कुछ ख़ास रहेगा आज आपका भविष्यफल, जानिए कैसे

कुछ ख़ास रहेगा आज आपका भविष्यफल, जानिए कैसे
daily horoscope 2 july 2021

मेष

आज आप अपना काम बहुत सलीके से करेंगे। आपकी व्यावसायिक योग्यता विकसित होगी। नये उद्यम में सफलता मिलेगी।  आप अपनी बौद्धिक क्षमता के कारण प्रचुर सम्मान प्राप्त करेंगे। आप प्रभावशाली एवं प्रसिद्ध होंगे। मित्रों से भी सहयोग मिलेगा।

वृषभ

आज आप किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा।  शादीशुदा लोगों का जीवन ठीक बना रहेगा।  घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है। ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा अधिक हो सकता है।

मिथुन

आज आप लेन-देन के मामले को लेकर परेशान रह सकते हैं। मन धर्म की ओर आकर्षित होगा। जोखिम भरे निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। जीवन सुख में व्यतीत कर सकते हैं। मित्रों के साथ कहीं पर मनोरंजन कार्य कर सकते है।

कर्क

आपके पास धन की वृद्धि होगी और स्थिति में सुधार होगा। आप सभी प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद लेंगे और नए अधिग्रहण हो सकते हैं। सामाजिक रूप से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और अपने बच्चों की प्रगति से आप खुश रहेंगे।

सिंह

आज किसी काम को करते समय आपको अपना मन शांत रखना चाहिए। जल्दबाजी में किये गये काम से आप परेशान हो सकते है। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए। आज किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए।

कन्या

बौद्धिक काम में सफल रहेंगे। मन धर्म की ओर आकर्षित होगा। अकस्मात बड़े लाभ से आप प्रसन्न दिख सकते है। दांपत्य जीवन में ख़ुशियाँ आपकी बनी रह सकती है। न्यायालयीन कार्य आज पुरे होंगे। तत्काल कोई भी निर्णय न लें।

तुला

नौकरी और व्यवसाय के लिए एक अच्छा समय है। आपको आपकी उपलब्धियों के लिए उचित परितोष प्राप्त हो सकता है। वृद्धि और बेहतरी के मजबूत संकेत हैं। आपका नेटवर्क बढ़ेगा और आपकी छवि भी निखरेगी।

वृश्चिक

आज आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आप लोग साथ में कहीं घूमने जा सकते हैं।

धनु

आप अपने पार्टनर के लिए कुछ खास प्लान करेंगे। अपनी नौकरी बदलने का यह सबसे अच्छा समय है क्योंकि उत्कृष्ट अवसर उपलब्ध हैं। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अपने साथी या परिवार के साथ हॉलीडे पर जा सकते हैं।

मकर

किस्मत आपके पक्ष में है, किन्तु वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अगर हो सके तो रात में वाहन ना चलाएं। आप कई चीजों पर पैसे की बर्बादी कर सकते हैं, ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा प्रेम संबंधों में पारदर्शिता की आवश्यकता रहेगी।

कुंभ

आज आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश करेंगे। लेकिन पैसों की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। आपके कुछ काम देर से पूरे होंगे। ऑफिस में सबके साथ अच्छे से पेश आएं, आपके लिये फायदेमंद होगा।

मीन

किसी चुनौतीपूर्ण समस्या का सामना करने के लिए आपको अपनों की मदद व मार्गदर्शन की जरूरत पड़ेगी। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा। भौतिकता के आधार पर थोड़ा असंतोष हो सकता है।