आज का राशिफल: जानिए कौन सी राशि के लिए शुभ रहेगा आज का दिन?

आज का राशिफल: जानिए कौन सी राशि के लिए शुभ रहेगा आज का दिन?
Daily Horoscope 19 September 2020

मेष

पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। लाभ में कमी हो सकती है। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते है। कारोबार में किसी मित्र का साथ मिल सकता है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान को अभी स्वास्थ्य विकार रहेंगे।कारोबार अच्छा चलेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। कोई बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। लापरवाही न करें।

वृष

किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। संचित धन में कमी आयेगी।  व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में अधीनस्थों का सहयोग प्राप्त होगा। उत्साह व प्रसन्नता बने रहेंगे।

मिथुन

कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। विवाद हो सकता है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। संयत भी रहें। नौकरी में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा।

कर्क

रचनात्मक कार्यों में रुचि जागृत होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। घर-बाहर जीवन सुखमय व्यतीत होगा। माता का सानिध्य मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा। परन्तु किसी विशेष उद्देश्य से किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन में शान्तिए एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। वाहन सुख से वृद्धि होगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। किसी मनोरंजक आनंददायी यात्रा की योजना बनेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

सिंह

कोई पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी इत्यादि के प्रयोग में लापरवाही न करें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खान-पान में रुचि रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें। क्रोध की अधिकता भी रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे। शारीरिक हानि की आशंका प्रबल है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। विवाद की आशंका है। शत्रु सामना नहीं कर पाएंगे। लाभ होगा। नौकरी में तनाव रहेगा।

कन्या

लेन-देन में जल्दबाजी तथा कार्य करते समय लापरवाही न करें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में बदलाव की सम्भावनाएं बन रही हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। इच्छा विरूद्ध कोई नया कार्य मिल सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।

तुला

किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। संयत रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा सुखद रहेगी। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। धन का अभाव हो सकता है। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में काम अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दुष्टजनों को पहचानना आवश्यक है। उनसे दूर रहने के प्रयास करें।

वृश्चिक

शारीरिक कष्ट से कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से हानि होगी। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। कारोबार विस्तार के लिए पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। उच्च शिक्षा के लिए निवेश कर सकते हैं।चिंता तथा तनाव रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार ठीक चलेगा।

धनु

फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। चिंता रहेगी। घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। संयत रहें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। माता का सानिध्य मिलेगा। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

मकर

सुख के साधन जुटेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। कुछ पुराने मित्रों से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। मन में शान्ति तो रहेगी। लेकिन वाणी में कठोरता के भाव भी रहेंगे। बातचीत में संतुलित रहें। पिता का सहयोग मिलेगा।उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। पारिवारिक चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। सावधान रहें।

कुंभ

लाभ में वृद्धि होगी। नए कार्यकारी अनुबंध हो सकते हैं। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मानसिक शान्ति‍ के प्रयास करें। परिवार के लिए समुचति ध्यान दें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। अपनी संयत का ध्यान रखें। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम न लें।

मीन

लाभ के अवसर अचानक बनेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। पुराने किए गए प्रयासों का लाभ अब मिल सकता है। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। बातचीत में संयत रहें। किसी पैतृक सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थल के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। यश बढ़ेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। चोट व रोग की तरफ से सावधानी रखें। भय रहेगा।

Like and Share our Facebook Page.