राशि अनुसार जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन?

राशि अनुसार जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन?
daily horoscope 19 december 2020

मेष

आज आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। बिजनेस में आप के मुनाफे बढ़ने के चांस है। अगर आप नौकरी में है, तो आपकी तरक्की होने की भी उम्मीद है। आपकी सारी पुरानी समस्याएं हल हो जाएंगी। बड़ों के साथ थोड़ा प्रेम पूर्वक रहने की कोशिश करें। घर की परिवार सदस्यों को कहीं बाहर घुमाने के लिए ले जा सकते हैं।

वृषभ

आज आपको बदलाव के कई मौके मिलेंगे, जिससे आप अपनी काम करने के तरीके में बदलाव करके तरक्की पा सकते हैं। इस वक्त जो आपके हाथ में है उसे संभाल कर रखें। आपकी फाइनेंशियल कंडीशन मजबूत होगी। आपको आपकी मेहनत का फल मिल सकता है। फैमिली में थोड़ी सी अनबन हो सकती है, अपनी फैमिली लाइफ पर ध्यान दें।

मिथुन

आज आपका दिन साहस और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। आप अपनी क्रिएटिव सोच की मदद से आप सक्सेसफुल होंगे। बिजनेस में आप मुश्किल परिस्थितियों में अच्छे से निपट पाएंगे। आप की फाइनेंसियल कंडीशन में थोड़ा सा सुधार संभव है। शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे और आपकी सोसाइटी में इज्जत बढ़ेगी।

कर्क

आपका आज का दिन अच्छा बीतेगा। आपने जितने भी प्लानिंग की थी वह आज सक्सेसफुल हो सकती है। आप एक नए बिजनेस में भी एंट्री कर सकते हैं। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर आप एक नए प्रोजेक्ट को कंप्लीट कर सकते हैं। आज आपको बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। फैमिली में कुछ नया और शुभ हो सकता है।

सिंह

आज आपकी अधिकांश योजनाएं क्रियान्वित होंगीI आपका ध्यान केंद्रित रहेगा और परिश्रमी रहेंगे। योजनाओं को सफल बनाने के लिए आप सहकर्मियों का अधिकतम समर्थन पाने के लिए अपनी बातचीत को आगे बढ़ाएंगे। व्यापारी अपनी प्रखर सोच के लिए प्रशंसा एवं सम्मान के पात्र बनेंगे। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित महसूस करेंगे और आप संपत्ति में निवेश कर सकते हैं।

कन्या

आज भाग्य आपके साथ है I आप प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे। आप एक नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं, जो आने वाले समय में आपके लाभ को बढ़ा सकते हैं। अगर आप काम के लिए विदेश जाना चाहते हैं, तो अपने प्रयासों को आगे बढ़ाएं। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला

आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता हैI समय पर चीजों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें और जोखिम भरे उपक्रमों से बचें। आपका कोई करीबी आपको परेशान कर सकता है। यात्रा बहुत सार्थक रहेगी। मित्र और शुभचिंतक आपका समर्थन करेंगे। बच्चे खुशी लाएंगे।

वृश्चिक

आपको जल्द ही घर में किसी नए सदस्य के आने के बारे में अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। आपके जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा। वह आपका भरपूर सहयोग करेंगे। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। अगर आप विदेश यात्रा के बारे में सोच रहे हैं तो उत्तम समय है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी किंतु आप पैसों की बर्बादी करने से बचें रहेंगें।

धनु

आज आपको अपने जीवनसाथी या सहयोगियों का साथ आधे-अधूरे मन से मिलेगा I इस कारण आप किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाएंगे। यह स्थिति आपको मानसिक उलझन और तनाव में डालेगी। नौकरी बदलने का ख़याल अभी छोड़ दें। आर्थिक पक्ष यथावत रहेगा I आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ मामूली परेशानी हो सकती है।

मकर

प्रेम संबंधों के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। भावनाओं में ना बहें और किसी पर इतना भी भरोसा ना करें कि वह आगे चलकर आपके लिए मुसीबत बन जाए। समय कमज़ोर चल रहा हैं, धैर्य और संयम के साथ अपने कार्यों में निरंतरता बनाए रखें। नए और बड़े निवेश से बचें। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है।

कुंभ

मिश्रित परिणामों वाला दिन है लेकिन व्यापक स्तर पर चीजें आपके पक्ष में होंगी। कार्यस्थल पर बाधाओं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। खर्च बढ़ेंगे। आपको एक नया दृष्टिकोण अपनाना होगा और वांछित परिणामों के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। अगर आप अपने बच्चे की नौकरी या शादी को लेकर चिंतित हैं तो अब समय आपके पक्ष में है।

मीन

खुद को स्थापित करने का अच्छा समय है। बाधाएं और मुश्किलें भी अब दूर होने लगेंगी। सोचने के बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी। आप अपनी बुद्धि और कौशल से अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकल जाएंगे। आप राजनीतिक गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं।

Like and Share our Facebook Page.