Horoscope Today 19 December 2022: सप्ताह के पहले दिन सिंह, कुंभ समेत इन 6 राशियों के लिए धन लाभ के शुभ अवसर

Horoscope Today 19 December 2022: सप्ताह के पहले दिन सिंह, कुंभ समेत इन 6 राशियों के लिए धन लाभ के शुभ अवसर

Horoscope Today 19 December 2022: सप्ताह के पहले दिन सिंह, कुंभ समेत इन 6 राशियों के लिए धन लाभ के शुभ अवसर

चंद्रमा सोमवार को तुला राशि में गोचर करने जा रहा है। चंद्रमा का ऐसा संचार आज कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इसी के साथ आइए जानते हैं आज का राशिफल।

आज चंद्रमा का संचार शुक्र की राशि तुला में होने जा रहा है। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से मालूम चलता है की वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, साथ ही कन्या राशि वालों को पिछले कुछ दिनों से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी और कन्या राशि वालों को धन लाभ के सुनहरे अवसर भी मिलेंगे। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के सितारे क्या कहते है।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा

मेष राशि के जातक सप्ताह का पहला दिन आनंदपूर्वक व्यतीत करेंगे और लंबे समय के बाद उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी के सहयोग से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा जातक आर्थिक योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी कई समस्याएं पैदा करने की कोशिश करेंगे, धैर्य के साथ उनका सामना करें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। पति-पत्नी के बीच तालमेल ठीक रहेगा और जीवनसाथी की ओर से शुभ समाचार मिल सकते हैं।

वृषभ राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी

वृषभ राशि के लोगों को आज कई दिनों से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और आपके लिए दिन शुभ रहेगा। पेशेवर क्षेत्र में आपको तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। काफी मशक्कत के बाद आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी और साझेदारी के व्यवसाय में लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, उनका मन पढ़ाई में लगेगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा।

मिथुन राशि: धैर्य रखें

मिथुन राशि के लोग आज भावनात्मक रूप से कमजोर हो सकते हैं। भावुकता के चलते छोटा मामला भी गरमा सकता है, इसलिए संयम से काम लें। कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नौकरी पेशा के लिए दिन अनुकूल है, लेकिन फिलहाल कोई बड़ा निवेश करने से बचें। काम की अधिकता से पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच वाद-विवाद या विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, वाणी पर संयम रखें।

कर्क राशि: महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान दें

सप्ताह के पहले दिन कर्क राशि के जातक सुबह से ही कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, जिससे मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। साझेदारी के व्यवसाय में आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है और पूंजी निवेश से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान देने का मन नहीं करेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं है, पढ़ाई को लेकर मन भटक सकता है। परिवार में किसी कारणवश तनाव का माहौल हो सकता है, संयम बनाए रखें। दांपत्य जीवन में मनमुटाव की संभावना है, इसलिए जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि: उधार देने से बचें

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। मित्रों के सहयोग से आपके बहुत से काम बनेंगे और धन लाभ की स्थिति भी बन रही है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है, दोबारा उधार देने से बचें। आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन का बोझ हल्का होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो करियर के लिए फायदेमंद होंगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और माता-पिता का सहयोग भी प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में रिश्ते मधुर बनेंगे।

कन्या राशि: मानसिक शांति का अनुभव करेंगे

कन्या राशि के जातकों को सुबह से ही मानसिक शांति का अनुभव होगा। पिछले कुछ दिनों से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में बनी योजनाएं आने वाले दिनों में लाभकारी सिद्ध होंगी। पेशेवर मामलों में व्यस्त रहने के कारण आप घरेलू कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे जिससे परिवार में तनाव पैदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध सुधारने की कोशिश करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है, विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।

तुला राशि: खर्च पर नियंत्रण रखें

तुला राशि के जातकों का दिन आज सुबह से कार्यों को लेकर व्यस्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। आर्थिक योजनाएं किसी कारणवश अटक सकती हैं। नौकरी व्यवसाय के सिलसिले में छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। अनावश्यक व्यय उभर सकता है इसलिए व्यय पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। ज्यादा भागदौड़ से परिवार की शांति भंग हो सकती है, खुद पर काबू रखें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि: मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे

वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन लंबे समय के बाद राहत भरा रहने वाला है। नौकरी और बिजनेस के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। व्यवसायी नए अनुबंध कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ है, उन्हें अपनी प्रतिभा के लिए सम्मान और पुरस्कार मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन महत्वपूर्ण है, परीक्षा में मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा और पति-पत्नी कहीं घूमने जा सकते हैं।

धनु राशि: अटकी हुई योजनाएं चलने लगेंगी

सप्ताह का पहला दिन धनु राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और लंबे समय से लंबित योजनाएं सुचारू रूप से चलने लगेंगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान हो सकता है। अगर आप नौकरी बदलने को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना चाहते हैं तो आज ले सकते हैं। दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे और महत्वपूर्ण चर्चा भी करेंगे। पारिवारिक माहौल ठीक रहेगा, वाद विवाद से बचें। पति-पत्नी के बीच मधुरता बढ़ेगी और कुछ नई योजनाएं भी बनेंगी।

मकर राशि: लेन-देन में सावधानी रखें

मकर राशि के जातक आज प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ के बीच अच्छा संतुलन बनाकर रखेंगे। कुछ मामलों में आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक मामले किसी वजह से उलझ सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। काम के सिलसिले में जरूरी यात्रा कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय बेहतर रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए आज विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। अटके हुए कार्य पूरे होंगे और परिवार में आपसी सहयोग रहेगा।

कुम्भ राशि: आर्थिक स्थिति बेहतर होगी

कुंभ राशि के जातकों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके कई काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और धन लाभ के सुनहरे अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, प्रतियोगी परीक्षाओं में उन्हें बेहतर परिणाम मिलेंगे। परिवार के लोगों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है और विवाह के लिए प्रपोज कर सकते हैं।

मीन राशि: गलत निर्णय लेने से बचें

मीन राशि के जातक सप्ताह का पहला दिन मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे और आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। नौकरी और व्यापार करने वाले जातकों के मन में भूमि-भवन या वाहन आदि खरीदने का विचार आ सकता है। व्यापारियों को अति आत्मविश्वास के साथ गलत निर्णय लेने से बचना चाहिए। परिवार में किसी घटना के कारण विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। परिवार के साथ आज खुशी-खुशी समय बिताएंगे। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी।