राशि अनुसार जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन?

राशि अनुसार जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन?
daily horoscope 15 october 2020

मेष

आज का दिन सृजनात्मक प्रवृति के लोगों के लिए बहुत अच्छा साबित होगा। आपके हुनर और कार्यों दोनों की ही प्रशंसा होगी। अपने कार्य के लिए धन प्राप्ति भी संभव है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपके लिए समय अच्छा है और परीक्षा से डरने के स्थान पर उसका सामना करना बेहतर होगा। आपका दृढ़ संकल्प और आपकी कठोर मेहनत रंग लाएगी। ये मेहनत आपके उच्च अधिकारीयों को दिखेगी। जो की आपके आगे बढ़ने के लिए एक माध्यम बनेगी।

वृष

आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्त रहेगा या तो आपके पास मेहमान आयेंगे या आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। इसी समय आप अपने घर का नवीकरण नया घर खरीदने या दूसरी जगह शिफ्ट होने के बारे में भी सोच सकते हैं। आप पूरा दिन बहुत व्यस्त रहेंगे। फिर भी आप दिन का हरेक पल आनंद लेंगे। आज आपको अपने कार्यालय पर संचार और बातचीत कौशल का विशेष उपयोग करने की जरूरत है।

मिथुन

आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और किसी अधूरे पड़े काम को हाथ में लेंगे। समस्याएं आएँगी लेकिन आपका रास्ता नही रोक पाएंगी। कोई अच्छा दोस्त आपका साथ देगा कार्यस्थल पर मिलने वाले एक महत्वपूरण सम्बन्ध की सहायता से नया मौका मिलेगा। अतीत के फेर से निकलकर आगे की सोचें। जो लोग सेवा क्षेत्र में हैं वे अपनी आय में बढ़ोतरी की उम्मीद कर सकते हैं।

कर्क

व्यवसाय सम्बन्धी परेशानियां हल होंगीं। लेकिन तब तक आपको बोलने लिखने और काम में भी आक्रामक नही होना है। निजी जीवन से सम्बंधित परेशानियां झेल रहे लोगों को अपनों के लिए समय निकालना चाहिए। आप लम्बे समय से स्वस्थ्य की उपेक्षा कर रहे हैं। इस पर ध्यान दें। आप परदे के पीछे रहकर अच्छी तरह से काम नहीं कर सकते है। इसलिए आपको अपनी प्रतिभा और क्षमता अपने विभिन्न मुद्दों में जिस पर आप अभी कार्य कर रहे है।

सिंह

सावधान रहें। आपके प्रतिद्वंदी आपके खिलाफ योजनाये बनाकर आपको नुक्सान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। लेकिन आप आसानी से उनपर जीत हासिल कर पायेंगे। वित्तीय स्थिति स्थिर रहेगी जिसके लिए आप लम्बे समय से प्रयासरत थे। आज आप बहुत सारे कामों में व्यस्त रहेंगे और इसके कारण आप अपने पार्टनर की छोटी सी बात पर भी चिडचिडे हो जायेंगे। आपको अपने खाने की ओर तुरंत ध्यान देना होगा।

कन्या

आप इस वक़्त अलौकिक घटनाओं से प्रभावित रहेंगे। आप आज अपना दिन किसी रहस्यमयी मुद्दे की खोजबीन में बिताना चाहते हैं और कोई रहस्यमयी फिल्म या उपन्यास देख पढ़ सकते हैं। आप किसी रहस्य पर से पर्दा उठाने का फैसला भी ले सकते हैं या किसी स्थिति व्यक्ति के बारे में और अधिक जानने की कोशिश करेंगे। आपको यह सब करते हुए सावधान रहना होगा। आप की भावना अदम्य है।

तुला

आप व्यवसायिक या निजी कारणों से यात्रा कर सकते हैं। इस समय आपके लिए यात्रा करना मुश्किल होगा। लेकिन आप कर पायेंगे और इससे आपको लाभ भी होगा। जो लोग पहले आपकी उदारता को नही समझते थे अब उन्हें भी इसकी कीमत समझ आएगी। आप अपने कार्य क्षेत्र में कुछ भ्रमित है और काफी समय से कुछ प्रश्न आपकी परेशानिया बढ़ा रहे है। आज इसका हल आपको नजर आ सकता है ।

वृश्चिक

आप खुद को उलझन में फंसा हुआ महसूस करेंगे। अपना भला चाहने वाले लोगों से उन चीजों के बारे में भी खुलकर बात करें। जो आपको परेशान कर रही हैं। अनिश्चितत्ता के बादल एक सप्ताह में छंट जायेंगे किसी परिजन या अन्तरंग दोस्त का साथ मिलेगा बोलते हुए सावधान रहें। किसी की आपके शब्दों से ग़लतफ़हमी हो सकती है। आपको सर्वशक्तिमान के संदेश अपने किसी निकट के व्यक्ति से मिल रहे हैं।

धनु

आपकी निजी और व्यवसायिक जिन्दगी के बीच एक असंतुलन है। इसे दूर करने का एक ही तरीका है। कि आप अपने प्रतिदिन के काम की योजना बनाएं। जो हर दिन की जरुरत के हिसाब से अलग हो चिंता ना करें। आपके परिजन हाल फिलहाल आपके उनके प्रति कम ध्यान के बावजूद आपके समर्पण को पहचान पाएंगे। आपको अपनी आर्थिक समस्याओ से निजात पाने के लिए एक व्यवहार्य समाधान मिल सकता है।

मकर

आज आप ऊर्जा से भरपूर हैं और काफी मेहनत करने के लिए तैयार भी हैं। आपकी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह ओरों को भी प्रभावित करेगा। आपकी टीम को आपसे बेहतर काम करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। घर पर भी आज आप सामान्य से अधिक जिम्मेदारियां उठाएंगे। इससे आपके करीबियों को ख़ुशी होगी। आपको बस यह देखना है की यही स्थिति लगातार बनी रहे।

कुम्भ

आज आपके लिए गंभीरता से मेहनत करने का दिन है। आप काफी लम्बे समय से लटक रहा एक काम संतोषजनक ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे। इससे आपके अफसर प्रभावित होंगे। आज आप पर किसी प्रसिद्ध व्यक्ति की भी नजर पड़ेगी और इस बात का आपके भविष्य पर काफी प्रभाव पड़ेगा। आप अपने कार्यों को पूरा करने के लिए थोड़ा रुकने की जरुरत है एवं आपको कुछ समय निकालने की जरुरत है।

मीन

भावनात्मक और वास्तविक मुद्दों के मामले उतार चढाव भरा रहेगा। गृहों की चाल यह बता रही है कि आप सुबह भावनात्मक बने रह सकते हैं और सब चीजों के बारे में अपनी भावनात्मक प्रतिक्रिया के नजरिये से ही सोचेंगे। इससे कुछ गलत फैसलों की भी सम्भावना है। लेकिनआप अपने सभी लक्ष्यों को समय पर पूरा करेंगे और कार्य क्षेत्र में शांति का माहौल रहेगा।