जानिए कैसा रहेगा आज आपका राशिफल?

जानिए कैसा रहेगा आज आपका राशिफल?
daily horoscope 24 december 2020

मेष

आज आपकी शारीरिक और मानसिक हेल्थ अच्छी रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ भोजन करने तथा आनंदपूर्वक टाईम बिताने का योग होगा। आर्थिक मामले में भविष्य के लिए अच्छा प्लानिंग कर सकेंगे। कलाकार एवं कारीगरों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। नेगेटिव बातों से दूर रहने की कोशिश करें।

वृषभ

अचानक धन प्राप्ति और लाभ से भरा आपका आज का दिन बहुत रोमांचक और आनंदप्रद बना रहेगा। आय में बढ़ोतरी होगी। व्यापारियों को मुनाफे वाले सौदे होंगे। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। यात्रा पर्यटन तथा अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का योग है। बेहतर भोजन मिलेगा।

मिथुन

आपके कार्यों में देर से सक्सेस मिलेगी। ऑफिस या घर में उत्तरदायित्वों का बोझ बढ़ेगा। लाइफ में अधिक गंभीरता का अनुभव करेंगे। नए संबंध स्थापित करने या कार्य के संबंध में जरुरी निर्णय न लें। पिता के साथ मतभेद उत्पन्न होगा। शुभ अवसर के आयोजन के लिए टाईम अच्छा नहीं है।

कर्क

शरीर में थकान, आलस और चिंता का अनुभव होगा। संतानों के साथ झगड़ा या मनमुटाव होगा। उनके हेल्थ की चिंता सताएगी। ऑफिस में सीनियर के साथ आपका झगड़ा होगा। राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। धार्मिक कार्यों या धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। भाई- बंधुओं से लाभ होने की उम्मीद है।

सिंह

आज अच्छे और विचारपूर्ण व्यवहार आपको बहुत सी परेशानियों में से बचा लेंगे। आपके बुरे व्यवहार से गलतफहमी पैदा होगी। शारीरिक कष्ट, मन को भी अस्वस्थ बनाएंगे। फैमिली में क्लेश का वातावरण रहेगा। आंख में पीड़ा होगी। खर्च अधिक रहेगा। आध्यात्मिक व्यवहार मानसिक शांति देगे।

कन्या

आपके सितारे के आशीर्वाद से नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र में आज आपको लाभ ही लाभ है। इसके साथ मित्रों, सगे संबंधियों और बुजुर्गों से भी लाभ प्राप्ति का संकेत है। आय के स्रोत बढ़ेंगे। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग है। सोशल लाइफ में आनंद का अनुभव करेंगे। सीनियर या दोस्तों के साथ चर्चा करना बेहतरनहीं है।

तुला

आपके सितारे बताते हैं कि आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज हर काम सरलतापूर्वक सफल बनेगा। आज परोपकार की भावना मन में रहेगी। सेहत के लिए आपका दिन अच्छा होगा। नौकरी बिजनेस में उन्नति और मान- सम्मान प्राप्त होगा। मैरिड लाइफ में आनंद ही आनंद होगा।

वृश्चिक

आपके सितारे कहते हैं कि आपका आज का दिन मिश्र फलदायी साबित होगा। क्रिएटिव कार्यों और बिजनेस में नई विचारधारा विचारमें लाएंगे। लेखन और साहित्य से संबंधित कार्यों में आपकी क्रिएटिविटी दिखाई देगी, फिर भी मन के किसी कोने में आपको उदासी अनुभव होगा। संतानों के विषय में चिंता होगी।

धनु

आपके सितारों के आशीर्वाद से आपका आज का दिन सुख-शांति से बीतेगा।व्यापारियों को भागीदारी के लिए बेहतर टाईम है। पति- पत्नी के बीच मैरिड लाइफ में निकटता का अनुभव होगा। दोस्तों तथा स्वजनों के साथ मिलन मुलाकात होगी। प्रेमीजनों का रोमांस अधिक मजबूत  बनेगा। सोशल लाइफ में प्रगति मिलेगी।

मकर

हेल्थ का ध्यान रखना पड़ेगा। कटु वचन या खराब व्यवहार के कारण झगड़ा होंगे। क्रोध पर कंट्रोल रखना आवश्यक होगा। शत्रु अधिक प्रवृत्त होंगे। अचानक धनलाभ होगा। देर से भोजन करने में तथा अनावश्यक खर्च आपके मन को अस्वस्थ बनाएंगे। स्त्रियां तथा दुर्घटना से दूर रहना बेहतर है।

कुंभ

आज नेगेटिव बातों से मन में नेगेटिविटी जन्म लेगी। इस टाईम मानसिक उद्वेग और क्रोध की भावना का अनुभव करेंगे। खर्च बढ़ेगा। बातों पर कंट्रोल न रहने के कारण फैमिली में मनमुटाव और झगड़े होने की उम्मीदहै। आज हेल्थ खराब रहेगी। दुर्घटना से बचें। ईश्वर का नाम स्मरण और आध्यात्मिक पठन और मानसिक शांति देंगे।

मीन

आज का दिन फुर्ति भरा रहेगा और ख़ुशी से बीतेगा। हेल्थ अच्छी रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी। सगे- संबंधियों या दोस्तों की तरफ से उपहार मिलेगा। यात्रा और स्वादिष्ट भोजन आपके दिन को बेहतर बनाएगा। आज आर्थिक लाभ की उम्मीद है। मैरिड लाइफ का बेहतर सुख प्राप्त कर सकेंगे।