Online Horoscope Today 21 March 2022 वृषभ, सिंह और धनु समेत इन तीन राशि वालों के लिए दिन बीतेगा शानदार, जानें बाकी के लिए कैसा रहेगा

Online Horoscope Today 21 March 2022  वृषभ, सिंह और धनु समेत इन तीन राशि वालों के लिए दिन बीतेगा शानदार, जानें बाकी के लिए कैसा रहेगा
daily horoscope 21 march 2022

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) के अनुसार हमारी राशिफल के द्वारा हमारे जीवन की भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल रोज की घटनाओं को बताता है, वहीं साप्ताहिक राशिफल पुरे सपताह की घटनाओं को बताता है वही  मासिक पुरे महीने की घटनाओं को बताता है और वार्षिक राशिफल पुरे साल की घटनाओं को बताता है  दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) आपके ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश बताता है, जिसमें सभी राशियां जैसे (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक राशिफल विस्तार रूप से बताया जाता है। राशिफल निकालने के लिए ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग से किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको आपके लिए व्यापार, लेन-देन, नौकरी, प्रेम, शादी, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और आपकी सेहत व दिन भर में होने वाली घटनाओं के बारे में बताया जाता है। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक क्रियाओ को सफल बना सकते है। 


मेष दैनिक राशिफल

आज अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाये रखेंगे। बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है।  टीचर्स का आपको पूरा-पूरा सपोर्ट मिलेगा।  माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल 

पैसों के मामलों में समझदारी वाला फैसला कर सकते हैं। पैसे कमाने की कोशिश करेंगे। अच्छे लोगों की संगति में रहेंगे। मौज-मस्ती का विचार बन सकता है। पार्टनर के साथ रहें। कुछ भी नया करने से पहले पार्टनर से सलाह लें। पुराने अधूरे काम निपटने के योग हैं। 

मिथुन दैनिक राशिफल

मिथुन राशि वाले आज बहुत अधिक बोझ महसूस कर सकते हैं। आप अपना आने वाला समय हंसी खुशी व्यतीत करेंगे। आने वाले दिनों में अधिक धन लाभ होगा। प्रियजनों के साथ पिकनिक या सैर की योजना बनाना खास होगा। धैर्य रखने से आपको इनाम मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल

आपको अपने व्यवसाय और अन्य उपक्रमों से लगातार लाभ और मुनाफा प्राप्त होता रहेगा। आप अपने अधीनस्थों के समर्थन का आनंद लेंगे। साझेदारी भी स्थिर रहेगी। किसी भी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के बाद ही आप मौजूदा विरोधियों पर काबू पाएं।

सिंह दैनिक राशिफल

आज करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। आप अपना काम अच्छे से पूरा करने की कोशिश करेंगे। लेकिन आज आपको अपने जीवनसाथी की सेहत के प्रति चिंता हो सकती है। उनको अचानक से कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल

उदासी और सुस्ती के दौर से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे और सफल हो जाएंगे। नए दोस्त बनाने का मौका मिल सकता है। आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। आपकी अपेक्षाएं जल्दी ही पूरी होंगी। सोचे हुए काम पूरे करवाने में साथ के कुछ लोगों की मदद मिलेगी।

तुला दैनिक राशिफल

आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। आप का दिन घटनाओं से भरा रहेगा, स्थितियां आपके सामने किसी पुरानी अवांच्छित बात को फिर से लाकर खड़ी कर सकती हैं जिससे आप बचना चाहते थे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज का दिन मनोरंजन और सैर-सपाटे से जुड़े कामों के लिए शुभ है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। नई योजनाओं और नए मौकों के लिहाज से यह दिन शुभ है। आप नई नौकरी या व्यवसाय में स्थिरता तो चाहेंगे, लेकिन इसके लिए आपको अथक परिश्रम करने की आवश्यकता है।

धनु दैनिक राशिफल

आज आपका दिन कुछ खास लेकर आने वाला है। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। किसी जरुरी काम थोड़ी सी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी।

मकर दैनिक राशिफल

कोई नई योजना मन में चल रही है, तो उसमें थोड़ा-बहुत बदलाव भी करना पड़ सकता है। आपसे जो कुछ कहा जाए, उसे ध्यान से सुनें। जो सूचना मिले, उसका लेखा-जोखा रखें। आपको बिल्कुल शांति से और संयम से अपनी बात समझानी होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल

आज आपको मामूली बातों पर गुस्सा आ सकता है। इसलिए अपने व्यक्तित्व में सरलता बनाए रखें।  गुस्सा आज उचित नहीं है। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाखुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल

आज किस्मत आपका साथ देगी और जटिल समस्याओं का समाधान मिल सकता है।  परियोजनाएं जो बैक बर्नर पर थीं, अब गति उठा सकती हैं। व्यावसायिक रूप से दिन शुभ है। व्यवसायी अपने व्यावसायिक क्षेत्र में ख्याति प्राप्त कर सकते हैं।


ये भी पढ़े...

Love Marriage Prediction

Love Astrology Specialist