क्या आपका लिए सामान्य रहेगा आज का दिन?

क्या आपका लिए सामान्य रहेगा आज का दिन?
daily horoscope 21 july 2021

मेष

आज आपका किस्मत भरपूर सहयोग देगी। आपका साहस और बुद्धि चरम पर होंगे। सामाजिक लोकप्रियता में वृद्धि होगी।  दफ़्तर में वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे। शत्रु आपके सामने खड़े नही हो पाएंगे। संबंधों में संतुलन बनाए रखें और बहस से बचें।

वृषभ

आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे।  आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के अवसर मिलेंगे।

मिथुन

मिथुन राशि वाले आज किसी बहस में ना पड़े।  इससे आपकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है।  रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें।  मांगलिक अवसरों में जाना होगा।

कर्क

आप अपना काम करते हुए आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। मौद्रिक लाभ का संकेत है और आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित कर सकते हैं। प्रॉपर्टी या वाहन में भी निवेश संभव है। प्रतिद्वंद्वी गतिविधियां बढ़ेगी, किन्तु वह आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगी।

सिंह

आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है, इससे आप थकान महसूस करेंगे।  आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।  परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है।  आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में रह सकते हैं।

कन्या

आज आपका अपने परिवार के लोगों के साथ झगड़ा होने की प्रबल संभावना है।  इसलिए जरा अपनी कथनी पर काबू रखें।  अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। सफलता मिल सकती है।

तुला

आज का दिन आप में से अधिकतर को अच्छे परिणाम देगा।  कुछ मामूली झटकों के बावजूद आप अच्छी प्रगति करेंगे।  आपको व्यवसाय में उत्कृष्ट परिणाम मिलेंगे। नौकरी की तलाश में हैं, तो आपको सफलता मिलेगी। किसी तीर्थ स्थल पर जाने की योजना बन सकती है।

वृश्चिक

आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिला सकता है।

धनु

आज किसी बात को लेकर तनाव न लें। किसी का विरोध न करें। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। पूर्व में हुई गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा।  बेकार तनाव लेने की कोई जरूरत नहीं है।

मकर

विदेशी व्यापार संबंधित सौदों को अंतिम रूप देने के लिए यात्रा की योजना फिर से शुरू होगी। आपको अपने विदेशी संपर्कों से लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना है, किन्तु अचानक वित्तीय संकट सतह पर आ सकता है।

कुंभ

कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा।  माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही शाम को माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।  किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

मीन

आज कुछ काम आपकी मर्जी से नहीं हो पाएंगे, इसके लिए आप खुद को तैयार रखें. आप किसी बात पर झुंझला भी सकते हैं। आपको अपनी क्षमताओं का बेहतर प्रदर्शन करना है। मजाक में कही बात को गंभीरता से न लें।