Horoscope Today 12 December 2022: सिंह और मीन राशि वालों के लिए दिन लाभदायक, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे

Horoscope Today 12 December 2022: सिंह और मीन राशि वालों के लिए दिन लाभदायक, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे

Horoscope Today 12 December 2022: सिंह और मीन राशि वालों के लिए दिन लाभदायक, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे

आज 12 दिसंबर सोमवार को चंद्रमा का संचार दिन-रात कर्क राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा अपनी ही राशि में चल रहे है और आज गुरु के साथ नवम पंचम योग बना रहे है। चंद्रमा का इस तरह का संचार कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए शुभ रहने वाला है।

12 दिसंबर सोमवार को चंद्रमा का संचार दिन-रात कर्क राशि में रहेगा। इसके अलावा इस दिन पुष्य नक्षत्र का भी प्रभाव रहेगा। ऐसे में आज सिंह और मीन राशि के जातकों को विशेष रूप से लाभ होने के आसार हैं। आइए जानते हैं कि मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि: मन में शांति का अनुभव करेंगे

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। समस्याओं का समाधान होने से आपको प्रसन्नता होगी। आज आपको किसी दुविधा और बेचैनी से राहत मिल सकती है। कुछ समय आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में बिताने से मन को शांति मिलेगी। किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें, कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। अपनी निजी योजना किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। कोई भी इसका गलत इस्तेमाल कर सकता है। आपकी लापरवाही के कारण कोई महत्वपूर्ण काम छूट सकता है। व्यापार में किसी भी अनुबंध को स्वीकार करने से पहले कार्य के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। दांपत्य संबंधों में मधुरता आएगी और परिवार में माहौल बेहतर रहेगा। आपसी सहयोग और समन्वय की आवश्यकता रहेगी।

वृषभ राशि: आज सारे काम पूरे होंगे

वृषभ राशि के जातकों की दिनचर्या आज अच्छी रहेगी क्योंकि योजना के अनुसार आज सारे काम पूरे होंगे। फाइनेंस से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं के सकारात्मक परिणाम मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। युवाओं को रोजगार का जो भी अवसर मिलेगा, वह लाभकारी रहेगा। किसी पारिवारिक मामले को लेकर भाई-बहन या नजदीकी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से निर्णय लें। गुस्से और आक्रामकता से नहीं बल्कि शांति से समाधान निकालने की कोशिश करें। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी और हर काम समय पर पूरा होगा। परिवार में एक दूसरे के प्रति प्रेम और सौहार्द का वातावरण रहेगा।

मिथुन राशि: प्रसन्नता व संतुष्टि का अनुभव करेंगे

मिथुन राशि के जातक आज थोड़े व्यस्त रहेंगे क्योंकि आज के दिन कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी से काम बढ़ सकता है। धार्मिक कार्यों में विशेष योगदान हो सकता है। किसी के मुश्किल समय में मदद करने से आपको खुशी और संतुष्टि का एहसास होगा। मित्रों व संबंधियों से मेलजोल होगा और संबंध मधुर बने रहेंगे। वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बनाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें और अपने बजट पर ध्यान दें। संतान की किसी समस्या को लेकर चिंता रहेगी। कुछ बड़े खर्चे भी आ सकते हैं। व्यापार में स्थिति पहले की तरह रहेगी और काम अधिक रहेगा। परिवार पर आप ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे, लेकिन अपनी दिनचर्या और खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है।

कर्क राशि: अपनी बात संयम और धैर्य से रखें

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है, क्योंकि जिस काम के लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। परिवार की देखभाल या सुधार कार्य में भी उचित समय व्यतीत होगा। क्रोध और आवेश में आकर कोई निर्णय लेना हानिकारक हो सकता है क्योंकि कोई कार्य मन के अनुसार न होने पर अप्रसन्नता रहेगी। अपनी बात को शांत और धैर्य से रखने की कोशिश करें। कल्पना में न जीएं और वास्तविकता का सामना करें। व्यावसायिक गतिविधियों में भी आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

सिंह राशि: राहत मिलेगी

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है और सब कुछ आपकी योजना के अनुसार हुआ तो मन में प्रसन्नता रहेगी। घर में सभी रिश्तों का सम्मान करने से एक दूसरे के रिश्ते मजबूत होंगे। बच्चों के सामने आप सबसे अच्छे माता-पिता साबित हो सकते हैं। साथ ही परिवार के सदस्यों की जरूरतों का भी ध्यान रखें। निवेश से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की चूक हो सकती है। इसलिए ऐसा कोई भी कदम उठाने से पहले ठीक से जांच लें। मुश्किल समय में किसी पड़ोसी की मदद करने से आपको शांति मिलेगी। मार्केटिंग से जुड़े कामों में नई तकनीक का इस्तेमाल करें। परिजनों के बीच स्नेह और प्रेम बना रहेगा।

