Horoscope Today 26 September 2022: धनु राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा नवरात्रि का पहला दिन, देखें कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope Today 26 September 2022: धनु राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा नवरात्रि का पहला दिन, देखें कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope Today 26 September 2022: धनु राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा नवरात्रि का पहला दिन, देखें कैसा रहेगा आपका दिन

ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से जानकारी मिल रही है कि सप्ताह के पहले दिन मिथुन राशि के जातक नई योजनाओं पर काम करेंगे और सिंह राशि के जातक अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। तो आइए जानते हैं नवरात्रि के पहले दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन...

सोमवार को चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा है और शारदीय नवरात्रि का पहला दिन भी रहेगा। चंद्रमा के इस संचार से धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अनुकूल रहेगी, उनकी अटकी हुई योजनाएं भी पूरी होंगी।

मेष राशि: आज मानसिक शांति मिलेगी

मेष राशि के जातक किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह और अनुभव का आज भरपूर लाभ उठाएं। आपकी दबी हुई इच्छा संतान के माध्यम से पूरी होगी, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। इस राशि के जातकों का अध्ययन करने के लिए समय उत्तम रहेगा। दोपहर की स्थिति कुछ प्रतिकूल रहेगी। आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना अधूरी रह सकती है। पारिवारिक मामला आगे बढ़ सकता है। किसी भी विवाद को धैर्य और संयम से सुलझाने का प्रयास करें।

वृषभ राशि: आज कार्यों पर पूरी नजर रखें

वृषभ राशि के जातकों का आज अधिकांश समय पारिवारिक कार्यों में व्यतीत होगा। किसी रचनात्मक कार्य में भी आपकी रुचि रहेगी। आपसी समझ से धन बंटवारे से जुड़े मामले आसानी से सुलझ जाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने से शांति मिलेगी। किसी छोटी-सी बात को लेकर आपके किसी करीबी से विवाद होने की आशंका है। अपने क्रोध और जिद पर नियंत्रण रखें। मन में तरह-तरह के नकारात्मक विचार आएंगे और अपनों से निराशा आपको तनाव देगी। कर्मचारियों की गतिविधियों और कार्यों पर पूरी नजर रखें।

मिथुन राशि: आज किसी लेन-देन में शामिल न हों

आज मिथुन राशि के जातकों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। अपनी गंभीर सोच और बौद्धिक शक्ति से काम करने से आपको सही और उचित निर्णय लेने में सफलता मिलेगी। नई योजना पर काम करने का समय सही है। किसी मित्र या रिश्तेदार से विवाद होने से आपको कष्ट हो सकता है। किसी को की गई सिफारिश आपको नकारात्मक परिणाम देगी। किसी भी प्रकार के उधार संबंधी लेन-देन में शामिल न हों। काम में व्यस्तता बनी रहेगी। परिवार के लोगों में खुशी का माहौल रहेगा।

कर्क राशि: आपको स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा

आज कर्क राशि वालों के राजनीतिक मामलों में दबदबा बढ़ेगा। कोई उलझा हुआ काम भी मित्रों के सहयोग से सुलझेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का कार्यक्रम हो सकता है। घर के बड़ों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी मित्र के प्रति कटुता महसूस करना आपका मूड खराब कर सकता है। रुपये और पैसों के मामले में हाथ थोड़े तंग हो सकते हैं। जनसंपर्क मजबूत होगा और फायदेमंद रहेगा।

पूजा-पाठ से जुड़ी अतिमहत्वपूर्ण बातें, जिनके प्रयोग से जीवन में होंगे आश्चर्यजनक लाभ

सिंह राशि: आज आप पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें

सिंह राशि वालों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कोई जरूरी काम इस समय पूरा हो सकता है। आपका साहस और कार्य नीति आज अच्छी रहेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए। मीडिया से जुड़े लोगों में रचनात्मक क्षमता विकसित करने की इच्छा रहेगी। दैनिक गतिविधियों में कुछ व्यवधान हो सकता है जिसके कारण आप असहज महसूस कर सकते हैं। वित्त से जुड़ी समस्याएं बढ़ेंगी इसलिए फिलहाल किसी भी तरह का कर्ज लेने से बचें। युवाओं को अपना काम सावधानी से करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने की प्रबल सम्भावना है।

