कौन सी राशि के लिए चमकेंगे आज के सितारे?

कौन सी राशि के लिए चमकेंगे आज के सितारे?
Daily Horoscope 21 October 2020

मेष

अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद आप घर परिवार और व्यवसाय में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। जिससे पारिवारिक सदस्य अपने आपको बहुत अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दिक्कत हो सकती है। आप स्वयं भी भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। आपके किसी महत्वपूर्ण काम में रुकावट आने की आशंका बन रही है।

वृष

अपनी आर्थिक गतिविधियों में बहुत अधिक ध्यान दें। बच्चों से संबंधित कोई चल रही दिक्कत का समाधान मिलने से राहत महसूस होगी। आज अधिकतर समय घर की व्यवस्था को उचित बनाने मे व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को भी प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्य में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। परिवार के साथ घूमने फिरने व मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा।

मिथुन

ध्यान रखें कि कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है। जिसकी वजह से किसी नजदीकी व्यक्ति से संबंध खराब होने की आशंका भी है। आप अपनी बौद्धिक क्षमता व व्यवहार कुशलता द्वारा कुछ ऐसे सकारात्मक परिणाम हासिल करेंगे। जिनकी वजह से समाज व निकट संबंधियों के बीच मान सम्मान बढ़ेगा और आपमें और अधिक आत्मविश्वास जागृत होगा।

कर्क

पति पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें पारिवारिक तथा व्यक्तिगत गतिविधियों को सुचारू रूप से रखने के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे। और इसमें कामयाब भी रहेंगे। संतान के कैरियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से घर में प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में किसी सरकारी या प्राइवेट कंपनी द्वारा कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है।

सिंह

तनाव अवसाद तथा मौसमी बीमारियों से थोड़ा बचकर रहें। आपका प्रभावशाली व शांति प्रिय व्यक्तित्व जैसा गुण कई मामलों में एक अस्त्र का काम करेगा। नए व्यापार को शुरू करने अथवा वर्तमान व्यापार के विस्तार संबंधी अगर कुछ नई योजनाएं बना रहे हैं तो उस पर एक बार पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। आर्थिक समस्याओं से राहत मिलेगी साथ ही कोई रुका हुआ पैसा भी मिल जाएगा। नजदीकी व्यक्तियों के साथ संबंध मधुर होंगे।

कन्या

विदेश में काम करने का मौका मिलने के बाद भी उसका फायदा नहीं होगा।आपका योजनाबद्ध तरीके से अपनी दिनचर्या व कार्यों को करना आपको अपना लक्ष्य प्राप्त करने में सहायता करेगा। बच्चों की भावनाओं को समझते हुए उनकी गतिविधियों में सहयोग करना। उन्हें भावनात्मक संबल प्रदान करेगा। पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।

तुला

कुछ विपरीत परिस्थितियां सामने आएंगी पर आप उनका सामना करने में भी सक्षम रहेंगे। उच्च शिक्षा हेतु अध्ययनरत विद्यार्थियों को किसी प्रकार का व्यवधान आ सकता है। आज आप अपने अंदर गजब का आत्मविश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। निजी संपर्कों के माध्यम से कई पर्सनल काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएंगे। कुछ समय से अव्यवस्थित दिनचर्या की वजह के कारण वजन बढ़ना और आलस जैसी स्थिति हो रही है।

वृश्चिक

किसी भी काम को करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाना आपका विशेष गुण है। आप अपने प्रत्येक कार्य को अनुशासन प्रियता व सुचारु रुप से करने में विश्वास करते हैं। आपके इन्हीं गुणों की वजह से आज आपको विशेष उपलब्धि हासिल होगी। आप सकारात्मक दृष्टिकोण रखकर इस समय को आसानी से निकाल लेंगे। इसलिए चिंता ना करें जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। उनकी सलाह लेना आपके लिए लाभदायक साबित होगा।

धनु

प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों को करने के लिए आज का दिन बेहतर है। अगर स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं। तो उस पर गंभीरता से कार्य करें अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से राहत रहेगी। महत्वपूर्ण काम भी रुक सकते हैं। विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

मकर

अध्यात्म और धार्मिक कृत्यों के प्रति आस्था रहेगी। घर में नजदीकी लोगों के आगमन से मनोरंजन में खुशनुमा वातावरण व्याप्त रहेगा तथा चल रहे आपसी गिले शिकवे दूर होने से संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें तथा अपनी योजनाओं पर ज्यादा विचार करने में समय भी व्यर्थ ना करें। इससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती हैं।

कुम्भ

अपने किसी महत्वपूर्ण मुद्दे में असमंजस की स्थिति में प्रिय मित्र के साथ सलाह मशविरा अवश्य करें। आपको उचित सलाह मिलेगी कोई राजनीतिक पावर भी आपके लिए महत्वपूर्ण रास्ता खोल सकती है।  अपने व्यक्तिगत कार्य में व्यस्तता के कारण अपने रिश्तेदारों व संबंधियों को नजरअंदाज ना करें। क्योंकि सामाजिक जीवन को मधुर बनाकर रखना अति आवश्यक है। बच्चों की संगति और गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है।

मीन

ग्रह गति चाल आपके जीवन में कुछ विशेष परिवर्तन ला रही हैं। यह परिवर्तन आपके लिए बेहतरीन उपलब्धियां भी बनाएगा परंतु समय का सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर भी निर्भर करता है। किसी भी काम को बेहतर तरीके से करने से परिणाम भी बेहतरीन हासिल होंगे। कार्य क्षेत्र में सहयोगी और कर्मचारियों का पूर्ण साथ मिलेगा। परंतु किसी भी काम को आलस की वजह से कल पर ना टालें बल्कि समय पर ही पूर्ण करने का प्रयास करें।

Like and Share our Facebook Page