मकर सक्रांति पर राशिअनुसार क्या दान करे और जाने कैसा रहेगा आपका राशिफल

मकर सक्रांति पर राशिअनुसार क्या दान करे और जाने कैसा रहेगा आपका राशिफल
daily horoscope 14 january 2021

हर रोज ग्रहों की चाल बदलती है जिसके कारण हर दिन हमारे लिए कुछ नया लेकर आता है। कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छा और कुछ राशियों के लिए खराब। जानिए कौनसी राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा और किसके लिए सामान्य जानिए आपका आज का राशिफल। 

मेष

मेष राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन गुड, तिल का दान करना चाहिए। मेष राशि के लिए सूर्य के आर्थिक पक्ष को मजबूत करने से धन के आने के साथ वरिष्ठों का आर्शीवाद प्राप्त होगा।

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन सफेद तिल और सफेद कपड़ा दान करना चाहिए। सूर्य के राशि परिवर्तन से भाग्य भाव में सूर्य के आगमन से मंगल कार्य होने के साथ आकस्मिक धन लाभ का संयोग भी बन सकता है।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन चावल, मूंग दाल का दान करना चाहिए। मिथुन राशि में शुभ-अशुभ दोनों प्रकार के फल प्राप्त होंगे। साथ ही यात्रा के योग बनने से धन खर्च होगा।

कर्क

कर्क राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन सफ़ेद कपड़े और चावल का दान करना चाहिए। इस राशि में सप्तम भाव में सूर्य के होने से व्यापार में वृद्धि और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महिलाओं को लाभ मिलेगा।

सिंह

सिंह राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन सोने या तांबे की चीजें दान करनी चाहिए। राशि परिवर्तन के साथ  विभिन्न मार्गों से आय का आगमन होगा। स्वास्थ्य में लापरवाही बरतना हानिकारक हो सकता है।

कन्या

कन्या राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन हरे कपड़े, हरी मूंग दाल दान करनी चाहिए। आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के साथ नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग भी बन रहे हैं।

तुला

तुला राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन कंबल या चीनी दान करनी चाहिए। आपको सूर्य अच्छा फल प्रदान करेगा लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना हितकर होगा।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन काला तिल, लाल कपड़ा दान करना चाहिए। आज आपके निर्णय में सफलता के साथ क्षमताओं में वृद्धि और नए कार्यों की शुरुआत होगी।

धनु

धनु राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन गुड़, तिल, चावल का दान करना चाहिए। आपकी राशि में द्वितीय भाव में सूर्य का आगमन समृद्धि प्रदान करने के साथ परिवार में प्रसन्नाता का वातावरण निर्मित करेगा।

मकर

मकर राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन चावल, गुड और तिल का दान करना चााहिए। मकर राशि पर सूर्य के आगमन से क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और अहंकार के भाव भी निर्मित हो सकता है।

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी, तिल, काली उड़द दाल दान करनी चाहिए। आय की बजाए खर्चों में वृद्धि होगी। इसके साथ ही मित्रों से सावधान रहकर विवेक पूर्ण निर्णय ले।

मीन

मीन राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन चने की दाल, चावल या रेशमी वस्त्र दान करना चाहिए। लाभ के स्थान पर सूर्य के आगमन से धन के आगमन के साथ विभिन्ना जगहों से लाभ होगा।

Like and Share our Facebook Page.