कन्या राशि: आज आपको आध्यात्मिक खुशी मिलेगी

कन्या राशि वाले जिस काम के लिए आप कुछ समय से प्रयास कर रहे थे, उसके लिए आपको उपयुक्त संपर्क मिलेगा। संचार की मदद से आप किसी भी मामले का समाधान पाएंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको आध्यात्मिक खुशी मिलेगी। छोटी सी बात को लेकर विवाद हो सकता है। हालांकि विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। दोपहर के समय आपको कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है, जिससे किए जाने वाले कार्यों में बाधा आ सकती है। व्यापार में थोड़ी परेशानी हो सकती है।

तुला राशि: आज कठोर निर्णय न लें

आज तुला राशि वालों के समय की गति उनके पक्ष में रहेगी। संतान से संबंधित कुछ योजनाएं बनेंगी। आप सभी मानवीय संबंधों को मधुरता से संभालने का प्रयास करेंगे। अपनों से मुलाकात खुशी देगी। लागत अधिक होगी। किसी गलत कार्य में भी समय नष्ट होगा। आपकी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। किसी भी मामले में कठोर निर्णय न लें, अपने बुरे व्यवहार को छोड़ दें। आपकी रचनात्मकता और उत्पादकता लोगों के सामने आएगी। आपकी व्यस्तता और चिड़चिड़ेपन के कारण घर में परेशानी रहेगी।

वृश्चिक राशि: सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे

आज वृश्चिक राशि के लोगों की ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहेगी। किसी सामाजिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। महत्वपूर्ण लेन-देन भी होंगे। मेहमानों का मनोरंजन करने से आपको आनंद की अनुभूति होगी। परिवार के साथ खरीदारी और मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा। साथ ही ध्यान रखें कि कुछ लोग आपकी निराशा का फायदा उठा सकते हैं। बहुत प्रयास के बाद ही किसी काम में सफलता नहीं मिलने से मन मायूस रहेगा। किसी पड़ोसी से विवाद हो सकता है। व्यापार में आप अपना कोई काम पूरा करने में सफल रहेंगे।

धनु राशि: सफलता जुरूर मिलेगी

आज धनु राशि के लोगों की दिन की शुरुआत बेहद सुखद रहेगी। आपकी कोई महत्वपूर्ण इच्छा पूरी हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभा पाएंगे। युवा अगर किसी प्रतियोगिता की तैयारी करने का प्रयास कर रहे हैं तो उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। किसी बात को लेकर किसी सहकर्मी या रिश्तेदार से वाद-विवाद मूड खराब कर सकता है, ऐसी स्थिति उत्पन्न न होने दें। कभी-कभी अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में मुश्किलें भी आ सकती हैं। इससे आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।

मकर राशि: आज भावनाओं पर ध्यान दें

मकर राशि के लोगों का समय अनुकूल है। उधार लिया हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजक गतिविधियां भी होंगी। आपका टैलेंट सबके सामने आएगा। अपने किसी सपने को पूरा करने का यह सही समय है। छात्रों को अपनी पढ़ाई में कुछ व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान किसी भी तरह के लेन-देन से बचें। दूसरों की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। अत्यधिक अहंकार और जिद के कारण आपकी बदनामी हो सकती है।

कुंभ राशि: आज जोखिम भरी गतिविधियों से बचें

कुम्भ राशि के जातकों का आज अधिकांश समय आपके हित के कार्यों में व्यतीत होगा। इससे आपको मानसिक और आध्यात्मिक शांति मिलेगी। जोखिम भरी गतिविधियों से बचें। पिछले कुछ सालों से जो समस्या आपको परेशान कर रही है उसका समाधान खोजना मुश्किल होगा। कोई अप्रिय समाचार मिलने से आप निराश होंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत और लगन का सही परिणाम भी आपको मिलेगा। पारिवारिक व्यवस्था अच्छी रहेगी। मानसिक रूप से आप थोड़े परेशान रहेंगे।

मीन राशि: मान-प्रतिष्ठा का निर्माण होगा

मीन राशि के जातकों का समय बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। हालांकि आप अपने अधिकांश कार्यों को अपनी मेहनत से पूरा करने में सफल रहेंगे। परिवार और दोस्तों के सहयोग से प्रतिष्ठा का भी निर्माण होगा। व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयास सफल होंगे। संतान के व्यवहार से थोड़ी परेशानी होगी। संवाद करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। गलत बोलना आपको परेशानी में डाल सकता है। इस दौरान जोखिम भरी गतिविधियों से बचें। व्यापार बढ़ाने के लिए किसी के साथ की गई साझेदारी सफल होगी।