विद्यार्थियों के लिए कैसा रहेगा मां सरस्वती का पावन पर्व, जानिए आज का राशिफल

विद्यार्थियों के लिए कैसा रहेगा मां सरस्वती का पावन पर्व, जानिए आज का राशिफल
daily horoscope 16 february 2021

कुछ राशियों के लिए आज का दिन निवेश के लिए अच्छा रहेगा।  आज के लेख में जानिए कोनसी राशि के लिए निवेश करना अच्छा रहेगा और किसके लिए नहीं। जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल 

मेष

आज आपको पार्टनर से सुख मिलेगा। पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहेगा। आउटडोर गतिविधियां काफ़ी थकावटी और तनाव देने वाली साबित होंगी।  निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने के लिहाज़ से अच्छा दिन नहीं है।

वृषभ 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप अपनी वाणी और बातचीत करते समय संयम रखे। आज आपको नई नौकरी मिल सकती है।  आप बहुत समझदारी भरे कुछ काम करेंगे।  आपके आज लिए गए निर्णय आपकी उन्नति में सहायक रहेंगे।

मिथुन

ऑफिस में कामकाज ज्यादा रहेगा। भय और असुरक्षा की भावनाएं भी आप पर हावी हो सकती है।  खुद का ध्यान रखें।  पैसा कमाने और पैसा बचाने के लिए शॉर्टकट यूज न करें।  दिन का ज्यादातर समय दूसरों के काम में खर्च हो सकता है।

कर्क

यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी।  आपका बदला हुआ बर्ताव उनके लिए ख़ुशी लाएगा। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपके खर्चे बढ़ेंगे।

सिंह

आज  पति पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता  है। आज अतिरिक्त जिम्मेदारी और अतिरिक्त भागदौड़ की हो सकती है। आज का दिन आपके आंतरिक और बाहरी आत्म-विकास के लिए बहुत अच्छा है। आज का दिन अच्छा रहेगा।

कन्या

कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। अचानक धन हानि के योग बन सकते हैं। पूरा दिन सावधानी से निकाल दें तो आपके लिए अच्छा है। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें तो आएंगी साथ ही आपको होने वाले फायदे में भी कमी आने के योग बन रहे हैं।

 

तुला

आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा।  घर के लोग आपके ख़र्चीले स्वभाव की आलोचना करेंगे।  प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे।

वृश्चिक

कोई कदम उठाने से पहले अच्छी तरह विचार जरूर कर लें।  आज आपको अपने प्रयासों के नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आज आपको ठीक से विश्राम करने का और उसके बाद अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा।

धनु

बिजनेस में सावधानी से काम करें।  कामकाज ज्यादा होने से नौकरीपेशा लोग परेशान हो सकते हैं।  मनचाहे काम पूरे होने में समय लगेगा।  किसी काम के लिए अपनी ओर से पहल करने में संकोच न करें। आज का दिन सामान्य रहेगा।

मकर

जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें। ऑफिस में दिन अच्छा व्यतीत होगा। लवर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक माहौल में मतभेद हो सकता है। किसी भी यात्रा पर जाने से पहले बचे।

कुंभ 

अपना आत्मविश्वास बनाए रखें।  आज आप घर-परिवार के कई कामों में व्यस्त रहेंगे।  अगर परिवार में कोई समस्या है, तो उसे सुलझाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। महत्वपूर्ण विषयों पर परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत जरूर कर लें।

मीन

कार्यक्षेत्र और बिजनेस में फायदा हो सकता है।  नए रूप में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। पैसों का कोई बड़ा सौदा भी आज निपट सकता है।  धन लाभ भी होने के योग बन रहे हैं। किसी भी बात पर तुरंत रियेक्ट करने से बचे।