क्या कहती है आज आपकी सितारों की चाल?

क्या कहती है आज आपकी सितारों की चाल?
Daily Horoscope 24 September 2020

मेष

धन लाभ के योग हैं। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है‌। ऑफिस में मेहनत ज्यादा हो सकती है‌। नौकरी में प्रोग्रेस होगी‌। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा‌।दिन अच्छा । अपने साथ या आसपास के कुछ लोगों के साथ रिश्तों में सुधार आ सकता है‌। ज्यादातर मामलों में आप नुकसान से बच जाएंगे‌।

वृष

लोग आपकी बातें सुनेंगे‌। किसी बैठक-समारोह का बुलावा भी आज आपको मिल सकता है‌। परिवार वालों का पूरा समर्थन और सहयोग मिलेगा‌। दूर स्थान के लोगों से बातचीत होगी‌। आज ऐसी यात्रा हो सकती है। आपकी बात और काम का असर भी लोगों पर हो सकता है‌।

मिथुन

इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं। जिनसे आप खुद भी हैरान हो सकते हैं‌। हाल ही में कुछ नए दोस्त मिल सकते हैं‌। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है‌। आप अपनी पसंद या मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे। जिस स्थिति का सामना कर रहे हैं, उससे आपको फायदा ही होगा‌।

कर्क

आपका पूरा ध्यान अपने करियर में आगे बढ़ने पर होगा। आप थोड़े मूडी और थोड़े ज्यादा ही संवेदनशील हो सकते हैं। दोस्तों के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा‌। दिन सामान्य रहेगा‌. सुखद घटनाएं होंगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका भी आपको मिल सकता है‌।

सिंह  

किसी भी कठिन परिस्थिति में कई लोग आपका साथ देने के लिए तैयार रहेंगे। ज्यादातर दोस्त आपके साथ हैं और आपका साथ निभाएंगे‌। कुछ दोस्त गुप्त रुप से भी आपकी मदद कर सकते हैं‌. अच्छा समय चल रहा है। सामाजिक दायरे में आप बहुत सक्रिय और सफल भी हो सकते हैं‌।

कन्या

लेन-देन और निवेश के मामलों में नई प्लानिंग करेंगे। आपके आसपास चहल-पहल भी रहेगी‌। आपकी एकाग्रता चरम पर होगी और एक साथ कई काम भी संभालने पड़ सकते हैं‌। लोगों से मिलने या परिवार के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बन सकता है‌। आपके लिए दिन सामान्य रहेगा‌।

तुला

कोई काम एक बार जब शुरू हो जाएगा, तो आपके संकोच भी दूर हो जाएंगे‌। कुछ लोग आपसे ज्यादा ही अपेक्षाएं रख सकते हैं‌। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने पर आपको ध्यान देना होगा‌। आज सामने आने वाले अवसरों पर निगाह रखें‌। इससे आपकी पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है‌।

वृश्चिक

किसी नए स्थान पर जाने का योग हैं‌। नई चीज भी आप सीख सकते हैं‌। प्रेमी के साथ संबंधों और नजदीकी रिश्तों के मामलों में प्रगति होगी‌। आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं‌। दिमाग में उथल-पुथल हो सकती है, लेकिन आपको फायदा भी होगा‌। जितना हो सके प्रैक्टिकल रहें‌।

धनु

महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपका बहुत अच्छा तालमेल रहेगा‌। महत्वपूर्ण रिश्ते और अच्छे हो सकते हैं‌। पैसों की स्थिति को लेकर थोड़ा विचार भी कर सकते हैं‌। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आप पर हो सकती है‌। जिन्हें खुशी-खुशी स्वीकार करना आपके लिए अच्छा रहेगा‌।

मकर

बिजनेस और नौकरी में कुछ अच्छा होने के इशारे मिल सकते हैं‌। किसी खास मामले को लेकर परिवार से बातचीत हो सकती है‌। ऑफिस के काम या अपने किसी शौक के कारण आप व्यस्त हो सकते हैं‌। किसी जरूरी पार्टनरशिप की दिशा में प्रगति होने के भी योग बन रहे हैं।

कुंभ

कोई एक्स्ट्रा काम हाथ में लेने के पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आपको रोज की कुछ जिम्मेदारियां भी निभानी हैं‌। दूसरों की मदद करेंगे और इससे आपको खुशी मिलेगी‌। धन लाभ हो सकता है‌। आपके सोचे हुए काम भी पूरे हो जाएंगे‌। पुराने संबंधों को मजबूत करने में सफलता मिलेगी‌।

मीन

आपके मन में जो भी बातें घूम रही हैं, उन पर किसी और के साथ सोच-विचार करेंगे, तो फायदा होगा‌। आपके पास समय भी ज्यादा रहेगा‌। ज्यादातर मामलों में सफल हो जाएंगे‌। घर-परिवार में आपके लिए बहुत काम हो सकता है‌। आपकी लाइफ में कोई बड़ा बदलाव भी हो सकता है‌। परेशानियां कम हो सकती हैं‌।