राशिफल आज 26 जुलाई 2022, सावन शिवरात्रि के लिए आज का विशेष राशिफल: इन राशियों पर बहुत अधिक कृपा करेंगे भोलेनाथ

राशिफल आज 26 जुलाई 2022, सावन शिवरात्रि के लिए आज का विशेष राशिफल: इन राशियों पर बहुत अधिक कृपा करेंगे भोलेनाथ
Rashifal 2022 today in hind

राशिफल आज 26 जुलाई 2022, सावन शिवरात्रि के लिए आज का विशेष राशिफल: इन राशियों पर बहुत अधिक कृपा करेंगे भोलेनाथ


देशभर में आज 26 जुलाई 2022 सावन शिवरात्रि मनाई जा रही है। इस अवसर पर ग्रहों की शुभ स्थिति बनी रहती है। चंद्रमा मिथुन राशि में बुध की राशि में है और कई राशियां गजकेसरी योग के अनुकूल हैं। ऐसे में आपका दिन कैसा बीतेगा और किन उपायों से मिल सकती है भगवान शिव जी की कृपा, जानिए उपायों के साथ अपना आज का राशिफल

मेष राशि: आज रिश्ते बेहतर रहेंगे

आज मेष राशि वाले जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के प्रभाव में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति प्रबल रहेगी। घर-परिवार में किसी प्रकार का कोई शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मित्रों का साथ मौज-मस्ती के पल बिता सकते हैं। संबंधियों और मित्रों के साथ आपके रिश्ते भी आज बेहतर होंगे। मार्केटिंग और सेल्स के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन कुछ अधिक व्यस्तता वाला रहेगा। कुछ लोग आर्थिक विषयों को लेकर चिंतित होंगे और कमाई बढाने की योजना बनाएंगे।

आपका भाग्य आज 89 प्रतिशत तक साथ देगा। भगवान शिवजी का गन्ने के जूस या जल में गुड़ मिलाकर अभिषेक करें।

मैरिज की समस्या को सुलझाने के लिए इस ब्लॉग को पढ़े  >>  Kundli Match Matching for Marriage by Name

वृषभ राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और जोश से भरा रहेगा। आप अपने काम में अधिक सक्रिय दिखाई देंगे। व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा और आपके संपर्क भी बढ़ेंगे। आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहने वाला है। परिवार में बेहतर तालमेल रहेगा। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रभाव और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। साथ ही अधिकारियों से संबंध प्रगाढ़ होंगे।

आज भाग्य 92 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। गाय के दूध में चीनी मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें और ॐ नमः गौरी पतये नमः का जाप करें।

मिथुन राशि: छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। चंद्रमा आज आपकी राशि में रहेगा, कई बार मन में अशांति के कारण आप निर्णय लेने में भ्रमित रहेंगे। लेकिन अगर आप संयम और शांत दिमाग से काम करते हैं तो आज आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है और आपका पैसा भी सही चीजों पर खर्च होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी आज अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं लेकिन मन में अकारण भय बना रहेगा। आज आपको रिश्तेदारों से लेन-देन उधार लेने से बचना चाहिए। व्यापार और धन के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है।

भाग्य आज 89 प्रतिशत तक साथ देगा। 21 या 11 बेलपत्रों से भगवान शिव का अभिषेक करें। इसके साथ ही धतूरा अर्पित करना भी शुभ रहेगा।

कर्क राशि: आज का दिन रहेगा लाभकारी

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम रहने वाला है। भाग्य आपका बहुत साथ नहीं दे रहा है इसलिए आज आपको भाग्य के आधार पर कोई बड़ा फैसला नहीं लेना चाहिए। फिर भी अगर कोई कोर्ट-कचहरी का मामला चल रहा है तो आज का दिन इस मामले में राहत देने वाला रहेगा। अपनी समर्पित मेहनत से आप अपने वरिष्ठों और अधिकारियों को संतुष्ट कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आज का दिन लाभकारी रहेगा, लेकिन मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।

भाग्य आज आपका 71 प्रतिशत साथ रहेगा। आप आज के दिन घी और दही से शिव का अभिषेक करें और "ॐ चंद्रशेखराय नमः" मंत्र का जाप करें।

जानना चाहते है आपकी कुंडली के बारे में तो ये जरूर पढ़े   >>  Free Astrology Consultancy Services

सिंह राशि: मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा

सिंह राशि के लोगों को आज नौकरी के कारोबार में लाभ मिलेगा। लेकिन सेहत के लिहाज से दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। मानसिक तनाव और बेचैनी बनी रह सकती है। कार्यस्थल पर किसी का सहयोग आपको लाभ दिला सकता है। अपनी कार्य योजनाओं को ध्यान से पूरा करने का प्रयास करें, जरूरत पड़ने पर मित्रों और रिश्तेदारों से भी सहयोग प्राप्त करने में सक्षम होंगे। आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से आप जटिल समस्याओं को हल करने में सक्षम रहेंगे।

