Online Horoscope Today 21 February 2022 मेष,मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगी तरक्की, धनु और मकर राशि वालों को होगा धन लाभ

Online Horoscope Today 21 February 2022  मेष,मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगी तरक्की, धनु और मकर राशि वालों को होगा धन लाभ
daily horoscope 21 february 2022

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) के अनुसार हमारी राशिफल के द्वारा हमारे जीवन की भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल रोज की घटनाओं को बताता है, वहीं साप्ताहिक राशिफल पुरे सपताह की घटनाओं को बताता है वही  मासिक पुरे महीने की घटनाओं को बताता है और वार्षिक राशिफल पुरे साल की घटनाओं को बताता है  दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) आपके ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश बताता है, जिसमें सभी राशियां जैसे (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक राशिफल विस्तार रूप से बताया जाता है। राशिफल निकालने के लिए ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग से किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको आपके लिए व्यापार, लेन-देन, नौकरी, प्रेम, शादी, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और आपकी सेहत व दिन भर में होने वाली घटनाओं के बारे में बताया जाता है। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक क्रियाओ को सफल बना सकते है। 


मेष दैनिक राशिफल

आज आपकी कोई राज की बात उजागर होने की संभावना है।  आप सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे लेकिन आपके कुछ करीबी लोगों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है।  आपको अपनी समझ से फैसले लेने की जरूरत है। 

वृषभ दैनिक राशिफल

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।  व्यापार में जबरदस्त सफलता मिलेगी।  कोई खास प्रॉफिट आपके हाथ लग सकता है।  साथ काम करने वालों से आपको खुशी मिलेगी। नौकरी के सिलसिले में भी नतीजे अच्छे रहेंगे।  ट्रांसफर के योग बनेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल

बिजनेस और नौकरी में परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर सोच-समझकर बोलें।  उन्नति के रास्ते खुलेंगे। बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं।  अपनी सोच सकारात्मक रखें।

कर्क दैनिक राशिफल

जो वर्क फ्रॉम होम कर रहे है आज उनका काम मन-मुताबिक पूरे होंगे।  लेकिन जरूरत से ज्यादा एकाग्रता के कारण मानसिक तनाव हो सकता है।  लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा।  किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से भी आपको बचना चाहिए।

सिंह दैनिक राशिफल

रिश्तेदारों से सम्बन्ध सुधारने के लिए आज का दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा। प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे।  किसी जरूरतमंद को कपड़े दान करें, आपका करियर अच्छा रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल

आपके लिए आज का दिन अच्छा है।  दोस्तों की मदद से किसी नए काम को शुरू कर सकते हैं।  यार दोस्तों से आर्थिक मदद मिल सकती है।  व्यापार में सफलता मिलेगी। शिक्षा में रुकावट आएगी। पढ़ाई करने का मन नहीं करेगा।  परिवार का माहौल चुनौतीपूर्ण रह सकता है।

तुला दैनिक राशिफल

कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। अपने काम पर पूरी नजरे रखें। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।  आज आपके लिए योजना बनाना मेहनत करने से भी ज्यादा कारगर साबित हो सकता है।  आपके लिए परिवार, जमीन-जायदाद के मामले, दोस्त और रिश्तेदार बहुत खास हो सकते हैं।     

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज आपकी किसी रिशतेदार से फोन पर लम्बी बात होगी। बिजनेस पार्टनर आज आपकी बात समझने की कोशिश करेंगे।  साथ ही वो किसी काम में आपसे सलाह भी लेंगे।  वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों को आज थोडा अधिक काम करना पड़ेगा। 

धनु दैनिक राशिफल

आज सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद घर के मंदिर में गणेशजी की पूजा करें।  आपको मानसिक संतोष मिलेगा।  संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी एव पारिवारिक सदस्यों के साथ अधिक समय व्यतीत करने की आवश्यकता पड़ सकती है।

मकर दैनिक राशिफल

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।  इनकम बढ़ेगी। खर्चे कम होंगे।  सेहत बढ़िया रहेगी। केवल अपने स्वभाव में गुस्से को ना बढ़ने दें और बेवजह किसी से भी अपना गुस्सा जाहिर ना करें।  परिवार में सुख शांति रहेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। 

कुंभ दैनिक राशिफल

बिजनेस में आत्मनिर्भरता रहेगी।  नए लोगों से कॉन्टैक्ट बनेंगे।  साथ के लोगों से सहयोग मिल सकता है। नए लोगों से भी अच्छे संबंध बनेंगे।  आपकी आर्थिक स्थिति में जल्दी ही सुधार लाने में सफल रहेंगे।  आपके सोचे हुए कामसमय पर पूरे हो जाएंगे।

मीन दैनिक राशिफल

आज आपको परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा।  आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। इससे आपका ही नुकसान हो सकता है।  आज निवेश के मामले में आपको कोई अच्छी सलाह मिलेगी।  रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा।

ये भी पढ़े...

Free Online Palm Reading

Face Reading Astrology