपके कार्य करने की गति को प्रभावित कर सकते हैं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।  स्वादिष्ट भोजन का आनंद रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का साथ मिलेगा।  शाम के वक़्त अचानक मिली कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार की ख़ुशी और उत्साह की वजह साबित होगी।