Online Horoscope Today 28 February 2022: इन पांच राशि वालों के लिए महीने का आखिरी दिन रहेगा अच्छा, धन लाभ के योग

Online Horoscope Today 28 February 2022:  इन पांच राशि वालों के लिए महीने का आखिरी दिन रहेगा अच्छा, धन लाभ के योग
daily horoscope 28 february 2022

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) के अनुसार हमारी राशिफल के द्वारा हमारे जीवन की भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल रोज की घटनाओं को बताता है, वहीं साप्ताहिक राशिफल पुरे सपताह की घटनाओं को बताता है वही  मासिक पुरे महीने की घटनाओं को बताता है और वार्षिक राशिफल पुरे साल की घटनाओं को बताता है  दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) आपके ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश बताता है, जिसमें सभी राशियां जैसे (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक राशिफल विस्तार रूप से बताया जाता है। राशिफल निकालने के लिए ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग से किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको आपके लिए व्यापार, लेन-देन, नौकरी, प्रेम, शादी, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और आपकी सेहत व दिन भर में होने वाली घटनाओं के बारे में बताया जाता है। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक क्रियाओ को सफल बना सकते है। 


मेष दैनिक राशिफल

आज कला और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए शानदार समय है। जीवनसाथी और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।  परिवार में सुख शांति रहेगी।  व्यापार के क्षेत्र में सावधानीपूर्वक कार्य करें।  विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है।

वृषभ दैनिक राशिफल

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।  आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।  आप किसी खास विषय पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल

प्रियजनों के साथ प्यार से बात करें। व्यापार या कंपनी की तरक्की के लिए भरपूर प्रयास करेंगे। अचानक किसी बड़े लाभ होने की संभावना है। आज आप खुद को शांत और स्वस्थ महसूस करेंगे। व्यायाम और योग करने से मानसिक शांति मिलेगी।

कर्क दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक है।  यात्रा का प्रबल योग है। आप अपने पुराने अनुभवों से सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ेंगें। अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है।  आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा।  आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल भी हो सकते हैं। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल

विपरीत परिस्थिति में भी हिम्मत से काम निकालें।  कुछ छोटे-बड़े झगड़े हो सकते हैं।  दूसरों के साथ अपना बर्ताव अच्छा रखें। साहस रखने पर बुरा वक्त भी अच्छा होगा। आज का दिन व्यापार के लिए शुभ रहेगा। व्यापार अच्छा चल सकता है।

तुला दैनिक राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। रिश्तेदारों से किसी भी प्रकार का विवाद करने बचें।  आर्थिक और व्यवसाय के क्षेत्र में परेशानियां आपको चिंतित कर सकती हैं।  आपमें भावुकता अधिक रहेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति में प्रगति हो सकती है। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल

आज आपको शांति और सुकून मिलेगा। अपने प्रियजनों से मिलने का मन हो सकता है।  दोस्तों के संग घूमने-फिरने से तनाव दूर होगा। मन में शांति की अनुभूति होगी। कानून से संबंधित काम करने वाले जातक आज अधिक व्यस्त रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल

आज किसी बुजुर्ग परिजन अथवा जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है।  ऐसा कार्य न करें जिससे आप अपमानित हो सकते हैं। धैर्यपूर्वक काम करने की जरुरत है। बने बनाये काम बिगड़ सकते है।  आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें।

कुंभ दैनिक राशिफल

आज आपका दिन उत्तम रहेगा।  आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी।  आपसी समझ और प्यार आपके दाम्पत्य संबंधों को और भी बेहतर बनायेंगे।  सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। 

मीन दैनिक राशिफल

व्यक्तिगत खर्च पर भी लगाम लगाएं। घर के कामों में धन अधिक खर्च होने की संभावना है। आज आपका अपने प्रेमी के साथ झगड़ा हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। वहीं यदि आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें।

ये भी पढ़े...

Best astrologer in Canada

Best astrologer in Italy