भाग्य आज 80 प्रतिशत तक आपके साथ है। घी या गुड़ मिश्रित जल से शिव का अभिषेक, आक के फूल या कनेर के फूल चढ़ाएं।

कन्या राशि: परिवार से स्नेह मिलेगा

कन्या राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन सुखद और आनंददायक रहने वाला है। सूचना प्रसारण और दैनिक उपभोग की वस्तुओं का व्यवसाय करने वाले लोग आज अच्छी कमाई कर सकेंगे। नौकरीपेशा जातकों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव हो सकता है, इससे कुछ भ्रम हो सकता है, लेकिन परेशान होने की बजाय इसे सकारात्मक रूप से लें। परिवार से आपको सहयोग और स्नेह मिलेगा। यदि कोई कानूनी मामला लंबित है तो कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको कुछ अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।

आज आपका भाग्य 85 प्रतिशत तक आपका साथ देगा। दूर्वा घास को पीसकर गंगाजल में मिला दें। इस जल से शिव का अभिषेक करें। साथ ही बेलपत्र चढ़ाएं।


तुला राशि: विद्यार्थियों का मन पढाई में कम लगेगा

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन उलझन और उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आज इस राशि के लोगों को स्वास्थ्य को लेकर अधिक गंभीर रहना होगा क्योंकि स्वास्थ्य के नरम रहने की संभावना है। घर के कुछ कामों और जिम्मेदारियों के चलते आज छात्रों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाओं और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस क्लास जातकों के लिए आज स्थिति थोड़ी सामान्य रहेगी।

आज भाग्य 72 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। रुद्राष्टक का पाठ करें और गंगाजल से शिव का अभिषेक करें।

वृश्चिक राशि: आर्थिक पक्ष रहेगा संतुलित

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन के मामलों में काफी महत्वपूर्ण रहेगा और आप अपनी अटकी हुई योजनाओं पर भी काम करेंगे और उन्हें पूरा करने में सफल रहेंगे। आज कुछ मुद्दों पर पुराने दोस्तों से चर्चा हो सकती है, जिससे कुछ नई जानकारी भी मिलेगी। व्यापार में कोई नया सौदा या साझेदारी होने की संभावना है। व्यापार में लाभ अच्छा रहेगा, आर्थिक पक्ष संतुलित भी रहेगा।

भाग्य आज 92 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। मंगलवार का व्रत रखें और साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें।


धनु राशि: कारोबारियों को मिलेगा लाभ

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंद और उल्लास भरा रहेगा। आज के दिन की शुरुआत ताजगी और ऊर्जा के साथ होगी। दोस्तों और करीबी सहयोगियों के साथ आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। नौकरी का अच्छा प्रभाव रहेगा और आपको अधिकारी का सहयोग भी प्राप्त हो सकेगा। सोच-समझकर निर्णय लेंगे तो व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा। जो लोग व्यापार में निवेश करना चाह रहे हैं, वे किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह और मार्गदर्शन लेने के बाद ही निवेश करें।

भाग्य आज 82 प्रतिशत तक आपका साथ देगा। शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। जल में तुलसी मंजरी डालकर भगवान शिव जी का अभिषेक करने से असीम कृपा प्राप्त होगी।  

मकर राशि: नए रिश्ते और संपर्क बनेंगे

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आज आपका कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ सौहार्दपूर्ण और सहयोगात्मक संबंध बना रहेगा और उनसे आवश्यक सहयोग भी प्राप्त होगा। व्यापार के मामले में आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए अच्छा रहेगा, आमदनी और आय में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों के मामले में दिन भाग्यशाली रहेगा। आज इस राशि के जातकों का प्रभावशाली लोगों से नए संबंध और संपर्क बन सकते हैं।

भाग्य आज 64 प्रतिशत तक आपका साथ देगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें और साथ ही शहद से भगवान शिव जी का अभिषेक करें।

कुंभ राशि: सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रयास से अधिक लाभ मिलेगा। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे मानसिक भ्रम और तनाव पैदा हो सकता है, लेकिन आपको यह सलाह दी जाती है कि विवादों में न पड़ें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

आज भाग्य आपका 85 प्रतिशत तक साथ देगा। भगवान शिव चालीसा का पाठ करें, गंगाजल और दूध से शिव का अभिषेक करें।

मीन राशि: व्यापार में लाभ बना रहेगा

मीन राशि वाले जातक आज परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। मानसिक रूप से आप अधिक भावुक रह सकते हैं। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। छात्रों की एकाग्रता में वृद्धि होगी और पढ़ाई-लिखाई में उनका मन लगा रहेगा, करियर पर भी आज छात्रों का फोकस रहेगा। नौकरी पेशा जातक ध्यान रखें कि आज आपके सहयोगी आपकी कमजोरियों से लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं इसलिए सावधानी और सतर्कता का ख्याल रखें। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। करोबार में लाभ बना रहेगा।

भाग्य आज 85 प्रतिशत तक आपके साथ रहेगा। भगवान शिव जी का शहद से अभिषेक करना चाहिए।