इस शिवरात्रि पर बन रहा है ख़ास योग, किन 5 राशियों की बदलेगी तक़दीर

इस शिवरात्रि पर बन रहा है ख़ास योग, किन 5 राशियों की बदलेगी तक़दीर
daily horoscope 11 march 2021

जानिए कौन सी राशि के लिए ख़ास रहेगा आज का महा शिवरात्रि का पर्व? कैसे बन रहा है आज खास संयोग? जानने के लिए पढ़े महाशिवरात्रि का विशेष राशिफल। आपको और आपके परिवार  को  महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक बधाई 

मेष

आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। हर काम में सफलता मिलने के योग हैं। गलत संगति से बचकर रहें अन्यथा मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं।

वृषभ

अपने परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जरूरतों पर थोड़ा धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है।

मिथुन

आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। धन संपत्ति का आगमन होगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के लिए आपको नया मौका मिल सकता है।

कर्क

आपको कोई बड़ा निवेश करने का सोच विचार करेंगे परंतु कोई भी निवेश करने से पहले घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। आप अपनी प्रतिभा दिखाने में सफल हो सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह

आज का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है। हालांकि किस्मत का साथ ना मिलने की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है।

कन्या

आज का दिन लाभदायक रहेगा। कई मामलों में किस्मत साथ दे सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर संबंध रहेंगे। मित्रों की सहायता से आपका बिगड़ा हुआ काम पूरा हो सकता है। मनोरंजन के साधन बढ़ेंगे।

तुला

आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। जीवनसाथी और बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में नए अधिकार प्राप्त होंगे। कामकाज को लेकर थोड़ा तनाव बना रहेगा।

वृश्चिक

आज का दिन सामान्य रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर अपने कार्य पूरे करें। वित्तीय मामलों में आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है। किसी महत्वपूर्ण काम में अनुभवी लोगों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है।

धनु

आज काफी खुश नजर आ रहे हैं। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आपके अच्छे व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा।

मकर

अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आप दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। बेवजह का पैसा खर्च हो सकता है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहने वाले हैं।दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

कुंभ

आज का दिन ठीक रहेगा। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा। पारिवारिक रीति-रिवाजों का पालन कीजिए। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी ।बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल।

मीन

आज का दिन ठीक रहेगा। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा। पारिवारिक रीति-रिवाजों का पालन कीजिए। कार्यस्थल में मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार करने वाले लोगों का व्यापार अच्छा चलेगा।