क्या आपका भविष्यफल रहेगा आज शुभ? जानिए

क्या आपका भविष्यफल रहेगा आज शुभ? जानिए
daily horoscope 16 june 2021

हर रोज ग्रहों की चाल बदलती है जिसके कारण हर दिन हमारे लिए कुछ नया लेकर आता है। कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छा और कुछ राशियों के लिए खराब। जानिए कौनसी राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा और किसके लिए सामान्य जानिए आपका आज का राशिफल। 
 

मेष

कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे। आप में से कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे।

वृषभ 

आज आपकी नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मज़बूत होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। धन लाभ के बड़े अवसर आपको मिलेंगे। 

मिथुन

आज आप खुद की योजना पर भरोसा रखें। पैसों के मामलों में दिलचस्प ऑफर मिल सकते हैं। इन पर बहुत गंभीरता से विचार करें। ऑफिस और बिजनेस में आप दूसरों की देखादेखी कर सकते हैं। करियर, कॉन्टैक्ट्स और इमेज के लिए दिन अच्छा हो सकता है।

कर्क

आप अपना लक्ष्य निर्धारित कीजिए, उसके लिए एक ठोस योजना बनाइये, उस योजना पर काम कीजिए। कुटुम्ब परिजनों से सहयोग प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आज आपकी लोगों के साथ तालमेल में कमी महसूस होगी।

सिंह

आज शिक्षाविदों, बैंकिंग, तकनीकी गतिविधियों से संबंधित क्षेत्रों से जुड़े जातक उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। अटकलों और मनोरंजन पर भारी खर्च से कई लोगों की जेब पर भारी पड़ सकता है।  इस समय आपके लिए अपने खर्चों को नियंत्रित करना बेहतर रहेगा।

कन्या

आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। अचानक से आपके घर पर कोई मित्र आ सकता है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बन जायेगा। आप बच्चों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे, जहां आपको भारी डिस्काउंट मिलेगा। आज आप कोई नया काम करने की सोचेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे।

तुला

किसी खास काम को लेकर आप बहुत उत्साही हो सकते हैं। नए अनुभव मिल सकते हैं। पेशेवर लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। जो भविष्य में आपका करियर बढ़ा सकते हैं। बिजनेस में कोई सौदा करना चाहते हैं, तो इस मामले में आपके लिए दिन अच्छा हो सकता है। 

वृश्चिक

आज आपको अपने लक्ष्यों को सही तरीके से जानने व पहचानने की आवश्यकता है। अगर आपका साथी अपना वादा न निभाए तो बुरा महसूस न करें आपको बैठकर बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की जरूरत है। बुरी सूचना मिल सकती है।

धनु

व्यावसायिक सन्दर्भ में अपने आपको साबित करने के लिए आज कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है। वरिष्ठों को खुश करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस अवधि के दौरान कड़ी मेहनत और विनम्र स्वाभाव ही सफलता की कुंजी है।

मकर

आज पारिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आपको अपनी इच्छाओं का त्याग करना पड़ सकता है। आज आप थोड़े सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। कोई नया काम करने से आपको बचना चाहिए। बिजनेस कार्य में आपको किसी दूसरे व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ 

कोई कानूनी मामला है, तो उसके बारे में अच्छी खबर मिल सकती है। दोस्तों के साथ कामकाज के लिए प्लानिंग बन सकती है। लोगों के साथ तालमेल बनेगा और मुलाकात भी हो सकती है। समाज और परिवार में सम्मान मिलने के योग हैं।

मीन

आज निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा लेकिन साथ ही खर्चों में भी इजाफा होगा। अगर आप किसी संस्थान में काम करते हैं तो आपके उच्चाधिकारी आपकी सराहना करेंगे। आपके अंदर का हौसला बढेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

Like and Share our Facebook Page.