मौज मस्ती से लेकर प्रेम संबंधों तक, कैसा रहेगा आज आपका राशिफल

मौज मस्ती से लेकर प्रेम संबंधों तक, कैसा रहेगा आज आपका राशिफल
daily horoscope 12 march 2021

हर रोज ग्रहों की चाल बदलती है जिसके कारण हर दिन हमारे लिए कुछ नया लेकर आता है। कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छा और कुछ राशियों के लिए खराब। जानिए कौनसी राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा और किसके लिए सामान्य जानिए आपका आज का राशिफल। 

मेष

मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा काम बेहतर रहने वाला है। आज आपको थोड़ा सचेत रहने की जरुरत है। आज परिवार के लोगों के साथ कही घूमने जा सकते है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।

वृषभ

आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी।  विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी। आज सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन

आपको व्यावसायिक जीवन में कुछ बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं।  जिनका उपयोग आप अपने लाभ के लिए कर सकते हैं।  आज अपने अपने प्रेम-प्रसंगों को लेकर चिंतित रहेंगे, शाम को कोई शुभ संदेश मिल सकता है।

कर्क

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से कम बेहतर है।  आज कानूनी मामलों में आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है आज कानूनी मामले आपके पक्ष में नहीं है। आज अच्छे लाभ होने के योग बने हुए हैं।

सिंह

आज जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको धन कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। साथ ही उनके साथ बिताएं गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है।

कन्या

आप व्यावसायिक यात्रा कर सकते हैं।  भाग्य आज आपका साथ दे रहा है और इसलिए आप व्यावसायिक जीवन के संबंध में नई योजनाएं बना सकते हैं। आज आप किसी सामाजिक समारोह का हिस्सा बन सकते है।

तुला

आज मित्रों से भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। अगर आपका कोई कार्य रुका हुआ है तो उसमें आज मित्रों का सहयोग आप ले सकते हैं। आज धन लाभ के योग भी आपकी राशि में दिखाई देते हैं।

वृश्चिक

घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा।  अध्यात्म के मामले में आपका दिन अनुकूल रहेगा। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है।  करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है।

धनु

व्यापार में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। विवाह योग्य जातक शादी के बंधन में बंध सकते है। आज किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। कार्यालय में आज समय बेहतरीन बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर

आज आपकी राशि के लिए दिन शुभ रहेगा। आज आप अपनी वाणी और क्रोध पर संयम रखे। अगर आप नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे है तो कठनाई का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी से कोई उपहार मिलेगा।  इससे आपका मन खुश रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा।  सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। आज आपसे कुछ लोग प्रभावित होंगे।

मीन

आज जीवनसाथी वाद-विवाद कर सकते हैं इसलिय पार्टनर से बात करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें। कहीं धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बन सकता है। धन संबंधी मामलों में आपके पिता की सलाह आपके लिए मददगार साबित हो सकती है।

Like and Share our Facebook Page.