कौन सी राशि के लिए शुभ रहेगा शनिवार का भविष्यफल?

कौन सी राशि के लिए शुभ रहेगा शनिवार का भविष्यफल?
daily horoscope 13 march 2021

प्रतिदिन ग्रहों की चाल बदलने से किसी को फायदा होता है किसी को नुक्सान। कई राशि वालों के लिए यह बदलाव बहुत ख़ास रहता है और किसी के लिए नहीं। आज का राशिफल कुछ राशियों के लिए बहुत फायदेमंद है क्या आप भी उन्ही राशियों में से हो? जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल

मेष

आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज कुछ महंगी वस्तुओं की खरीददारी भी कर सकते हैं।  भूमि में निवेश भी संभव है। व्यावसायिक रूप से दिन शुभ है। प्यार के लिहाज से आज का दिन अच्छा बीतेगा।

वृषभ 

आज आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है।  आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।

मिथुन

आज मिथुन राशि वाले जातकों को रुका हुआ धन प्राप्त होगा।  परिवार में नए मेहमानों का आगमन हो सकता है।  पत्नी का सुख प्राप्त होगा। आज पूरे दिन आपके लिए पॉजिटिव सोचना बहुत ही अच्छा रहेगा।

कर्क

आज सम्बंधो में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति है। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं।  जहां तक संभव हो, फालतू की यात्रा कम करें। दांपत्य जीवन में आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा।

सिंह

आज आप में से कुछ कई क्षेत्रों में सकारात्मक विकास देखेंगे। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा और आप दोस्तों और परिवार के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पति पत्नी में तनाव हो सकता है।

कन्या

आज किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी।  इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन खास है। 

तुला

मान सम्मान में वृद्धि होगी। रोजगार में सफलता मिलने का योग बन रहा है। आज आपकी नौकरी लग सकती है। आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। परिवार में शुभ कार्य होने का योग है।  प्रेम और दांपत्य संबंधों के लिहाज से आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक

आज नौकरी और व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। परिवारजनों के बर्ताव में बहुत फर्क रहेगा।  दोस्त और रिश्तेदारों से परेशानी हासिल हो सकती है। लोगों की पुरानी समस्याओं के समाधान होने के आसार नजर आ रहे है।

धनु

आज कठिन मुद्दों को निपटाने में भाग्य आपका साथ देगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी। बच्चे अच्छी प्रगति करेंगे। धन का निवेश फायदा देगा मुचुअल फंड आदि में निवेश कर सकते हैं।

मकर

आज आप अपना ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आज आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन हो सकता है। आपका पैसा आते-आते कहीं रूक सकता है।  हालांकि आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी।

कुंभ

कुंभ राशि वाले जातकों के परिवार में शुभ कार्य होने का प्रबल योग बन रहा है।  भाई – बहन के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे। नए व्यापार शुरू करने के अवसर मिलेंगे। हर क्षेत्र में सफलता आपके कदम चूमेगी।

मीन

अपने परिवार की भावनाओं को समझकर अपने गुस्से पर काबू रखें। वाहन चलाते वक्त आपको सावधानी बरतनी आवश्यक रहेगी। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।