कैसा रहेगा आज आपका सोमवार राशिफल?

कैसा रहेगा आज आपका सोमवार राशिफल?
daily horoscope 21 june 2021

मेष

रिश्तेदारों से मिलने के लिए यह अच्छा समय है। मानसिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं। आपको विदेश यात्रा का अचानक मौका मिल सकता है। नौकरी चाहने वालों को सफल होने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं।

वृषभ

आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला हैं। आज लोगों का आपके ऊपर भरोसा बढ़ेगा। बिजनेस मामलों में आज आप सही ढंग से अपनी बात रख पाएंगे। नई सहभागिता होने की उम्मीद है। रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगो को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकत है।

मिथुन

धन लाभ हो सकता है। ऐसे काम से फायदा होगा जो लंबे समय तक चलेगा। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं। आप बुद्धि से अपने काम को पूरा करवा सकते हैं। आज आप खुद को साबित करके दिखा देंगे।

कर्क

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव आ सकता है। आपके काम के जीवन में चल रही एक बड़ी समस्या आखिरकार हल हो जाएगी, जिससे आपको बहुत राहत मिलेगी। आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं।

सिंह

व्यापारी एवं व्यवसायी आज अपने कार्यक्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रगति करेंगे। आपको अपने दोस्तों से लाभ मिल सकता है और सरकारी अफसर आपकी मदद कर सकतें हैं। आपकी आने वाले दिनों में आपकी कमाई बहुत बढ़ जाएगी और आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ होगा।

कन्या

आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। बिजनेस में आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है। आपकी कोशिशें अपनी छाप छोड़ी जाएंगी। जिसका आपको फायदा जरूर मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति काफी मज़बूत बनेगी।

तुला

सोचे हुए पुराने काम शुरू करें। फायदा हो सकता है। आज आप अच्छा महसूस करेंगे। सामूहिक और सामाजिक काम के लिए दिन अच्छा है। परिवार के ज्यादातर काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे।

वृश्चिक

सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है। किसी बुजुर्ग व्यक्ति से लाभान्वित हो सकते हैं। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

धनु

यह अधिक अनुकूल अवधि नहीं है। आर्थिक संदर्भ में धन की रुकावट आपके असंतोष का कारण हो सकती है। काम के दबाव का सामना करने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ अपनी दिनचर्या से छुट्टी या ब्रेक का आनंद लें।

मकर

आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। परिवार के सभी सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा।

कुंभ

आज आप मजबूती और धैर्य से काम लेंगे। दिनभर पैसों के बारे में ही सोचते रहेंगे। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से भी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो आपके सामने कुछ और काम आ सकते हैं।

मीन

आज आप दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। कोई इच्छा जिसका सपना आप लंबे समय से देख रहे हैं वो पूरी हो सकती है। कारोबार में रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। नया दिन अचानक बदलाव या घटनाओं भरा हो सकता है।