कौन सी राशि के लिए शुभ रहेगा आज का दिन

कौन सी राशि के लिए शुभ रहेगा आज का दिन
daily horoscope 18 may 2021

प्रतिदिन ग्रहों की चाल बदलने से किसी को फायदा होता है किसी को नुक्सान। कई राशि वालों के लिए यह बदलाव बहुत ख़ास रहता है और किसी के लिए नहीं। आज का राशिफल कुछ राशियों के लिए बहुत फायदेमंद है क्या आप भी उन्ही राशियों में से हो? जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल

मेष

आज अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाये रखेंगे। बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है।  टीचर्स का आपको पूरा-पूरा सपोर्ट मिलेगा।  माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

वृषभ 

पैसों के मामलों में समझदारी वाला फैसला कर सकते हैं। पैसे कमाने की कोशिश करेंगे। अच्छे लोगों की संगति में रहेंगे। मौज-मस्ती का विचार बन सकता है। पार्टनर के साथ रहें। कुछ भी नया करने से पहले पार्टनर से सलाह लें। पुराने अधूरे काम निपटने के योग हैं। 

मिथुन

मिथुन राशि वाले आज बहुत अधिक बोझ महसूस कर सकते हैं। आप अपना आने वाला समय हंसी खुशी व्यतीत करेंगे। आने वाले दिनों में अधिक धन लाभ होगा। प्रियजनों के साथ पिकनिक या सैर की योजना बनाना खास होगा। धैर्य रखने से आपको इनाम मिलेगा।

कर्क

आपको अपने व्यवसाय और अन्य उपक्रमों से लगातार लाभ और मुनाफा प्राप्त होता रहेगा। आप अपने अधीनस्थों के समर्थन का आनंद लेंगे। साझेदारी भी स्थिर रहेगी। किसी भी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के बाद ही आप मौजूदा विरोधियों पर काबू पाएं।

सिंह

आज करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। आप अपना काम अच्छे से पूरा करने की कोशिश करेंगे। लेकिन आज आपको अपने जीवनसाथी की सेहत के प्रति चिंता हो सकती है। उनको अचानक से कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

कन्या

उदासी और सुस्ती के दौर से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे और सफल हो जाएंगे। नए दोस्त बनाने का मौका मिल सकता है। आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। आपकी अपेक्षाएं जल्दी ही पूरी होंगी। सोचे हुए काम पूरे करवाने में साथ के कुछ लोगों की मदद मिलेगी।

तुला

आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। आप का दिन घटनाओं से भरा रहेगा, स्थितियां आपके सामने किसी पुरानी अवांच्छित बात को फिर से लाकर खड़ी कर सकती हैं जिससे आप बचना चाहते थे।

वृश्चिक

आज का दिन मनोरंजन और सैर-सपाटे से जुड़े कामों के लिए शुभ है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। नई योजनाओं और नए मौकों के लिहाज से यह दिन शुभ है। आप नई नौकरी या व्यवसाय में स्थिरता तो चाहेंगे, लेकिन इसके लिए आपको अथक परिश्रम करने की आवश्यकता है।

धनु

आज आपका दिन कुछ खास लेकर आने वाला है। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। किसी जरुरी काम थोड़ी सी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी।

मकर

कोई नई योजना मन में चल रही है, तो उसमें थोड़ा-बहुत बदलाव भी करना पड़ सकता है। आपसे जो कुछ कहा जाए, उसे ध्यान से सुनें। जो सूचना मिले, उसका लेखा-जोखा रखें। आपको बिल्कुल शांति से और संयम से अपनी बात समझानी होगी।

कुंभ

आज आपको मामूली बातों पर गुस्सा आ सकता है। इसलिए अपने व्यक्तित्व में सरलता बनाए रखें।  गुस्सा आज उचित नहीं है। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाखुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं।

मीन

आज किस्मत आपका साथ देगी और जटिल समस्याओं का समाधान मिल सकता है।  परियोजनाएं जो बैक बर्नर पर थीं, अब गति उठा सकती हैं। व्यावसायिक रूप से दिन शुभ है। व्यवसायी अपने व्यावसायिक क्षेत्र में ख्याति प्राप्त कर सकते हैं।