कैसा रहेगा आज आपका राशिफल

कैसा रहेगा आज आपका राशिफल
daily horoscope 13 october 2020

मेष

आज धर्म और अध्यात्म के कार्यों में विशेष रूचि रहेगी। व्यक्तिगत संबंधी किसी भी कार्य को करने से पहले उस पर पूरी रिसर्च करें। और उसके सकारात्मक व नकारात्मक पहलुओं पर विचार करके ही उन्हें क्रियान्वित करें। किसी नजदीकी मित्र के साथ गलतफहमी की वजह से संबंधों में खराबी आ सकती है। अगर भूमि संबंधी कोई काम नहीं हो रहा है। तो उस पर अधिक लाभ की उम्मीद किए बिना ही उस कार्य को पूरा कर ले। व्यवसायिक स्थल पर तब्दीलियां करने की आवश्यकता है।

वृष

आध्यात्मिक क्षेत्र में आपका रुझान आपके स्वभाव को और अधिक सकारात्मक बना रहा है। अपने सभी काम सोच समझकर तथा शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने की कोशिश करें। आपके विनम्र स्वभाव की वजह से लोग सहज ही आपकी तरफ आकर्षित होंगे। परंतु फिर भी बैठे बिठाए कोई मुसीबत गले पड़ सकती हैं। जलन की भावना से कोई नजदीकी व्यक्ति ही आपके ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगा सकता है। परंतु निश्चिंत रहें बाद में सच्चाई का खुलासा हो जाएगा और आपका मान सम्मान बना रहेगा।

मिथुन

घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी। तथा मेहमानों की आवभगत में समय व्यतीत होगा। आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। तथा व्यक्तिगत समय घर की व्यवस्था बनाए रखने में ही व्यतीत होगा। परंतु खर्चे के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें। अन्यथा बजट बिगड़ने से पछताना भी पड़ सकता है। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य में भी गिरावट आने से चिंता रह सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों तथा कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा।

कर्क

अचानक लाभ की स्थितियां बन रही हैं। अतः समय का भरपूर सदुपयोग करें। आप अपनी सकारात्मक तथा संतुलित सोच द्वारा योजनाबद्ध तरीके से सभी कार्यों को क्रियान्वित करते जाएंगे। किसी मित्र या बाहरी व्यक्ति से पैसे संबंधी लेनदेन करते समय वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं थोड़ी सी ही सावधानी से सब ठीक से मैनेज हो जाएगा। इनकम के साथ साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी ।

सिंह

आज काम की अधिकता रहेगी। परंतु सफलता भी हासिल होगी। इसलिए अधिक उत्साह की वजह से आप थकान भूल जाएंगे। मेहमान नवाजी तथा मौजमस्ती में भी समय व्यतीत होगा। कुल मिलाकर दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। चचेरे भाई बहनों से किसी प्रकार से भी संबंध खराब होने से बचाएं। क्योंकि इसकी वजह से अकारण ही तनाव हो जाएगा। तथा दूसरों की वजह से आपको कुछ आर्थिक समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। भाग्य आपके कार्यों में साथ देगा। किसी पर निर्भर रहने की अपेक्षा स्वयं ही अपने कार्यों को क्रियान्वित करें।

कन्या

युवा वर्ग को अपनी मेहनत के शुभ परिणाम हासिल होंगे। आज आप अपना समय समाजसेवी संस्थाओं के साथ मदद करने में भी व्यतीत करेंगे। आपकी उपस्थिति जरूरतमंदों को सुकून व आशावादी माहौल देगी। रिश्तों को कायम रखने के लिए समझदारी व धैर्य रखने की आवश्यकता है। क्योंकि भाइयों के साथ किसी प्रकार के मनमुटाव की स्थिति बन रही है। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई से ध्यान हटाकर मौज मस्ती में समय व्यर्थ ना करें। व्यापार में मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर अधिक ध्यान दें।

तुला

परिवार में किसी विवाह योग्य व्यक्ति के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। जरूरतमंदों तथा बुजुर्गों की सेवा व देखभाल में भी आपकी रूचि रहेगी। अगर किसी प्रकार की यात्रा की योजना बना रहे हैं। तो उसे स्थगित ही रखें क्योंकि किसी प्रकार के नुकसान होने की आशंका लग रही है। घर में आए किसी रिश्तेदार के साथ व्यर्थ के वाद विवाद में ना ही उलझे। खर्चों के साथ साथ आय की भी अच्छी स्थिति रहेगी ।

वृश्चिक

खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु यह खर्चे कुछ बेहतरीन और भविष्य संबंधी शुभ योजनाओं के लिए होंगे। इसलिए घबराएं नहीं धर्म कर्म के मामलों में भी रुचि रहेगी। संतान की किसी एक्टिविटी से स्वयं को गर्वित महसूस करेंगे। अपने शंकालु स्वभाव पर कंट्रोल करने की आवश्यकता है। क्योंकि इस स्वभाव की वजह से आपके कई बनते कार्यों में रुकावट आ जाती हैं। अपनी इच्छा पूर्ति के लिए किसी भी प्रकार का रिस्क लेने की प्रवृत्ति से भी दूर रहें । व्यवसाय में आज अतिरिक्त आय की शुभ स्थितियां बनेंगी।

धनु

आज धन के आगमन के साथ साथ खर्चों की भी स्थिति रहेगी। परंतु यह खर्चे पारिवारिक सुख साधनों पर होने की वजह से खुशी ही प्रदान करेंगे। बच्चों की व्यक्तिगत समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना। उनके आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाएगा। दिन की शुरुआत में कुछ तनाव की स्थिति रह सकती हैं। परंतु धीरे धीरे सब सामान्य होता जाएगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।

मकर

परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। तथा शांति भी अनुभव होगी प्रॉपर्टी के लेनदेन संबंधी योजनाएं भी क्रियान्वित हो सकती हैं। कहीं से किसी कीमती उपहार की प्राप्ति भी होगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार का दुखद समाचार मिलने से मन कुछ उदास रहेगा। और मन में नकारात्मक विचार भी उठेंगे। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। अपने आप को व्यस्त रखें। आज कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे।

कुम्भ

कुछ समय से आपको ऐसा महसूस हो रहा था। आज परिस्थितियां आपके पक्ष में है। परेशानियों से राहत मिलेगी। कोई पॉलिसी आदि मैच्योर होने के कारण धन संबंधी कुछ योजनाएं भी बनेगी। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद अवश्य लें। अपने उत्तेजित तथा चिड़चिड़े व्यवहार पर कंट्रोल रखें। क्योंकि भाई बहन या किसी नजदीकी मित्र के साथ वाद विवाद की आशंका बन रही है। अपने व्यवहार में लचीलापन लाएं। किसी बात पर ज्यादा जिद करने से कुछ काम उलझ सकते हैं।

मीन

व्यवस्था के बावजूद आप अपने लिए तथा परिवार के लिए उचित समय निकालेंगे। कुछ नया करने की उमंग व जोश रहेगा। धर्म तथा अध्यात्म में भी रुचि जागृत होगी। विद्यार्थियों के कैरियर संबंधी परीक्षा का सकारात्मक परिणाम मिलने से खुशी का माहौल रहेगा। परंतु बिना बात के ही किसी से ना उलझें। इससे रिश्तों में खटास आ सकती हैं। लॉटरी जुआ सट्टा जैसे कार्यों से दूर रहें। क्योंकि अत्यधिक नुकसान होने की आशंका बन रही है। व्यर्थ के कार्यों में धन भी व्यय होगा।