राशि अनुसार जानिए कैसा रहेगा आपका भविष्यफल

राशि अनुसार जानिए कैसा रहेगा आपका भविष्यफल
daily horoscope 20 august 2021

जाने आज आपका भविष्यफल कैसा रहेगा।  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा या कुछ ख़ास यही जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल 

मेष

दिन शुभ रहेगा। सब कुछ अपनी सामान्य गति से काम करेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए नवीन अवसर प्राप्ति के लिए अच्छा समय है। नए परिचित अथवा नवीन सौदे चिंता का कारण बन सकते हैं। कोई आपके लिए आर्थिक रूप से समस्या खड़ी कर सकता है।

वृषभ

आज घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। किसी मित्र के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है।

मिथुन

धन लाभ हो सकता है। ऐसे काम से फायदा होगा जो लंबे समय तक चलेगा। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं। आप बुद्धि से अपने काम पूरे करवा सकते हैं। आज आप खुद को साबित करके दिखा देंगे।

कर्क

आज आपके पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। परिवार संग आनन्द उठाएंगे। आपका मन व्यथित होने की संभावना है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। निजी लाभ के लिए नैतिकता से समझौता ना करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

सिंह

आप सरकार से किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप समय पर अवसर का पूर्ण रूप से उपयोग कर लेते हैं, तो आपका व्यावसायिक जीवन आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ प्रदान कर सकता है।

कन्या

आज जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई काम पूरा हो जायेगा।  साथ ही उनकी बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। मित्रों से किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है।

तुला

सोचे हुए पुराने काम शुरू करें। फायदा हो सकता है। आज आप अच्छा महसूस करेंगे। सामूहिक और सामाजिक काम के लिए दिन अच्छा है। परिवार के ज्यादातर काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं।  दोस्तों के साथ समय बिताएंगे।

वृश्चिक

आज घर में परिवारजनों का आप के प्रति विरोध रहेगा। अधिक तेजी से वाहन नहीं चलाएं। दुर्घटना का योग बन रहा है। आत्म-सम्मान और विश्वास आपको आज सफलता की नई राह पर ले जा सकता है। दाम्पत्य जीवन में क्रोध को स्थान मत दें।

धनु

भावनात्मक फैसलों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है। क्योंकि इस अवधि के दौरान आप जो भी निर्णय लेंगे, उसे पूरा करना मुश्किल होगा। आप अपनी मनोदशा और आत्मविश्वास में गिरावट का अनुभव कर सकते हैं।

मकर

आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन फेवरेबल है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे।

कुंभ

आज आप मजबूती और धैर्य से काम लेंगे। दिनभर पैसों के बारे में ही सोचते रहेंगे। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से भी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो आपके सामने कुछ और काम आ सकते हैं।

मीन

आज शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। आपके प्रिय का आक्रामक मिजाज कोई बड़ा विवाद करा सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही शांति से काम लेना होगा, व संतुलित व्यवहार करना होगा।