कन्या राशि: सलाह व मार्गदर्शन से लाभ होगा

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य है और किसी काम में सफलता मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। किसी दुविधा की स्थिति में परिवार के सदस्यों का सहयोग आपको निर्णय लेने में मदद कर सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह व मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा। कुछ समय आत्मनिरीक्षण में भी व्यतीत करें। भावुक होकर आप अपना ही नुकसान कर सकते हैं। थोड़ा व्यावहारिक और स्वार्थी होना भी जरूरी है। दूसरों की मदद करते हुए अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। पिछले कुछ समय से कार्यक्षेत्र में जो परेशानियां चल रही थीं, उनमें कुछ सुधार होने की संभावना है।

तुला राशि: पारिवारिक स्थिति अच्छी रहेगी

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला है और हर मामले में लाभ मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। किसी खास से मुलाकात भी आपकी मानसिकता में उचित बदलाव लाएगी। आर्थिक और पारिवारिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी के सामने अपनी महत्वपूर्ण बातें प्रकट न करें। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई भी काम करने से पहले दस्तावेज जांच लें। विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। दैनिक आमदनी बहुत अच्छी हो सकती है। किसी भी नए कार्य में कोई महत्वपूर्ण निर्णय अभी न लें। पारिवारिक गतिविधियों में आपका सहयोग और समर्पण सभी के लिए फ़ायदेमंद रहेगा।

वृश्चिक राशि: आपका कोई काम पूरा होगा

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आनंदमय रहेगा। किसी संबंधी से शुभ समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। कुछ धार्मिक कार्य भी पूरे हो सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से आपका कोई काम पूरा हो सकता है। पड़ोसियों से किसी बात को लेकर बहसबाजी न करें और ठंडे दिमाग से काम लें। अचानक कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं जिससे बजट बिगड़ सकता है। आज किसी काम में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। पति-पत्नी के बीच मीठे विवाद हो सकते हैं।

धनु राशि: विवाद को सुलझाने का प्रयास करें

धनु राशि वालों का आज मन धार्मिक कार्यों में लगेगा और आध्यात्मिक कार्यों में आपका विश्वास बढ़ेगा। आपके नजरिए में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे। किसी रिश्तेदार से चल रहा विवाद सुलझाने का प्रयास करें, निश्चित रूप से आप सफल होंगे। दूसरों से ज्यादा उम्मीद न रखें, लेकिन अपनी कार्य क्षमता और क्षमता पर भरोसा रखना सही है। भावनाओं में बहकर आप नुकसान कर सकते हैं। कारोबार में आज कुछ बदलाव के आसार हैं। पति-पत्नी के आपसी तालमेल से घर का माहौल खुशियों भरा रहेगा।

मकर राशि: स्वजनों से संबंध अच्छे रहेंगे

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है और ग्रहों की स्थिति भी अनुकूल है। आप अपने जीवन से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान अपने दम पर ढूंढने की कोशिश करेंगे और फायदा भी होगा। काम की अधिकता के बावजूद आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखेंगे। कोई अप्रिय घटना आपके मन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। कुछ समय मेडिटेशन में बिताएं, इससे सकारात्मकता आएगी। छात्र और युवा गलत रास्ते पर चलकर अपना नुकसान न करें। व्यावसायिक गतिविधियों में मंदी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के सहयोग और मार्गदर्शन से उचित व्यवस्था बनी रहेगी।

कुंभ राशि: आज आप जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें

पैतृक भूमि से जुड़ा कोई मामला आज सुलझने से कुंभ राशि के जातक प्रसन्न रहेंगे। स्थान परिवर्तन से जुड़ी किसी योजना पर भी चर्चा हो सकती है। किसी क़रीबी दोस्त की सलाह पर काम करें और दिमाग़ का भी इस्तेमाल करें। सामाजिक संबंध भी मधुर रहेंगे। किसी अनुचित कार्य में रुचि लेना अपमानजनक स्थिति पैदा कर सकता है। जोखिम भरे कार्यों में धन का निवेश न करें। व्यावसायिक गतिविधियों का गंभीरता से मूल्यांकन करें। घर की समस्याओं को समय रहते सुलझाने की कोशिश करें, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है।

मीन राशि: सलाह व मार्गदर्शन लेंगे

मीन राशि वालों को आज हर काम सोच समझकर करने की जरूरत है और कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। कहीं निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। किसी भी कार्य को करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह व मार्गदर्शन अवश्य लें। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण बात किसी से न कहें। नहीं तो कोई फायदा उठा सकता है। किसी खास से मुलाकात और उनकी सलाह फायदेमंद रहेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद हो सकता है। बदलते हुए परिवेश के करण नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए आप सुरक्षा के नियमों का पालन करें।