क्या खास लाया है आज रामनवमी का पर्व आपके लिए?

क्या खास लाया है आज रामनवमी का पर्व आपके लिए?
daily horoscope 21 april 2021

जानिए आज ग्रहों की चाल आपके लिए शुभ रहेगी या नहीं। रोजाना ग्रहों की चाल बदलती रहती है और उसका सीधा असर होता है हमारे भविष्यफल पर, तो जानिए आज क्या कहता है आपका भविष्यफल 

मेष

पहले किये गये किसी काम में प्रयासों का आज आपको पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। इस राशि के बिजनेसमैन को किसी जरूरी मीटिंग में जाना पड़ेगा। मीटिंग से आपको काफी फायदा भी होगा।  इस राशि के साईंस स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा।

वृषभ

आज आप काम की बातें ही ज्यादा करेंगे।  जहां तक संभव हो, अपनी सोच और व्यवहार सकारात्मक रखें। आपका पॉजिटिव व्यवहार परिस्थितियों को भी सकारात्मक बना सकता है।  कुछ नए अनुभव भी हो सकते हैं।  लचीला व्यवहार रखेंगे, तो आगे बढ़ने में सफलता मिल सकती है।

मिथुन

आज आपको विभिन्न स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।  इस समय शांत और सकारात्मक रहना आपके लिए महत्वपूर्ण है। टकराव से बचनें की कोशिश करें। उचित विचार के बाद वित्तीय निर्णय लें।  छात्र को अपने कार्यों सफलता मिलेगी।

कर्क

आज आपका मन चिंताग्रस्त रहेगा जिससे असमंजस की स्थिति बनेगी।  बहस में ना पड़ें तो अच्छा है वरना आपको पछताना पड़ सकता है। आपकी मेहनत की बदौलत आपकी अच्छी आमदनी होगी। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है।

सिंह

आज किसी जरूरी काम को पूरा करने में आपका कोई पुराना दोस्त अचानक से काम आयेगा।  परिवार वालों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे।  आज व्यापार में आपको कई तरह के लोग मिलेंगे, जिनसे आपको फायदा होगा।  पैसों के क्षेत्र में आप कुछ नई पहल कर सकते हैं। 

कन्या

किसी पुरानी समस्या का समाधान हो सकता है। दोस्त या प्रेमी से आप कोई वादा भी कर सकते हैं।  परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा।  कई लोग आपकी देखा-देखी कर सकते हैं। आज आप किसी की अलग ढंग से मदद कर सकते हैं।

तुला

आपको अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा और आपके सहयोगी आपकी कमजोरियों को भुनाने और खेल बिगाड़ने का काम कर सकते हैं। जहां तक संभव हो अपना समय किताबों को पढ़ने में बिताएं। पारिवारिक जीवन एवं स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक

आज आपकी लव लाइफ में परेशानी आ सकती है। किसी बुजुर्ग की राय आपके टूटते रिश्ते को संवार देगी।  आपके कुछ विचारों के कारण परेशानी बढ़ सकती है। उन आदतों को सुधारने की कोशिश करें, जो नुकसानदायक हैं।  आज छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं.

धनु

आज का दिन जीवन में किसी नयी खुशी का संकेत लेकर आया है। जीवनसाथी आपको कोई बड़ी खुशखबरी देगा।  परिवार के बाकी लोग भी काफी खुश नजर आएगे।  रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा।  आर्थिक रूप से आप स्ट्राँग रहेंगे।

मकर

बहुत से पेंडिंग काम निपटाने की कोशिश आप कर सकते हैं। जिस पर समय भी देना होगा और ऊर्जा भी लगेगी। मौका मिले, तो थोड़ा समय अकेले रहने की कोशिश करें।  घर के सामानों की खरीददारी हो सकती है। बाहरी यात्राएं करने के योग बन रहे हैं।

कुंभ

व्यापारिक संदर्भ में कार्य विस्तार योजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए अपनी तरफ़ से पूरी कोशिश करें।  किए गए वादों को निभाएं और दूसरों पर विश्वास करें।  ये अपनी क्षमताओं को दिखाने का सही समय है। ब्रेक-अप से बचने के लिए एक-दूसरे का यक़ीन न तोड़ें।

मीन

आज कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।  आज परिजनों के साथ उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी।  पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।  धन प्राप्त करना आसान नहीं है लेकिन कठिन परिश्रम दुर्भाग्य को भी चुनौत्ती दे सकता है।