तीन राशियों के लिए निवेश के लिए बेहतर है आज का भविष्यफल

तीन राशियों के लिए निवेश के लिए बेहतर है आज का भविष्यफल
daily horoscope 27 august 2021

मेष

नए कामों में लग जाएं और खाली बैठने से बचें। नई शुरुआत के लिए आपको थोड़ी ज़्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। किन्तु आने वाले समय में आर्थिक लाभ शुभ रहेगा। अगर प्रेम-संबंध की बात हो तो परिजनों की सलाह लेने में कोताही न बरतें।

वृषभ

आज नौकरीपेशा लोगों को काम में सफलता हासिल होगी। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। आज ऑफ़िस में आपको सबका सहयोग मिलेगा। कोई काम मन-मुताबिक पूरे होने से जीवनसाथी आपसे खुश होंगे।

मिथुन

बिजनेस और नौकरी में परिवार से सहयोग मिलेगा।  कार्यस्थल पर सोच-समझकर बोलें। उन्नति के रास्ते खुलेंगे। बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं। अपनी सोच सकारात्मक रखें।

कर्क

आज लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। घर में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज आपको नौकरी में परेशानी आ सकती है। आप नौकरी में काम से प्रभावित होंगे। आपके जीवन में बदलाव होगा। आपकी कोई झूठी तारीफ भी हो सकती है।

सिंह

वित्तीय रूप से यह अच्छा दिन नहीं है। बेतरतीब निवेश समस्याएं पैदा कर सकता है। किसी जानकार से सलाह लेना बेहतर रहेगा। काम का दबाव बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

कन्या

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको सरकारी कामों में किसी बड़े व्यक्ति की मदद मिल सकती है। आप परिवार वालों के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। किसी सामान की खरीदारी पर छूट भी मिल सकता है। 

तुला

कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। अपने काम पर पूरी नजरे रखें। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आज आपके लिए योजना बनाना मेहनत करने से भी ज्यादा कारगर साबित हो सकता है। जीवन में अच्छा खासा सुधार कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज आपकी बातचीत और व्यवहार से किसी को कोई भ्रम न हो इसका ध्यान रखना होगा। कोई उल्लेखनीय सफलता प्राप्त होगी। अगर आप विशेषज्ञ की सलाह के बिना निवेश करेंगे, तो नुक़सान मुमकिन है। प्रसन्नता रहेगी।

धनु

दिन मिला जुला परिणाम देने वाला रहेगा। आप दूसरों पर अपने शब्दों से प्रभाव डालेंगे लेकिन आपकी सेहत आपको सहयोग नहीं करेगी। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। अपना ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ कुछ वाद-विवाद हो सकता है।

मकर

आज आपको कुछ कामों में सफलता मिल सकती है।  लेकिन आपको अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरुरत है। किसी मित्र से मिलने आप उनके घर जा सकते हैं।

कुंभ

बिजनेस में आत्मनिर्भरता रहेगी। नए लोगों से कॉन्टैक्ट बनेंगे। कामकाज बढ़ेगा। साथ के लोगों से सहयोग मिल सकता है। नए लोगों से भी अच्छे संबंध बनेंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा। मौसमी बीमारियां भी हो सकती हैं।

मीन

सामान्य रूप से आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है।