राशि अनुसार जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन?

राशि अनुसार जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन?
daily horoscope 2 january 2021

मेष

आज का दिन मिला जुला रहेगा। दफ्तर में जिम्मेदारी की अधिकता होने के साथ ही किसी सहयोगी से विवाद सकता है। आप आज तनावग्रस्त हो सकते हैं। बाहर जाते समय बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर निकलें। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं।

वृषभ

आज आप कुछ उलझन में रहेंगे। आपकी जिम्मेदारी तो पूरी होगी, लेकिन कुछ अधूरा सा महसूस करेंगे। आज परिवार के लोगों की याद सताएगी। आपको पदोन्नति मिल सकती है। नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी कार्य को लेकर यात्रा पर जाएंगे। रिश्तेदारों से विवाद सुलझ सकता है।

मिथुन

आज आपकी परेशानी दूर होगी। परिवार के लोगों के सहयोग से नया काम शुरू कर सकते हैं। पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा-खासा लाभ हो सकता है। आप खुश रहेंगे। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। जीवन में कुछ नयापन महसूस करेंगे। समय पर आपके कार्य पूरे होंगे।

कर्क

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आपको धन लाभ होने की संभावना है। घूमने के लिए जाएंगे। नौकरीपेशा को  पदोन्नति  की सूचना मिल सकती है। कर्ज की रकम वापस लेने में कुछ दिक्कत हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगी। आपका अध्यात्म की ओर रूझान बढ़ेगा।

सिंह

किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। दिनचर्या में बदलाव होगा। परिजनों की मदद से आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दफ्तर में अफसर आपकी सराहना करेंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी की तबियत बिगड़ने से आज इलाज में ज्यादा खर्च हो सकता है।

कन्या

आज आपको धन लाभ होगा। आपको निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। समय पर आपके कार्य पूरे होंगे। अनजान व्यक्तिों से सावधान रहें। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। जमीन-जायदाद संबंधी मामले आगे बढ़ेंगे। किसी की बात से ठेस लग सकती है। मानसिक रूप से कुछ उलझन बनी रहेगी।

तुला

आपको कारोबार में नए मौके मिलेंगे। आमदनी के नए अवसर सामने आएंगे। दिन अच्छा  बीतेगा। धन लाभ होगा। जिम्मेदारी बढ़ेगी। आपकी चिंता दूर होने की संभावना है। किसी मित्र के अनुभव का आपको लाभ मिलेगा। बाहर खाने-पीने से बचें। सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

वृश्चिक

आज आपको काफी मुश्किलों के दौर से गुजरना पड़ेगा। धन संबंधी दिक्कत के चलते आपके कुछ कार्य रूक सकते हैं। आपको कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ जाने के कारण भागदौड़ ज्यादा रहेगी। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे।

धनु

आज अपनों से मुलाकात हो सकती है। सगे संबंधियों के साथ घूमने के लिए जाएंगे। आध्यात्मिक चर्चा में मन लगेगा। सेहत सुधरेगी। दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास कर सकते हैं। योग-व्यायाम को अपनाएं। खानपान का ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे।

मकर

आज सार्वजनिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आपकी मानसिक स्थिति मजबूत होगी। आप धर्म-कर्म की ओर अग्रसर होंगे। खर्च पर नियंत्रण रहेगा। दिनभर खुश रहेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद और प्यार मिलेगा। किस्मत का साथ रहेगा।

कुंभ

किसी सामाजिक जलसे में शामिल हो सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। दिन अच्छी बीतेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। ज्यादा तनाव लेने से बचें। सेहत पर असर पड़ सकता है। नए मौके मिलेंगे। परिवार की जरूरतों को पूरा करेंगे। परिवार के किसी बुजुर्ग की तबियत बिगड़ सकती है।

मीन

किसी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। परिवार में कलह का वातावरण रहेगा। जितनी जल्दी हो सके अपने विवाद को दूर कर लें। आपकी सेहत बिगड़ सकती है। किसी काम में नुकसान होने की आशंका है। आज खर्च ज्यादा होगा। आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। आपको गुस्से से बचना होगा।