राशि अनुसार जानिए कैसा रहेगा आज आपका सोमवार का दिन?

राशि अनुसार जानिए कैसा रहेगा आज आपका सोमवार का दिन?
daily horoscope 12 april 2021

क्या खास लाया है आज का राशिफल? यह विचार हर किसी व्यक्ति के मन में रहता है। आज के हमारे  दैनिक राशिफल में जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा 

मेष

आप स्वयं के लिए यश एवं कीर्ति भी अर्जित कर पाएंगे।  आपके काम और व्यवसाय में सकारात्मक विकास होगा। अगर आप नौकरी या व्यवसाय बदलना चाहते हैं, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी।  पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। 

वृषभ

वृषभ राशि वालों की राशि में आज गुस्से की अधिकता दिखाई दे रही है।  ध्यान रखें आज आपको गुस्से से बचना है अधिक गुस्सा आपके स्वास्थ्य और व्यक्तित्व दोनों के लिए ही नुकसानदायक साबित हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा करने से बचना होगा। 

मिथुन

धन लाभ हो सकता है। ऐसे काम से फायदा होगा जो लंबे समय तक चलेगा। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं।  आप बुद्धि से अपने काम को पूरा करवा सकते हैं। आज आप खुद को साबित करके दिखा देंगे।

कर्क

आज भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। काम पर लोगों के साथ मेलजोल में समझ और धैर्य से सावधानी बरतें। दोस्तों के साथ अच्छे सबंध आपके बनते दिख सकते है।  किसी खास कार्य के लिए आप को विशेषज्ञ की जरूर पड सकती है।

सिंह

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणामदायक हो सकता है।  व्यावसायिक कार्यों में कुछ अनावश्यक तनाव उत्पन्न हो सकते हैं और जिसके कारण आपका मन थोड़ा विचलित रह सकता है। पारिवारिक जीवन में भी समय अनुकूल रहेगा।  

कन्या

कन्या राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा।  आज भाग्य कन्या राशि वालों के साथ है लेकिन आज आपकी राशि में गुस्से की अधिकता दिखाई दे रही है। इसलिए आपको आज गुस्सा करने से बचना होगा।  छोटी-छोटी बातों पर भी आपको आज बहस नहीं करनी चाहिए।

तुला

सोचे हुए पुराने काम शुरू करें।  फायदा हो सकता है।  आज आप अच्छा महसूस करेंगे। सामूहिक और सामाजिक काम के लिए दिन अच्छा है। परिवार के ज्यादातर काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे।  किसी तरह के निवेश की योजना भी बना सकते हैं।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वाले अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए सावधानी पूर्वक निर्णय लें। अनेक व्यक्ति आप से नाराज है। रुका हुआ दौलत कोशिश करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश व जॉब लाभ देंगे।  तबादला हो सकता है, जो चिंताजनक रहेगा।

धनु

इस समय आप अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते हैं। आपके कार्यों से आपको प्रशंसा मिलेगी। आपके काम सफ़ल होंगे।  किन्तु आपको थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी क्योंकि कुछ अनावश्यक खर्चे भी आपके सामने आ सकते हैं।

मकर

आज आपकी राशि में अच्छे योग बन रहे हैं।  मित्रों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। आज किसी पुराने मित्र से भी मुलाकात के योग दिखाई दे रहे हैं लेकिन ध्यान रहे आज मित्रों से बहस करना बिल्कुल भी उचित नहीं है।

कुंभ

आज आप मजबूती और धैर्य से काम लेंगे।  दिनभर पैसों के बारे में ही सोचते रहेंगे। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से भी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।  कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो आपके सामने कुछ और काम आ सकते हैं।

मीन

कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम में प्रगति देखेंगे. जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें. वित्तीय मोर्चे पर चीजें कम होंगी, तनावपूर्ण माहौल बनेगा. आप सार्वजनिक क्षेत्र में अपना प्रयास बर्बाद कर रहे हैं क्योंकि चीजें प्रतिकूल होंगी।