राशि अनुसार जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन?

राशि अनुसार जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन?
daily horoscope 20 december 2021

मेष राशिफल

आज आपका दिन अच्छा है। किसी पर अनजान पर आँख बंद करके भरोसा न करे। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा आपके लिए फ़ायदेमंद और आनन्द दायक होगी। आपका जीवनसाथी आज अपने दोस्तों के साथ थोड़ा ज्यादा व्यस्त हो सकता है।

वृषभ राशिफल

कुछ अच्छे समाचार मिलने का योग बन रहा है। किसी खास काम के लिए आपको कोई नया आईडिया मिलेगा। अगर प्रॉपर्टी में निवेश का सोच रहे है तो बहुत सोच विचार के बाद ही निवेश करें। आज आपको पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। आप कुछ लोगों के साथ उपयोगी बातचीत कर सकते हैं।

मिथुन राशिफल

आज आपका जीवन साथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। वैवाहिक जीवन को अच्छा रखने के लिए आपको भी कुछ सहयोग देना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी अनैतिक विचारों पर संयम बनाये रखे, असंयमी होने से कार्य बिगड़ सकते हैं। व्यापार के कारण बाहर कहीं जाना पड़ सकता है। आपके ऊपरी अधिकारी आज प्रसन्न रहेंगे।

कर्क राशिफल

आज आपको अपनी योजनाओं इस तरह से बनानी है जिससे वह दूसरों के लिए राह दिखाने का काम करें। अगर आप ऐसा करते है तो आपके भी काम बनेगे। अगर आप सामूहिक गतिविधियों में हिस्सा लेते है तो आपके नए दोस्त बनने की उम्मीद है जो आपके साथ हमेशा रहेंगे । स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ करने से तनाव बढ़ना संभव है ।

सिंह राशिफल

आज आपका मन धार्मिक और सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। माता-पिता का सम्मान करे उनके आशीर्वाद से आपको तरक्की मिलेगी। अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए बाहर घूमाने ले जायेंगे। मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं।

कन्या राशिफल

बुजुर्गों का सम्मान करे। मित्रों और बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। आज आपके नए मित्र जुड़ेंगे। परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होने का योग बन रहा है। दांपत्य वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। आपका जीवनसाथी आज अपने दोस्तों के साथ थोड़ा ज्यादा व्यस्त हो सकता है। पति पत्नी के बीच मधुरता और बढ़ेगी। आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना नजर आ रही है।

तुला राशिफल

आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। दूसरों के लिए राह दिखाने का काम करें। आप किसी ख़ास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। स्वस्थ बेहतर होने के योग बन रहे है।

वृश्चिक राशिफल

अपने जीवन साथी का सहयोग करें और उस्सको समझने की कोशिश करें। आज आप हर किसी की मदद के लिये तैयार रहेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको शिक्षकों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सेहत के लिहाज से आपका दिन उतना अच्छा नहीं रहेगा। आज के दिन किसी से बहस होने की संभावना भी बन रही है, आपको इससे बचना चाहिए।

धनु राशिफल

अगर आप यात्रा करने का सोच रहे है तो यात्रा के समय आपको सावधानी जरूर बरतनी होगी। प्यार जीवन में आपको पहले से ज्यादा सुधार देखने तो मिलेगा। नौकरी में आपके अधिकारी आपसे प्रसन होंगे और आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दे सकते है। कर्ज मुक्त होने का योग बन रहा है और आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो सकती हैं।

मकर राशिफल

आपकी दिनचर्या व्यस्त रहेगी मगर इसके बावजूद भी आपकी सेहत अच्छी रहेगी। बुजुर्गों का सम्मान करे। मित्रों और बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। अधिक लाभ के लालच में किसी प्रकार का गलत काम न करें वार्ना आपको बहुत भारी नुकसान हो सकता है।

कुंभ राशिफल

आज आपका वर्षो से रूका हुआ काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। शाम तक शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिसका आपको बहुत दिनों से इंतजार था। घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आपके करीबी और अपने लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आप ताजगी से महसूस करेंगे और आपको एक नई ऊर्जा मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा।

मीन राशिफल

आज आपका किसी भी काम में जरा भी ज्यादा जोश या तैश न दिखाएं। आपका उत्साह और तेजी आपका ही नुकसान कर सकती है। दांपत्य जीवन में खुशियां और आपसी तालमेल अच्छा बना रहेगा। आर्थिक सुख को लेकर आपके जीवन में रोमांच देखने को मिल सकते है। नौकरी और बिज़नेस से जुड़ी टेंशन खत्म हो सकती है। मेहनत का फल मिलेगा।