राशि अनुसार जानिए कैसा रहेगा आज आपका भविष्यफल

राशि अनुसार जानिए कैसा रहेगा आज आपका भविष्यफल
Daily Horoscope 16 April 2021

क्या खास लाया है आज का राशिफल? यह विचार हर किसी व्यक्ति के मन में रहता है। आज के हमारे  दैनिक राशिफल में जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा 

मेष

आज आपकी अधिकांश योजनाएं क्रियान्वित होंगी। आपका ध्यान केंद्रित रहेगा और परिश्रमी बने रहेंगे।आर्थिक रूप से आप सुरक्षित महसूस करेंगे और आप संपत्ति या संप्रेषण में निवेश कर सकते हैं। छोटी यात्राओं और पारिवारिक छुट्टी के लिए यह एक अच्छी अवधि है।

वृषभ

आज कार्यक्षेत्र में आपको किसी से पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। आपके रूके हुए सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ़ होगी।

मिथुन

कोई बड़ी सफलता भी मिलने के योग हैं। किए गए कामों से आपको फायदा हो सकता है। अधिकारियों से मदद मिल सकती है। सामाजिक तौर पर आप एक्टिव हो सकते हैं। नए लोगों से भी मुलाकात होने के योग हैं। आत्मविश्वास बढ़ सकता है।

कर्क

आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। अपने जीवनसाथी से झगड़ा करने से बचें।अनावश्ययक तनाव स्वास्थ्य को कष्ट दे सकता है। कारोबार में नई तकनीक से मुनाफा होगा।

सिंह

आपको जल्द ही घर में किसी नए सदस्य के आने के बारे में अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। आपके जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा। वह आपका भरपूर सहयोग करेंगे. घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। आप में से कुछ का स्वास्थ्य आज नरम-गरम रह सकता है।

कन्या

आज आप परिवार वालों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। इस राशि के जो लोग सी.ए, यानी चार्टेड अकाउंटेंट हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप हर तरह से सक्षम रहेंगे।

तुला

अपने कामकाज और रोजगार पर ध्यान दें। काम का तरीका बदलने के लिए मन बना सकते हैं। रोजमर्रा के कुछ काम भी आज पूरे हो सकते हैं।कोई भी काम परफेक्शन से करने की कोशिश करेंगे।समय पर ऑफिस पहुंचने की कोशिश करें और कामकाज में किसी को शिकायत का मौका न दें।

वृश्चिक

आज आप भावनाओं में बह सकते हैं।रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। मांगलिक या राजनैतिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। सेहत के लिहाज से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

धनु

आज परिणाम आपके पक्ष में होंगे।आप भावनात्मक रूप से अलग-थलग महसूस कर सकते हैं और इससे पार पाने के लिए आपको मुद्दों पर काम करने की आवश्यकता होगी। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे, लेकिन खर्चों का दबाव अधिक रहेगा।

मकर

आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। आज आपको अपनी वाणी पर संयम बरतने की आवश्यकता है। कुछ लोगों के साथ वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ

आपकी कोई ऐसी इच्छा पूरी हो सकती है जिसके बारे में आप बहुत ज्यादा सोच रहे हैं। परिवार से सहयोग मिल सकता है। उत्साह और पूरे जोश से काम करेंगे तो आपके लिए अच्छा है। माता-पिता से संबंधों में सुधार होने के योग हैं. कारोबार के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है।

मीन

आज आपका परिवार आपके लिए सहायता का स्त्रोत होगा। वो आपकी हर प्रकार से मदद करने को तैयार रहेंगे। सांसारिक मामले और वित्तीय उलझनों का थोड़े ही प्रयास से हल संभव है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े कामों में जीत हो सकती है।