राशि अनुसार जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

राशि अनुसार जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?
daily horoscope 23 april 2021

जानिए आज ग्रहों की चाल आपके लिए शुभ रहेगी या नहीं। रोजाना ग्रहों की चाल बदलती रहती है और उसका सीधा असर होता है हमारे भविष्यफल पर, तो जानिए आज क्या कहता है आपका भविष्यफल 

मेष

आपका आज का दिन उतार चढ़ाव के बीच गुजरेगा। काम के सिलसिले में थोड़ा सावधानी रखनी होगी। किसी से झड़प हो सकती है और इसका असर आपके काम पर पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में भी तनाव देखने को मिलेगा।  आपके दांपत्य जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा।

वृषभ

घरवालों के सहयोग से आप हर चीज़ को अच्छे से संभालने में सफल होंगे।  घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने का मन बनायेंगे। कोई जानकार व्यक्ति आपसे अपने बच्चों के करियर के लिये सलाह लेगा।  स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप ऊर्जावान बने रहेंगे।

मिथुन

नौकरीपेशा जातकों को कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है।  आज बात का बतंगड़ न बनाएं।  व्यावसायिक क्षेत्र में आपके भागीदारों के लिए समय अनुकूल है।  अपने विचार जाहिर करने और दूसरों को अपने विचारों पर सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे।

कर्क

आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।  सेहत कमजोर रहेगी और आप बीमार हो सकते हैं।  सर्दी खांसी जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। खर्चों पर आपको लगाम लगानी पड़ेगी, नहीं तो परेशानी में आ सकते हैं।  दांपत्य जीवन के लिए दिन कमजोर रहेगा। 

सिंह

आज बच्चों के किसी काम में आपके पैसे खर्च होंगे।  आपको पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए, इससे आपको काम में सफलता मिलेगी। किसी की कही-सुनी बातों पर विश्वास करने से आपको बचना चाहिए। सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए।

कन्या

आज आप घरेलू काम को निपटाने में सफल रहेंगे।  आज सही योजना के तहत करियर में बदलाव लायेंगे। जो लोग व्यवसाय करते हैं उन्हें मुनाफा होने की आशंका है।  खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी होगा। अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें। 

तुला

आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी और जीवन साथी परिवार से मिलकर जुलकर अच्छी बातें करेगा।  प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज सुखद नतीजे मिलेंगे। उनका दिन खुशनुमा रहेगा। 

वृश्चिक

आज आप अपने जीवनसाथी से बिजनेस की कोई बात शेयर करेंगे। जीवनसाथी से काम को लेकर आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। परिवार का माहौल ठीक रहेगा।  कुछ दिनों से आंख की समस्या से परेशान चल रहे हैं, तो आज आपको काफी राहत मिलेगी। 

धनु

आज पैसे का निवेश न करें। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आपको सीधे टकराव से बचने और अधिक समझौतावादी रवैया अपनाने की कोशिश करनी चाहिए। आप परिजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। 

मकर

आज का दिन सावधानी रखने का है।  सेहत पर ध्यान दें और अपने व्यवहार पर भी।  बेवजह किसी से झगड़ा ना करें। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को बहुत ही अच्छा समय मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में आपको आज जबरदस्त लाभ हो सकता है।

कुंभ

जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आप कुछ अच्छे काम में अपना सहयोग देंगे। इससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।  कई दिनों से चल रही कोई स्वस्थ समस्या से आज राहत मिलेगी। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ी सफलता मिलेगी।

मीन

आज प्रियजनों के साथ समय बिताना आनंददायक रहेगा।  आज आप कुछ ऐसा कार्य करेंगे जिससे समाज में आपको सफलता मिलेगी और आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक होगी। यात्रा के लिए आज का दिन ठीक नहीं है।